मॉस्को। रूस के पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है। इस घटनाक्रम के बाद सुनामी का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि, अबतक भूकंप के झटकों या ज्वालामुखी के फटने से जनहानि नहीं हुई है। विशेषज्ञों की टीम इमारतों की जांच कर रही है कि भूकंप के तेज झटकों से इन्हें कितना नुकसान पहुंचा है। रूस में रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र सुदूर-पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट रहा। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सितम्बर के पहले हफ्ते में भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर अपने पहले विदेश भ्रमण के लिए उन्होंने भारत जाने की इच्छा जताई है। हाल ही में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने नेपाल दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात कर उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ से भ्रमण का औपचारिक पत्र दिया था। इसके बाद से ही ओली के दिल्ली दौरे को लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं। हालांकि पहले उनका भ्रमण थाइलैंड के बैंकक में 4-6 सितम्बर तक तय था…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाईगर के नाम से मशहूर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपाई सोरेन कोलकाता के रास्ते रविवार को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ कोल्हान प्रमंडल के कई विधायकों के भी दिल्ली जाने की सूचना है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले के इस घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विधायकों के साथ रात में सड़क मार्ग से कोलकाता पहुंचे चंपाई सोरेन चंपाई सोरेन कुछ विधायकों के साथ शनिवार की रात को सड़क मार्ग से झारखंड से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता गए और रात में वहीं ठहरे। रविवार (18 अगस्त)…
रांची। रांची में पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को आयोजित होगा। सम्मेलन में पुलिस महिला पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से संबंधित कार्यक्रम होंगे। साथ ही महिला पुलिस के अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया जायेगा। बताया जाता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। वहीं, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और पदोन्नति पर भी विमर्श किया जायेगा। समारोह में महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर बात होगी।
नई दिल्ली। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी का मानना है कि कबीर की स्थापना तभी हुई जब हिंदी साहित्य की भूमिका लिखी गई, मध्यकालीन धर्म-साधना, नाथ संप्रदाय और कबीर जैसी पुस्तक लिखी गईं। पूरा भक्तिकालीन साहित्य भी कबीर द्वारा लिखे गए प्रतिमानों के आधार पर देखा और समझ गया। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर को अपने नजरिए से देखा, समझा और उन पर किताब लिखी। डॉ. त्रिपाठी ने आचार्य द्विवेदी की 118वीं जयंती के अवसर पर साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में उक्त बातें कहीं। व्याख्यान का विषय ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी के कबीर’ था। इसका आयोजन…
खूंटी। खूंटी प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार को खूंटी क्लब में शोकसभा का आयोजन कर खूंटी के वरिष्ठ पत्रकार और खूंटी प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यख रंजीत प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद जिले के सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। खूंटी के लोग उन्हें उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए हमेशा याद करेंगे। पत्रकार अनिल मिश्र ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक बेबाक और निर्भीक पत्रकार थे। राजेंद्र प्रसाद पत्रकार के साथ ही एक सुलझे हुए टिप्पणीकार थे। डॉ नीरज मिश्रा ने राजेंद्र प्रसाद…
खूंटी। पवित्र सावन महीने में क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबारी में जलाभिषेक के लिए दूर दराज क्षेत्रों से भक्तों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में श्रावण महीने के अंतिम रविवार को अवकाश के दिन अहले सुबह से ही बाबा आम्रेश्वर धाम में बाबा भोलनाथ का जलार्पण और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार आधी रात से ही हजारों भक्त पहुंचने लगे थे। रविवार को पूरे दिन यहां जलार्पण और पूजा-अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति द्वारा…
रांची। शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और कई मामलों के उद्भेदन में सीसीटीवी की भूमिका को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश सदर एसडीओ ने दिया है। एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की पारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी बैंक एवं वित्तीय लेनदेन संस्थान, सभी एटीएम, ज्वेलरी दुकानें, पेट्रोल पंप, होटल एवं रेस्टोरेंट, शराब की दुकान, मल्टी स्टोरी फ्लैट/ हाउसिंग सोसायटी, आॅटो एवं बस स्टैंड, पेड पार्किंग, प्राइवेट संचालित हॉस्टल, मॉल एवं मार्केटिंग कांप्लेक्स, दवा दुकान, अपार्टमेंट एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण व्यावसायिक संस्थानों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे…
रांची। झारखंड के 31 जेलों में बंद कैदियों से हर दिन 1198 लोग मुलाकात कर रहे हैं। बीते 18 दिनों की बात करें, तो 21570 लोग जेल में बंद कैदियों से मिलने आये हैं। बता दें कि झारखंड में कुल 31 जेल हैं। इनमें सात सेंट्रल जेल, 16 डिस्ट्रिक्ट जेल, हजारीबाग में एक ओपन जेल और सात सब-जेल हैं। इन जेलों में कुल 17718 कैदी बंद हैं। इनमें 12397 अंडर ट्रायल और 5321 सजायाफ्ता कैदी हैं। कारगर साबित हो रहा ई-प्रिसन पोर्टल भारत सरकार ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात के लिए ई-प्रिसन पोर्टल लॉन्च किया है। ई-प्रिसन पोर्टल…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा विद्यालय में सहायक शिक्षक उमेश कुमार (40 ) के साथ गांव के चार लोगों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। शिक्षक उमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा है। घटना 16 अगस्त को पूर्वाह्न लगभग 11:20 बजे की है, जब उमेश कुमार अपने विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य कर रहे थे। उसी समय गांव का एक लड़का स्कूल प्रांगण में आया और उमेश कुमार से अपने बच्चे…
पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले यानि आज पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है। पाकुड़ के बाद मुख्यमंत्री गोड्डा जाएंगे। 21 अगस्त को वह पलामू प्रमंडल के जिलों से निबंधित महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी। इसके बाद हर माह की 15…