रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा सांसद दीपक प्रकाश भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं को देखने रिम्स पहुंचे। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने जिस निर्ममता से निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी, आंसू गैस और डाई मार्कर हथगोले बरसाये वह निंदनीय है। इस घटना में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। रिम्स प्रशासन को उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया है।
Author: shivam kumar
रांची। सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज तथा बांबे स्टॉक एक्सचेंज इन्वेस्टर्स फंड की ओर से जीवन के उपयुक्त स्तर विषय पर एक घंटे का सत्र शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बीपी वर्मा ने बताया की वित्तीय प्रबंध एक कला है, जिसे हर व्यक्ति को सीखना चाहिए। सही वित्तीय प्रबंधन से ही व्यक्ति अपना सवार्गीण विकास कर सकता है। वहीं, डॉ समर सिंह ने कहा कि शेयर बाजार से संबंधित प्रशिक्षण वित्तीय साक्षरता का एक प्रमुख तत्व है। यह व्यक्तियों को शेयर बाजार की जटिलताओं को समझने और उनसे निपटने…
रांची। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा है कि हेमंत सरकार चाहे लाख कोशिश कर ले, पर राज्य के युवा मानने वाले नहीं हैं। पांच लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आयी इस सरकार से युवा जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि अब तक राज्य में कितने युवाओं को नौकरी मिली है। आक्रोश रैली में प्रदर्शनकारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। गौरतलब है कि मोरहाबादी मैदान में चल रही युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में…
रांची। नेपाल में हुई बस दुर्घटना के बाद हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि नेपाल में हुई बस दुर्घटना की खबर से स्तब्ध हूं। तनहूल जिले में नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस के यात्रियों के लिए चिंतित हूं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। इसके साथ ही हेमंत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के इस नंबर पर कॉल कर मजदूर और श्रमिक अपनी समस्या बता सकते हैं। राज्य नियंत्रण कक्ष से छह लैंड…
रांची। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ववत कार्यरत रहेगी। जरूरत के अनुसार उसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल किया जायेगा तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों की समीक्षा कर संगठन हित में निर्णय लिया जायेगा। वे शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत वे स्वयं जिलों का भ्रमण करेंगे और इस क्रम में जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष तथा प्रमुख कांग्रेसियों के साथ संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव…
-आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जेएमएम छोड़ भाजपा में शामिल हो चुकी सीता सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाराज हो चुके हैं। उनकी नाराजगी जायज है, क्योंकि जिस तरह से मुख्यमंत्री पद से उन्हें हटाया गया, वह अमर्यादित था। उन्होंने अपने दर्द को साझा किया है। वहीं भाजपा में शामिल होना या न होना, यह पूरी तरह से उनकी मर्जी पर निर्भर करता है। सीता सोरेन ने उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से कहीं। मौके पर सीता सोरेन ने जम कर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार दमनकारी नीति…
रांची। क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सह विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिये कि वे राजनीति में अपनी दूसरी पारी शुरू करेंगे। संभावना जतायी जा रही है कि सौरभ तिवारी अगले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते नजर आयेंगे। गौरतलब है कि फरवरी 2024 में सौरभ तिवारी ने क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी ।अपना आखिरी मैच झारखंड की टीम से राजस्थान के साथ खेलते हुए उन्होंने अपने 17 साल लंबे क्रिकेट करियर को विराम दिया था।
रांची। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेता पुलिस से उलझने का मन बना कर आये थे। भगवाधारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबरा गये हैं, पर भाजपा के नापाक मंसूबे झारखंड की सरजमीं पर कभी कामयाब नहीं होंगे। झारखंड के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार का भेदभावपूर्ण रवैया जाहिर हो चुका है। देश का युवा समझदार है और वह भाजपा के भेदभाव और सांप्रदायिक खेल को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेपर्दा हो चुका है। राज्य के…
रांची। जमीन घोटाला मामले में आरोपी बिपिन सिंह ने रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में अपनी जमानत के लिए गुहार लगायी है। इडी ने बिपिन सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। बिपिन की जमानत अर्जी पर फिलहाल सुनवाई नहीं हुई है। इस केस से जुड़े अन्य अभियुक्तों को बेल देने से रांची प्रीवेन्शन आॅफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट इनकार कर चुका है।
रांची। झारखंड होमगार्ड के 16 जिला कमांडेंट की पोस्टिंग की गयी है। जिनमें 14 कमांडेंट पोस्टिंग के इंतजार में थे। इसे लेकर गृह कार एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।जानें कौन कहां गए -हरिहर मुंडा को होमगार्ड कमांडेंट जमशेदपुर बनाया गया, इसके अलावा वो सराइकेला होमगार्ड कमांडेंट के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। -रवि कुजूर को होमगार्ड कमांडेंट रांची बनाया गया, इसके अलावा वो होमगार्ड कमांडेंट कोडरमा अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। -आशीष मिश्रा को होमगार्ड कमांडेंट देवघर बनाया गया। -दीपक कुमार को होमगार्ड कमांडेंट पलामू बनाया गया और गढ़वा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। -अमरेंद्र…
रांची। गंभीर मरीजों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने एयर एंबुलेंस की सुविधा को और सुलभ बनाते हुए इसके किराये में 50 फीसदी तक कटौती कर दी है। 7 अगस्त को मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के अंतर्गत नागर विमानन प्रभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। पूर्व की दर मे जहां एक तरह से प्रतिघंटा एयर एबुुलेंस 1,10,000 रुपये लिया जाता था, जिसे अब घटा कर 55,000 रुपये प्रतिघंटा किराया कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई,कोलकोता सहित आठ शहरों के लिए नियमित एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। फ्लाईट उड़ान समय…