Author: shivam kumar

कोलकाता। फर्जी पासपोर्ट मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भी सक्रिय हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने फर्जी पासपोर्ट के संबंध में कोलकाता पुलिस से जानकारी ली है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को इडी के अधिकारियों ने पुलिस से फर्जी पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज ले लिए और उनकी की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इडी ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। दस्तावेजों की जांच के बाद मामला दर्ज किया जा सकता है। दरअसल, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला गिरोह लंबे समय से राज्य में सक्रिय है। जांचकर्ताओं ने कोलकाता…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, तीन सूट, मीटिंग हॉल और वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गईं हैं। उद्घाटन के पश्चात अतिथिशाला के विभिन्न हिस्सों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां आने वाले आगंतुकों को ठहरने में काफी सहूलियत होगी। आगंतुकों के लिए यहां सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा (पीटी) के रिजल्ट पर रोक और पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर जन सुराज पार्टी की पटना हाई कोर्ट में दायर याचिका पर अब 16 जनवरी को सुनवाई होगी। आज उस याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन चीफ जस्टिस केवी चन्द्रन की विदाई समारोह के कारण सुनवाई टल गई। पटना हाई कोर्ट में 70वीं बीपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा पुनः कराने के लिए पप्पू कुमार और अन्य द्वारा दायर याचिका पर जस्टिस एएस चंदेल की एकल पीठ सुनवाई करेगी। इस याचिका में प्रारंभिक परीक्षा में हुई धांधलियों की जांच और पुनः परीक्षा कराने…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सैनिकों को थल सेना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को भारतीय थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18624 से संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 13 हजार रुपये की 12 बोतल शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम संजीत कुमार है। वह बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह शराब की बोतलें रांची से खरीदी थीं और इसे ऊंचे…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।एसपी स्वर्ण प्रभात को मिली गुप्त सूचना के बाद डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर शुरू किये गये वाहन जांच के दौरान एक ब्रेजा कार से 307 लीटर रॉयल स्टेज प्रिमियर व्हीस्की (विदेशी शराब)l बरामद किया गया। इस दौरान दो शराब तस्करो को भी हिरासत में लिया गया है।पकड़े गये तस्करो की पहचान गोरखपुर निवासी विश्वजीत निषाद और रामप्रवेश के रूप में हुई है।जिसने पूछताछ में बताया है,कि शराब की खेप यूपी से ला रहा था।जिसे गोपालगंज के रास्ते बिहार के अन्य शहर में डिलीवरी देनी थी। डुमरियाघाट थानाध्यक्ष सुबोध…

Read More

– जनरल द्विवेदी ने पुणे में सेना दिवस परेड की सलामी लेकर सैनिकों में भरा जोश पुणे। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को पुणे में सेना दिवस परेड की सलामी ली। उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों पर भरोसा जताते हुए कहा कि आज हमारा देश नए युग की दहलीज पर खड़ा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। परेड में विभिन्न मार्चिंग दस्तों और हथियारों के जरिए सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। सेना दिवस परेड 1949 में फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की भारतीय सेना के पहले भारतीय…

Read More

इंफाल। मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में व्यापक पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के संवेदनशील इलाकों में तलाशी और क्षेत्र वर्चस्व अभियान चलाया। न्यू कैथेलमांबी थाना क्षेत्र के ज़ीरो प्वाइंट-पी1 रेलवे टनल रोड (सीओबी कोटलेन से 6 किलोमीटर उत्तर) में तलाशी के दौरान दो 9 मिमी सीएमजी और दो मैगजीन, दो देसी सिंगल बैरल राइफल, एक नंबर 36 हैंड ग्रेनेड तथा एक मोटरोला (बाओफेंग) बरामद किया गया। एक अन्य अभियान में फेयेंग रिज (फ्रीडम हिल और फेयेंग गांव के बीच) में दो बोल्ट एक्शन राइफल, तीन 9…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों के सीमावर्ती शहरों के लोगों को आज सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी न के बराबर है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कोहरे और कम विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज शाम हल्की…

Read More

खूंटी। खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि टुसू मेला सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि ये हमारे झारखंड की पारंपरिक विरासत और संस्कृति है। इसकी रक्षा करना और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्व है। विधायक बुधवार को खूंटी प्रखंड के ऐतिहासिक सारिदकेल टुसू मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने ऐसी प्राचीन संस्कृति और धरोहर प्रदान की है, जो सामाजिक एकता को मजबूत करती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपने पूर्वजों की संस्कृति को कायम रखें। मौके पर टुसू नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरुष और…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस महत्वपूर्ण सामरिक कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वो सुबह करीब 10:30 बजे मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में अग्रणी युद्धपोत आईएनएस सूरत,आईएनएस नीलगिरी और पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद वो अपराह्न करीब 3:30 बजे नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार,…

Read More