पलामू। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा संकल्प सह घोषण पत्र जारी किया गया है। इसके माध्यम से की गयी घोषणाओं की जानकारी देते हुए पलामू के सांसद वीडी राम ने मंगलवार को डालटनगंज के दुर्गा मंडप में पत्रकारों को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि संकल्प सह घोषण पत्र मोदी जी की गारंटी है। इसके माध्यम से राज्य की तस्वीर बदल दी जाएगी। सांसद ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का ख्याल इस घोषणा पत्र में किया गया है। राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो 65 हजार संविदाकर्मी, सहायक पुलिस और पारा कर्मियों को स्थाई किया…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा में खड़े सभी प्रत्याशियों के लिए एक समान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को 6 नवंबर पूर्वाह्न तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने को लेकर पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और कोई संवादहीनता न रहे। इस बात को…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन- 2024 में एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे यह प्राथमिक उद्देश्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सम्मिलित रूप से प्रयास अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड ससमय मतदाताओं तक पहुंचे इसके लिए डाक विभाग एक अहम भूमिका निभा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में पूरे राज्य में डाक विभाग द्वारा मतदाता पहचान पत्र बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के उपरांत भी उनका वोटर आईडी…
रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचे राहुल गांधी ने पीपलेश्वर मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए। राहुल यहां से शहर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया। राहुल गांधी के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल के साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गए। यहां उन्हें कई सड़क परियोजनाओं…
रांची। रातू थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी गुटुवाटोली गांव में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने एक दुकान को रौंदते हुए गाड़ी घर में घुसा दिया। घटना सोमवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक (जेएच 02एएन3755) ने एक दुकान और मिट्टी के घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना में घर का किचन और उसमें रखे सारे सामान (गैस चूल्हा, चावल, आटा, फ्रिज आदि) भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया। गृह स्वामी सोमरा उरांव ने बताया कि ड्राइवर और खलासी दोनों नशे में थे। गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी।…
लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित अस्थाई कैंप में एसएसबी के एन जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे जवान ने खुद के इंसास रायफल से गोली खुद को गोली मारी है। गोली लगने से जवान का सिर क्षत-विक्षत हो गया। घटना मंगलवार भोर 4.30 बजे की है। सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी व जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि अनप्पा दुग्गल पिछले महीने…
काठमांडू। चीन ने नेपाल की उत्तरी सीमा पर रह रहे कोरला नाका के स्थानीय नागरिकों के लिए सीमावर्ती शहर में जाने के लिए टाइम कार्ड की व्यवस्था लागू की है। इससे पहले नेपाली नागरिकों को तीन दिन से एक हफ्ते तक चीन की सीमा के पास के इलाकों में रहने की छूट दी जाती थी लेकिन अब सिर्फ 6 घंटे रहने की अनुमति दी गई है। करीब एक वर्ष पहले तामझाम के साथ नेपाल के मुस्तांग जिले में कोरला नाका का उद्घाटन किया गया था। उस समय चीनी पक्ष ने सिन्धुपलचोक जिला के तातापानी नाका के बाद चीन से व्यापार…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम जेपी सेतु घाट-दीघा गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, छठ व्रतियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल से छठ महापर्व की शुरूआत हो रही है। प्रशासन छठ घाटों पर सारी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुश्तैद रहे। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर…
बीजेपी को परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जेएमएम पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मोदी ने परिवारवाद को झारखंड का दुश्मन बताया है। इस पर सुप्रियो ने तंज कसते हुए कहा कम से कम बीजेपी को परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं है। कहा कि इसी चुनाव में उनकी पार्टी ने बाप और बेटे दोनों को टिकट दिया है। एक पूर्व मंत्री की पत्नी को टिकट दिया है। एक और पूर्व…
केन्द्रीय मंत्री ने झारखंड के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया रांची। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है। यही वजह है कि अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकने का मन…
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को पंचायत प्रभारी और संयोजक, सह संयोजकों की हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि वोट डालने के लिए मतदाताओं के पास कौन-कौन से कागजात होना चाहिए। वाजपेयी ने कहा कि वोटिंग के बाद ईवीएम को अच्छा से सील बंद करने पर ध्यान दें। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए वाजपेयी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान करती है। हमारी सरकार बनती है तो झारखंड से सभी घुसपैठियों…
