Author: shivam kumar

पलामू। तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा के रहने वाले आमिर खान पिता शमशेर खान ने हथियार खरीद कर सुसाइड की थी। हथियार बेचने औऱ खरीदवाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनकी पहचान जिले के मनातू के बंशीखुर्द निवासी नवाब खान पिता रईस खान औऱ चैनपुर के शाहपुर के रहने वाले सोनू शाह उर्फ देवा पिता मुमताज खान के रूप में हुई है। नवाब हथियार बेचवाने में मेडिएटर की भूमिका निभाई थी, जबकि सोनू ने 22 हजार रुपए में 7 चक्रीय बंदूक बेचा था। नवाब को इसके…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम स्टेशन से एक आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के गया का रहने वाला है। इसके पास से शराब की 11 बोतलें ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की बरामद की गईं है। आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने शनिवार को बताया कि रांची रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नामकुम स्टेशन पर जांच की गयी। जांच के दौरान देखा गया कि एक यात्री गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस…

Read More

रांची। मां काली सेना रांची महानगर के सौजन्य से सावन की अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य पर रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य जागरण को स्काई इवेंट के ऑर्गेनाइजर राकेश सोनी के जरिये किया जा रहा है। मां काली सेना के प्रवक्ता नमन भारतीय ने शनिवार को बताया कि इस बार रामगढ़, टाटानगर और बोकारो के कलाकारों द्वारा भव्य जागरण एवं टाटानगर के नामी कलाकार पधार रहे हैं। इसमें जीवंत झांकियां भी होंगी। यह जानकारी सेना प्रमुख भोलू सिंह ने दी।

Read More

रांची। राज्य में आनेवाले दिनों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। उसमें बताया गया है कि राज्य के कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गयी है। इस दौरान 17 और 18 अगस्त को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है, जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी…

Read More

-संक्रमणकालीन न्याय संबंधी बिल पारित होने पर बधाई दी काठमांडू। नेपाल के दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मामलों के उप मंत्री रिचर्ड आर वर्मा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। सिंहदरबार में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में दोनों के बीच आपसी हित और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी उपमंत्री ने नेपाल को संक्रमणकालीन न्याय प्रणाली के पूरा होने पर बधाई दी है। हाल ही में संसद की प्रतिनिधि सभा ने माओवादी द्वंद्वकाल के समय हुई अमानवीय घटनाओं के निस्तारण के लिए एक बिल को सर्वसम्मति से पारित किया है। अमेरिकी विदेश…

Read More

-अफगानिस्तान के अलावा सभी सदस्य देशों को निमंत्रण भेजा गया काठमांडू। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को एक बार फिर से सक्रिय बनाने को लेकर नेपाल सरकार ने पहल की है। नेपाल के विदेश मंत्रालय की पहल पर काठमांडू में रहे सार्क सचिवालय की तरफ से सार्क के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का समय तय करने का आग्रह किया गया है। सार्क सचिवालय की तरफ से 26 सितम्बर की तारीख प्रस्तावित की गई है। हालांकि अफगानिस्तान को अब तक यह पत्र नहीं भेजा गया है। काठमांडू में रहे सार्क सचिवालय के तरफ से दी गई जानकारी…

Read More

– भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता में ममता सरकार को घेरा – संविधान की कापी लेकर घूमने वाले राहुल गांधी मौन क्यों: प्रत्युष कांत देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्युष कांत ने कोलकाता में चिकित्सक की हत्या मामले में ममता सरकार की घेरते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। संविधान की कापी लेकर घूमने वाले राहुल गांधी भी मौन साधे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्युष कांत शुक्रवार को यहां प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक…

Read More

नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आए मॉरीशस के नेशनल एसेंबली के स्पीकर डुवाल एड्रिएन चार्ल्स ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यहां पर ओम बिरला ने डुवाल को स्पीकर के पद पर नियुक्ति के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डुवाल के नेतृत्व में आईपीयू जैसे अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भारत और मॉरीशस के बीच सहयोग और अधिक बढ़ेगा । इस मौके पर बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच अध्यात्म, भाषा और संस्कृति से जुड़ी अनेक समानताएं हैं जिससे दोनों देशों के लोग एक…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जम्मू और कश्मीर में विधनासभा चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है। वहीं, शुक्रवार काे चुनाव आयाेग द्वारा चुनाव की घाेषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साेशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे जम्मू और कश्मीर में नाैकरशाही पर विराम लग जाएगा। मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां पर आराेप लगाया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन को नियंत्रित करना चाहती है, इसलिए जुलाई में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 55 के तहत नियमों में संशोधन करके एलजी को और अधिक अधिकार दिए।अब चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले नौकरशाहों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने शुक्रवार को सफाईकर्मी-एमटीएस से लेकर सेक्रेट्री स्तर तक के कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक की।इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए दिए विजन को पूरा करने का संकल्प दिलाया। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री भी शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के विजन काे पूरा करने का संकल्प लिया। इस माैके पर शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि वे वर्ष 2047 तक के रोडमैप…

Read More

रांची। कांग्रेस के मजबूत इमारत की नींव एनएसयूआई है। बुनियाद अगर मजबूत हो तो इमारत शानदार होती है। ये बाते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को कहीं। नवनियुक्त एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने नवनियुक्त एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव को कहा कि अविलंब महाविद्यालय, विश्वविद्यालय इकाइयों का गठन करें। साथ ही छात्रों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके निराकरण की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों के अनुसार संगठन को धारदार बनाने के लिए छात्र समुदाय को संगठित करेंगे।

Read More