काठमांडू। नेपाल-भारत संयुक्त तकनीकी समिति (जेटीटी) और संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की ऊर्जा क्षेत्र पर बैठक 21 और 22 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। हर 6 महीने के अंतराल पर होने वाली बैठक इस बार एक वर्ष के बाद होने जा रही है। इससे पहले सह सचिव के नेतृत्व वाली जेडब्ल्यूजी की बैठक पिछले साल 2 जनवरी और सचिव के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक समिति (जेएससी) की बैठक 3 जनवरी, 2024 को हुई थी। ऊर्जा मंत्रालय के वरिष्ठ ऊर्जा विशेषज्ञ प्रबल अधिकारी ने बताया कि मौजूदा बैठक में नेपाल और भारत के बीच बनने वाली दो हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों…
Author: shivam kumar
सियोल। पिछले महीने मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के बाद विवादों और सुर्खियों में आए राष्ट्रपति यून सुक येओल को बुधवार सुबह 10:33 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दक्षिण कोरिया में पद पर रहते किसी राष्ट्रपति को हिरासत में लेने का यह पहला वाकया है। उन्हें तीन दिसंबर को मार्शल लॉ घोषित करने के 43 दिन बाद हिरासत में लिया गया। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, जांच अधिकारियों ने उन्हें मध्य सियोल के हन्नम-डोंग स्थित राष्ट्रपति आवास से हिरासत में लिया। यहां से उन्हें ग्योंगगी प्रांत के ग्वानचेओन में उच्च-रैंकिंग अधिकारियों के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ)…
रांची। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर राज्य में पड़ रहा है। राजधानी रांची में बुधवार को कोहरे और धुंध के साथ बादलों की लुका-छिपी बनी रही। ऐसे में 16 से 20 जनवरी तक सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6…
धनबाद। धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र में गत नाै जनवरी को घटी घटना को लेकर बुधवार को आजसू पार्टी के छह सदस्यीय समिति धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन से मिला। इस दौरान उन्होंने इस घटना में बिना मतलब गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का नाम घसीटने और घटना के मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर उनपर कानून सम्मत कार्रवाई करने की मांग की। उल्लेखानीय है कि इस घटना में पुलिस ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पर भी मुकदमा दर्ज किया है। इस समिति में मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक गोमिया लम्बोदर महतो सहित अन्य शामिल थे।
रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज बिलासपुर में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भी मौजूद रहेंगे। धनखड़ 279 छात्रों-शोधार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान करेंगे।बताया गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत…
कोलकाता। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने 15 जनवरी को विजय दुर्ग, कोलकाता में 77वें सेना दिवस को देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। यह आयोजन उन जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है, जो उस ऐतिहासिक दिन की याद दिलाता है जब 1949 में जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के.एम. करियप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे। इस विशेष अवसर पर पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी (यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम)…
काठमांडू। नेपाल ने हमास के कब्जे से नेपाली छात्र विपीन जोशी की रिहाई को लेकर कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने कतर और इजराइल के विदेश राज्यमंत्री से टेलीफोन पर वार्ता की है। हमास ने कुछ बंधकों की रिहाई की घोषणा की है। इसमें नेपाली छात्र विपीन जोशी का नाम नहीं है। विदेशमंत्री डॉ. राणा ने मंगलवार को पहले कतर के विदेश राज्यमंत्री डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलाजिज अल–खुलाइफी से टेलीफोन वार्ता कर मदद मांगी। खुलाइफी हमास और इजराइल के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं। विदेशमंत्री ने एक्स पर कहा है कि कतर के विदेश…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक महत्वपूर्ण आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके जरिए अमेरिका में उन्नत (एडवांस्ड) एआई के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे बड़े पैमाने पर डाटा केंद्र और नई स्वच्छ उर्जा सुविधाएं, का निर्माण सुनिश्चित करना है। इस कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि रक्षा और उर्जा विभाग उन स्थानों की पहचान करेंगें, जहां निजी कंपनियां एआई डाटा केंद्र बना सकें। इसके अलावा, इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे अपने डाटा केंद्र के लिए पर्याप्त स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करें। एक बयान…
हनोई। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन की दो दिवसीय हनोई यात्रा के दौरान परमाणु ऊर्जा पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को वियतनाम और रूस ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। बढ़ती लागत और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 2016 में दो परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण बंद करने के बाद दक्षिण पूर्व एशियाई देश अपनी परमाणु ऊर्जा योजनाओं को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है। उम्मीद है कि इससे वर्ष 2050 तक उसे ऊर्जा-पर्याप्त बनने और अतिरिक्त ग्रीन हाउस उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस समझौते पर रूस की सरकारी…
पलामू। उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार व सिविल सर्जन उपस्थित रहे। हरिहरगंज के अर्ररूआ से आये एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले दिनों घर में गैस लीक के कारण आगलगी की घटना में उसकी आठ वर्षीय बच्ची झुलस…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने दोबारा लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में एक बार फिर तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी…
