Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थित आवासीय कार्यालय के समीप शनिवार को पूजा अर्चना की। पवित्र श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर मंत्री ने अपने धर्म पत्नी सुधा गुप्ता के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंत्री ने भगवान भोलेनाथ से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Read More

पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अगस्त को पलामू में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से बात करेंगे और लाभुकों के लिए राशि भी जारी करेंगे। जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन का यह पहला पलामू दौरा होगा। 2022-23 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार बार पलामू का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। पलामू पुलिस स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किये गये हैं। झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन…

Read More

कोलकाता। रांगापानी में एक बार फिर से ट्रेन हादसा हुआ है, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास स्थित रांगापानी इलाके में तेल के टैंकर ले जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के दौरान ट्रेन यार्ड में टैंकरों को भरने के लिए प्रवेश कर रही थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के उच्चाधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को उठाने का काम रातभर किया गया। उत्तर-पूर्व सीमा रेलवे…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय सुझाने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के खिलाफ और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर गए डॉक्टरों से मंत्रालय ने काम पर लौटने की अपील की है। मंत्रालय ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को…

Read More

हजारीबाग। कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को ओपीडी बंद कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज समेत जिले के होमियोपैथी चिकित्सको ने ओपीडी कार्यों का बहिष्कार किया। इस दौरान चिकित्सक सड़क पर उतरकर हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए। आए दिन किसी न किसी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी…

Read More

-निर्दयी ममता बनर्जी इस्तीफा दें…. -अपराधियों को संरक्षित और पुरस्कृत कर रही ममता सरकार रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा।जफर इस्लाम आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस्लाम ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर जघन्य हत्या की घटना हृदय विदारक है। इससे केवल पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि देश शर्मसार हुआ है। कहा कि एक तरफ देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा वहीं देश में ऐसी…

Read More

खूंटी। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभुकों को जोड़ने के लिए तीन अगस्त से आवेदन प्रक्रिया निरंतर जारी है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि खूंटी जिले में अब तक 72179 आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लिये गये हैं। साथ ही 69541 लाभुकों के आवेदन को स्वीकृति भी मिल गई है। खूंटी जिले को मिले 78673 लाभुकों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 96.12ः प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन अगस्त से जिले की सभी 86 पंचायतों एवं नगर पंचायत के चिह्नित स्थानों पर कैम्प का…

Read More

– फायरिंग से जुड़े आकलनों ​की समीक्षा ​में खरी उतरी टोड आर्टिलरी गन- सेना ने टेंडर जारी करके 400 होवित्जर खरीदने ​की प्रक्रिया शुरू कर दी नई दिल्ली। एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) परीक्षण ​में फायरिंग से जुड़े आकलनों ​की समीक्षा ​में भी पूरी तरह खरी उतरी है।​ उत्पादन का रास्ता साफ ​होने के बाद अब भारतीय सेना इन तोपों को अपने शस्त्रागार में शामिल करने को तैयार है।​ इसीलिए सेना ने 400 टोड आर्टिलरी गन सिस्टम के लिए टेंडर जारी ​करके निर्माण करने के लिए भारतीय कंपनि​यों को आमंत्रित किया है, जो भारत में विकसित ​और डिजाइन की…

Read More

रांची। कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी छोटे और बड़े अस्पतालों 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर है। इसी क्रम में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सीनियर से लेकर जूनियर सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। ओपीडी से लेकर इंडोर तक व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इंडोर में मरीज परेशान हैं जबकि ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। क्योंकि, ओपीडी में भी डॉक्टर नहीं हैं। दूसरी ओर सदर…

Read More

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला के ललमटिया में इसीएल कोयला खदान रिहेव साइट के गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी है। इसको लेकर लोगों ने खदान के गड्ढों को भरने की मांग की है। वहीं मौके पर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां स्नान करने के लिए खदान के तालाब पर गयी थीं। इसी दौरान एक बच्ची पानी में डूबने लगी। इसके बाद उसे बचाने के लिए…

Read More

-मेडिकल कॉलेज और छात्रावास की सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश रांची। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद रांची जोन के आइजी अखिलेश कुमार झा ने सभी जिला के एसएसपी और एसपी के बैठक की। आइजी ने सभी एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिले में संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के अलावा सरकारी अस्पताल, फार्मेसी कॉलेज और उसके हॉस्टल की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। सभी एसएसपी और एसपी से स्पष्ट कहा गया है कि मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज के अलावा हॉस्टल की सुरक्षा में किसी हाल में कोताही…

Read More