Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त रुप से रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में 16 स्थानों पर की गयी छापेमारी में पांच संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रांची के बारियातू से डॉ. इश्तियाक अहमद, रांची के चान्हो से मोतिउर रहमान, रिजवान बाबर, मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग से फैजान अहमद शामिल है। इन पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पांचों को न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस पांचों को अपने साथ ले गयी। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के खिलाफ गुरुवार को राज्य के तीन…

Read More

– कलकत्ता हाई कोर्ट ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के कार्यकाल की जांच सीबीआई को सौंपी कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने शुक्रवार को राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। यह अनियमितताएं पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान सामने आईं थीं। मेडिकल कॉलेज के पूर्व उप चिकित्सा अधीक्षक अख्तर अली की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच कोर्ट की निगरानी में की जाएगी। जस्टिस भारद्वाज…

Read More

रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सुप्रियो ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बीजेपी का कार्यक्रम पूरी तरह असफल रहा है और जेएमएम के कार्यकर्ता जो सड़क पर उतरे हैं, उसकी गूंज राज्य से लेकर दिल्ली तक सुनाई दी। केंद्र सरकार के पास हमारा 1.36 लाख करोड़ बकाया है। साथ-साथ विधानसभा से पारित प्रस्ताव सरना धर्म कोड लागू करने की मांग, वन अधिकार पर अतिक्रमण, मिनरल फायरिंग एक्ट में बदलाव के साथ विपरीत परिस्थिति में सरकार का संचालन कर रहे हैं। इस राज्य को फिर से…

Read More

रांची। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। राज्य भर से युवा झामुमो के निश्चय पत्र में किये गये घोषणाओं का हिसाब लेने आये हैं। झारखंड सरकार ने इस दौरान जो रवैया अपनाया, वह लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया, इससे साबित होता है कि सरकार डरी सहमी हुई है। यह विदाई का संकेत है। ऐसी सरकार पूरे जीवन में कभी नहीं देखी। यह आपातकाल की पुनरावृत्ति है। नौकरी, बेरोजगारी के सवालों पर भागने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। घोषणा पत्र के सारे दावे…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की दशा और दिशा से आप सब परिचित हैं। चाहे युवा हो, किसान हो, महिला हो, दलित हो, आदिवासी हो, पिछड़ा हो, सामान्य हो, किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। ना युवाओं को नौकरी मिली, ना महिलाओं को सम्मान मिला। यह दुर्दशा इस सरकार के गठन के प्रारंभ से ही देखी जा रही है। यह परिवारवादी सरकार बात आदिवासियों की करती है लेकिन एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए कैसी नीति अपनायी गयी, देखा गया। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। योजना में घपला हो रहा, जेपीएससी, जेएससीसी में…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है। जिन युवाओं को ठगकर यह जुल्मी सरकार सत्ता में आयी, उस सरकार को यह डर दिखाना जरूरी था। यह डर अच्छा है हेमंत जी, आप संगीनों के साये में कटीले तार लगाकर एक बुजदिल की तरह सीएम आवास में बैठे हुए हैं और राज्य के युवा सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। युवा आपके और आपके प्रशासन के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी। आपने ही नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वहीं तो जवाब मांगने आये थे। परंतु मिनी आपातकाल आपने लगा दिया। ये झामुमो, कांग्रेस के लोग इतने भयभीत हैं। दो दिन पूर्व से ही पूरे राज्य में वाहन मालिकों को धमकाया जा रहा है। आपने तो मोरहाबादी आने से रोका पर पूरे प्रदेश में सड़कों पर थाने में जो हुंकार हो रही है वह भी अच्छी तरह आप सब सुन लें। पूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका जा…

Read More

रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के बौद्धिक ताकत और सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा हमारी समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने और आदिवासियों की पहचान बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उनका जीवन अपने आप में एक उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो आप किसी भी क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। रामदयाल मुंडा के योगदानों से नई पीढ़ी को रूबरू होना आवश्यक। समृद्ध झारखंड गढ़ने की राह डॉ. रामदयाल मुंडा के जीवन दर्शन में समाहित है। नई पीढ़ी डॉ. मुंडा को पढ़े और जाने। सुदेश कुमार…

Read More

रांची। मोरहाबादी में शुक्रवार को आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा आक्रोश रैली में पुलिस की कार्रवाई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनका रिम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरीय नेता पहुंचे। बाद में पत्रकारों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली की सभा के बाद मुख्यमंत्री आवास के लिए शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं पर जिस प्रकार का…

Read More

रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर राज्य में एक बार फिर विवाद उत्पन्न हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी किये गये विस्तृत सिलेबस और कट ऑफ मार्क्स से छात्रों में भारी नाराजगी है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने इस पर विरोध जताया। शुक्रवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने झारखंड अधिविध परिषद रांची यानी जैक कार्यालय रांची का घेराव और जम कर विरोध किया। घंटों तक बोर्ड के मुख्य द्वार को बाधित रखा। विरोध के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बोर्ड की ओर से मनमाने तरीके से वृहद सिलेबस और हायर कट ऑफ मार्क्स की…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी में अपने हक और अधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठी और आंसू गैस चलाना अत्यंत निंदनीय है। इस दौरान कई युवा घायल भी हुए हैं। हेमंत सरकार अपने खिलाफ उठनेवाली हर आवाज को दबाने पर आमादा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या के समान है। युवाओं को रोका जा रहा था सरकार ने युवाओं को रोकने के लिए रात में ही कंटीले तारों के साथ जगह-जगह पर घेराबंदी कर दी थी और…

Read More