नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में आज खुदरा महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। इसके पहले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के…
Author: shivam kumar
अररिया। जिले की बथनाहा थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध खनन में लगे बालू लगे दो ट्रैक्टर को जब्त किया। भरगामा थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बथनाहा थाना क्षेत्र के परमान नदी और नहर के पास खनन माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन किया जाता है। जिसको लेकर आए दिन स्थानीय लोगों के द्वारा वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष को जानकारी दी जाती है। खनन माफिया सुबह सवेरे या फिर शाम के बाद परमान नदी के किनारे और नहर से बालू…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। हाइ कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सीबीआई को मामले में दायर आरोप पत्र को कोर्ट के रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में रांची की सीबीआई की अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई…
सेना हमारे देश को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाता है:डॉ रत्ना पांडेय रामगढ़। रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बुधवार को सेना दिवस पर पर वायु सेना के अधिकारियों के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ रत्ना पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन ही कामयाब जीवन है और अनुशासन का सर्व श्रेष्ठ उदाहरण सेना है। सेना हमारे देश को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाता है। सेना की सेवा और रिस्क लेने की वजह से ही हम चैन की सांस लेते है। सेमिनार को वायु सेना के भर्ती…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के सिरका परियोजना के उत्खनन कर्मशाला में अपराधियों ने हमला कर 20,370 रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। इस मामले में सिरका समूह के सुरक्षा प्रभारी राजू राम ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 12 जनवरी की रात अपराधियों ने सिरका परियोजना के उत्खनन कर्मशाला में दाखिल होकर दो सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया। वहां से कीमती सामान उठाकर पिकअप वैन में लोड कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में भी 6-7 अपराधियों के जरीये चोरी की घटना को अंजाम देते देखा गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर…
धनबाद। पुलिस ने बीसीसीएल एरिया-3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमले के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव के भाई वीरेंद्र यादव सहित सात लोगों को बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार किया है। धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मधुबन कांड के मुख्य अभियुक्त कारू यादव के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव एक साथी लखन राम महतो के साथ बोकारो में दो लोगों के यहां छिपे थे। उन्हें आवास देने वाले…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों के प्रति उदासीनता और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने भी न्यायालय को अवगत कराया है कि हेमंत सरकार आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं कर रही है। नगर निकाय चुनावों को टालकर हेमंत सरकार प्रशासकों के माध्यम से इनके संचालन का काम कर रही है। इन प्रशासकों…
खूंटी। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी अमित कुमार का नेतृत्व में सोमवार को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध खूंटी पुलिस के जरिये चलाए गए अभियान के दौरान सोयको, अड़की, मारंहादा और मुरहू थाना क्षेत्र से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस आशय की जानकारी मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में सोयको थाना क्षेत्र के पीड़ीहाातु गांव से सिरका पाहन, अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ी निजकेल टोली लेप्सर से गुरुदेव नायक, मुरहू…
कार्मेल स्कूल: आरोप और उसके खंडन की गुत्थी सुलझाने की चुनौती आरोप: प्रिंसिपल ने छात्राओं की शर्ट को उतरवाया, प्रिंसिपल : सभी आरोप निराधार अभिभावक: बच्चियों पर दबाव बनाया, उनके आंसुओं से भी नहीं पसीजा स्कूल प्रबंधन का दिल, कह दिया: उतारो शर्ट अभिभावक: हमारी बच्चियों की इज्जत नहीं है क्या? कैसे मेरी बेटी शर्म से घर आयी, एक पिता के लिए कितनी पीड़ा का विषय है सवाल: आखिर इतने सारे अभिभावक अपनी बेटियों को लेकर झूठ क्यों बोलेंगे? झारखंड की इमेज के लिए खतरनाक हैं कार्मेल स्कूल जैसी घटनाएं छात्राओं की शर्ट उतरवा, इनर और ब्लेजर में घर भेजना,…
गिरिडीह। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार की देर रात कई थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।इस दौरान एसपी ने बरकट्टा ओपी, सरिया थाना, घोड़थम्बा ओपी, परसन ओपी, डुमरी थाना, देवरी थाना, बिरनी थाना, द्वारपहरी, गांडेय थाना, धनवार थाना, पचंबा थाना और कबरीडीह इलाके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं नाईट पेट्रोलिंग का जायजा लिया। एसपी के देर रात निकलने की जानकारी मिलते ही पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है और जांच अभियान तेज कर दिया। एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर समस्त देशवासियों को दान के महापर्व मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रकृति और लोक उत्सव का महापर्व सोहराय, टुसू परब, बुरु मागे परब और मकर संक्रांति की आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा है कि प्रकृति का यह महापर्व आप सभी को स्वस्थ रखे। आप सभी समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना…
