नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 5 के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं 5 के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। फायदे में रहने वाली 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,02,645.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। वहीं नुकसान में रहने वाली 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,85,952.31 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। इसमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे अधिक फायदे में रही।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जनवरी के महीने में अभी तक लगातार नेट सेलर (शुद्ध बिकवाल) की भूमिका निभा रहे हैं। इस साल 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के कारोबार में विदेशी निवेशक भारतीय स्टॉक मार्केट से 22,194 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। इसमें सिर्फ पिछले सप्ताह ही यानी 6 से 10 जनवरी के बीच विदेशी निवेशकों ने 16,854.25 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक जनवरी के महीने में सिर्फ 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की तुलना में लिवाली अधिक की…
-दिल्ली से मुम्बई भागने के फिराक में था शूटर आमिर खान, एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सुपारी किलर से कराई प्रधानाचार्य की हत्या भदोही। भदोही के बहुचर्चित प्रधानाचार्य हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। 50 हजार के इनामिया सुपारी किलर को दिल्ली एयरपोर्ट से उस समय धर दबोचा, जब वह मुम्बई भागने के फिराक में था। जबकि उसके दो इनामी सहयोगियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घटना में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार घटना में शामिल आरोपितों के पास से…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर दिल्ली के बेरोजगार युवाओं को 1 साल अप्रेंटिसशिप और साथ में साढ़े 8 हजार रुपये देने का वादा किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को पार्टी की ओर से युवा उड़ान योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोशिश यह रहेगी कि युवा वहीं रोजगार भी पा जाएं। पायलट ने कहा कि रोजगार का निर्माण करना किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों ने बेरोजगारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने…
महोबा। जनपद से प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश तीन दिन बंद रहेगा।आस्था के महापर्व महाकुंभ को लेकर आज 12 जनवरी से 14 जनवरी तक भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। जिसको लेकर पुलिस के द्वारा ट्रक मालिकों व चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की गई है। महाकुंभ का शुभारंभ पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी सोमवार से जनपद प्रयागराज में होगा। मंगलवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अमृत स्नान पर्व होगा। जहां महाकुंभ मेला के प्रथम दिन ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धाल पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाएंगे। आस्था के महापर्व…
प्रयागराज। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आज मानवतावादी चिंतक स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि स्वामी विवेकानन्द उत्थान और निर्माण के सूत्रधार हैं। युवा अपने मूल, मूल्य और संस्कृति से जुड़कर ही अपनी भारतीय संस्कृति के पुनर्निर्माण और उत्थान के सहभागी हो सकते हैं। वह स्वामी विवेकानन्द की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अरैल घाट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनी भाग की ओर से आयोजित शाखा संगम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सोच को बढ़ाने का संदेश देते हुये कहा…
हावड़ा। जिले के डोमजूर स्थित एक रस्सी गोदाम में रविवार सुबह भयावह आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने रस्सी गोदाम में आग लगते देखा। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास कई फैक्ट्रियां हैं इसको देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग बुझाने में स्थानीय के साथ दमकलकर्मी भी जुट गए। काफी…
अलीपुरद्वार। कालचीनी में अवैध पोस्ते की खेती के आरोप में पुलिस ने सिविक वालंटियर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम विनय बर्मन है। वह जिले के सोनापुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,सिविक वालंटियर इस मामले का मुख्य आरोपी नहीं है। इसके पीछे कई लोग शामिल हैं। सभी ने आरोपित सिविक वालंटियर विनय के माध्यम से जमीन लीज पर ली थी। दरअसल, हाल ही में पुलिस ने कालचीनी ब्लॉक के दक्षिण मेंदाबारी इलाके में 30 बीघे पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। इस घटना में सबसे पहले जमीन…
कूचबिहार। स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव के दिन आयोजित विवेक उत्सव के अवसर पर रविवार को राज्य के विभिन्न भागों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस क्रम में उत्तर बंगाल कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कूचबिहार में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। मैराथन के दौरान एक छात्र की जान चली गई। मृतक का नाम रियाज राय(20) है। वह कलिम्पोंग जिले के गोरुबथान का निवासी था । प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर बंगाल कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पाटलखावा से विश्वविद्यालय परिसर तक आठ किलोमीटर लंबे मैराथन का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह जब मैराथन शुरू हुआ तो प्रतियोगियों ने…
सिलीगुड़ी। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती रविवार को सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाई गई। कहीं माल्यार्पण किया गया तो कहीं जुलूस निकाला गया। कहीं पर फैसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई तो कहीं स्वामी जी के जीवन पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दार्जिलिंग जिला तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष तनय तालुकदार के नेतृत्व में सिलीगुड़ी में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष पापिया घोष, तृणमूल दार्जिलिंग जिला प्रवक्ता वेदब्रत दत्त, जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन आलोक चक्रवर्ती समेत सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए।…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के इंग्लिश बाजार नगर पालिका के पार्षद दुलाल सरकार उर्फ बाबला की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपितों के मोबाइल फोन की लोकेशन बार-बार बदल रही है। इससे पुलिस के लिए उनकी जल्द तलाश करना मुश्किल हो रहा है। जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस ने अभी तक इन आरोपितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान तभी उजागर की जाएगी जब उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। साइबर क्राइम यूनिट की मदद से तलाश जारी राज्य पुलिस की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की…
