– महाकुम्भ नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक, 10 प्रस्तावों को मिली मंजूरी – उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति को मिली मंजूरी, 1 लाख युवाओं को मिल सकेगा रोजगार – देश की सुरक्षा के लिए यूपी को अग्रणी एयरोस्पेस तथा रक्षा केंद्र बनाने का मुख्यमंत्री ने उठाया बीड़ा – एयरोस्पेस नीति के लागू होने से स्वदेशी क्षमताओं, इनोवेशन और वैश्विक सहयोग को मिलेगी गति – प्रदेश में विदेशी कंपनियों को उद्योग स्थापित करने के लिए एफडीआई नीति में योगी कैबिनेट ने अहम प्रस्ताव पर लगाई मुहर, भूमि पर…
Author: shivam kumar
कोलकाता। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में सलाइन विवाद के चलते जूनियर डॉक्टरों द्वारा की गई आंशिक हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। डॉक्टरों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया, जबकि इसी विवाद को लेकर एक डॉक्टर ने कानूनी सुरक्षा की मांग करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एक प्रसूता की मृत्यु और चार अन्य प्रसूताओं के बीमार पड़ने की घटना सामने आई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की और 13 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया, जिनमें सात जूनियर डॉक्टर शामिल हैं। निलंबित डॉक्टरों में से एक,…
अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार से पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला तृणमूल में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली से बागडोगरा हवाईअड्डे पर बुधवार को उतरने के बाद जॉन बारला ने संकेतजनक टिप्पणी की है। जॉन बारला ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर सरकारी सेवा समारोह में उपस्थित रहूंगा। इसलिए अलीपुरद्वार लौट रहा हूं। वह राज्य के अभिभावक हैं, चाय बागानों सहित क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। जॉन बारला ने कहा कि कालचीनी की सुभाषिनी चाय बागान में गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में आधिकारिक समारोह है। जिसमें में भी…
कोलकाता। कोलकाता मेट्रो सेवाएं बुधवार को बुरी तरह बाधित रहीं। कई मेट्रो रद्द होने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दमदम स्टेशन पर धक्का-मुक्की के दौरान एक महिला घायल हो गई। दमदम स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:45 बजे से कवि सुभाष से दमदम जाने वाली मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं। लगातार तीन मेट्रो स्टेशन पर नहीं पहुंचीं। हालांकि, मेट्रो प्रबंधन की ओर से इस समस्या को लेकर न तो कोई स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही स्टेशनों पर कोई घोषणा हुई। मेट्रो अधिकारियों ने दावा किया कि सेवाएं पूरी तरह…
कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में “फांसी” की मांग वाली बंगाल सरकार की याचिका को सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सीबीआई ने बुधवार को डिवीजन बेंच के सामने तर्क दिया कि इस मामले में राज्य सरकार अपील नहीं कर सकती। सीबीआई के वकील राजदीप मजूमदार ने कहा कि केवल सीबीआई या पीड़िता के परिवार को अपील करने का अधिकार है। यह मामला नौ अगस्त 2024 को सामने आया था, जब डॉक्टर का शव कॉलेज के सेमिनार हॉल से मिला था। शुरुआती जांच कोलकाता पुलिस ने की थी। पांच दिन बाद…
पूर्णिया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, जिले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 22 से 23 जनवरी 2025 तक स्थगित रहेंगी। इस आदेश में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान भी सम्मिलित हैं। हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी, जिसमें विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट…
सहरसा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम जिला कमेटी के सचिव कामरेड रणधीर यादव ने विकास कार्यों का जायजा लेने प्रगति यात्रा पर सहरसा आ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मेडिकल कॉलेज एवं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण सहित अन्य मांगों की मांग ज्ञापन के माध्यम से करेगी । सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने कहा सहरसा वासी का चिरप्रतीक्षित मांग सहरसा में एम्स निर्माण नहीं होने के बाद बिहार सरकार द्वारा विगत दिनों मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई। परन्तु अभी तक उस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है और सहरसा नगर निगम क्षेत्र…
अररिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में आज बुधवार को सड़क मार्ग से अररिया पहुंचे। अररिया के रानीगंज प्रखंड के हांसा और छतियौना पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं, जल जीवन हरियाली के अंतर्गत बलुआ तालाब के निरीक्षण के साथ प्लस टू राजकीय रामानुजन उच्च विद्यालय में खेल के मैदान रोबोटिक्स लब का अवलोकन आदि किया और जिले को नई सौगात भी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्साकांटा के सुंदरनाथ धाम मंदिर भी जाना था जहां पिछले 15 दिनों से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही थी।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर करोड़ों रूपये मंदिर के…
अररिया। सीमांचल में तीन दिनों से पड़ रहे कुहासे के साथ सर्द शीतलहर का असर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर भी पड़ा।कुहासे के कारण आज मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से काफिला के साथ पटना से अररिया पहुंचे।मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आने वाले थे। इसे लेकर रानीगंज के हांसा,अररिया कॉलेज और कुर्साकांटा के डुमरिया में हेलीपैड का निर्माण भी किया गया थालेकिन कुहासे के कारण मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से प्रगति यात्रा को लेकर अररिया पहुंचे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित सभी…
खूंटी। नामकुम पंचायत के हुआंगहाातु गांव में बुधवार को टुसू मेला तथा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर आयोजित टुसू महोत्सव में विधायक भी जमकर थिरके। उपस्थित रोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधायक बनने के बाद पहली बार में हुआंगहातु पंचायत आया हूं। उन्होंने कहा कि जब भी मेरी जरूरत पड़े, आप संपर्क कीजिए, आपकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवक-युवतियों का आह्वान…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, केंद्रीय कमेटी एवं केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के सिरसी गांव में 3 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले सिरसी-ता-नाले दर्शन यात्रा (वार्षिक पूजा-प्रार्थना कार्यक्रम) में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति ने अपनी मांग से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, कोषाध्यक्ष प्रकाश हंस, संरक्षक सचिन कच्छप,…
