रांची। शहर के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लड़कियों, उनके अभिभावकों और आंगनबाड़ी सेविकाओंं को उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। साथ ही हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित लड़कियों को सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, वन स्टॉप सेंटर, रांची के केंद्र प्रशासक एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची के कर्मी आदि उपस्थित रहे। इससे पहले रांची के उपायुक्त मंजूनाथ…
Author: shivam kumar
इंफाल/नई दिल्ली। मणिपुर की एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत राजग सरकार से समर्थन वापसी को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पर ही गाज गिर गयी। जदयू के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के. बीरेन सिंह के फैसले को गलत करार देते हुए उनको अध्यक्ष पद से हटा दिया। जदयू के केंद्रीय नेतृत्व ने कहा कि मणिपुर सरकार काे समर्थन जारी रहेगा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को एक पत्र भेजकर पार्टी के एकमात्र विधायक अब्दुल नासिर के समर्थन वापस लेने की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष…
पटना। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने रेलवे क्लेम घोटाला मामले में बुधवार को बिहार के पटना और नालंदा समेत देश के पांच स्थानों पर छापेमारी की है। पटना और नालंदा के अलावा बेंगलुरु में भी इडी की छोपमारी चल रही है। पटना में तीन, नालंदा में एक और बेंगलुरु में एक स्थान पर छापेमारी चल रही है। रेलवे क्लेम घोटाला 100 करोड़ से अधिक का माना जा रहा है। यह घोटाला रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे किया गया है। इडी इस मामले में कई न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।…
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देश में प्राप्त उपलब्धियों को स्वीकारते हुए आज इसे अगले पांच वर्षों तक जारी रखने को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकार वार्ता में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मिशन के तहत देश ने कई ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं। इससे देशभर में करीब 12 लाख स्वास्थ्यकर्मी जुड़े हैं। कोविड के भयावह काल का सामना करने में मिशन ने बड़ी भूमिका निभाई…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जूट के एमएसपी को मंजूरी प्रदान की है। 2025-26 के सीजन के लिए कच्चे जूट का एसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। पिछले सीजन 2024-25 के मुकाबले जूट के मूल्य में 315 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 2014-15 के बाद से 2025-26 के दौरान जूट के खरीद मूल्य को 2400 रुपये से बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या न्यायिक जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाइ कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 मार्च की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि मामले में सीआईडी के अनुसंधान जारी है। मोबाइल सहित कुछ डिजिटल उपकरण को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट में चार सप्ताह का समय लगेगा। इस पर कोर्ट ने सरकार को…
लातेहार। लातेहार -लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सेमरखाड़ के पास मंगलवार की देर रात पुलिस और जेजेएमपी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी। जबकि अन्य नक्सली अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाकर एक हथियार बरामद किया है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सेमरखाड़ गांव के निकट जंगल में जेजेएमपी नक्सलियों का एक दस्ता जमा हुआ है। सूचना के…
मुंबई। जलगांव जिले में परधाड़े स्टेशन के पास बुधवार को लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से यात्री ट्रेन कूदने लगे। उसी समय बहुत से यात्री दिल्ली की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों से अधिक यात्री घायल हो गए। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल लीला ने बताया कि लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे से धुंआ निकलने लगा, इसकी…
नई दिल्ली। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के आज 10 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह एक परिवर्तनकारी और जन-शक्ति से संचालित पहल बन गई है। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान लैंगिक भेदभाव को दूर करने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में सहायक रहा है। मोदी ने कहा कि इस पहल से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने वाले सभी हितधारकों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने…
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर विचार के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति को सुझाव दिया है कि सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं, देश में सभी धर्मों की संपत्तियों के लिए एक ही कानून बनाया जाना चाहिए। विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार के माध्यम से भेजे गए पत्र में सुझाव दिया गया है कि विभिन्न धार्मिक समुदायों की संपत्तियों के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए अलग-अलग कानूनों के बजाय, देश में सभी धार्मिक संपत्तियों की बंदोबस्ती के लिए एक ही कानून होना चाहिए। जेपीसी को लिखे पत्र में विहिप ने सुझाव दिया है…
गरियाबंद /रायपुर। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव बुधवार सुबह ओडिशा के नुआपड़ा विशिष्ट नक्सल विरोधी बल (एसओजी) के जवान छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सकुशल वापस नुआपाड़ा पहुंच गए। नक्सलियों के शव को रायपुर लाकर मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इनमें 6 महिला और 8 पुरुष नक्सलियों के शव हैं। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 22 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें 12 मर्चुरी में तैनात डॉक्टरों के अलावा 10 अतिरिक्त डॉक्टर और 10 सफाईकर्मियों की टीम पोस्टमार्टम के लिए बनाई जा रही है।…
