कोलकाता। कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनयिक मणिशंकर अय्यर ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में तब तक रहने की अनुमति दी जानी चाहिए जब तक वह चाहें। शनिवार देर शाम कोलकाता में आयोजित 16वें एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अय्यर ने कहा कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी द्वारा पिछले महीने ढाका का दौरा और वहां की अंतरिम सरकार के साथ बातचीत करना सकारात्मक कदम है। ऐसी चर्चाएं नियमित रूप से होनी चाहिए और भारत को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मंत्रिस्तरीय संवाद स्थापित…
Author: shivam kumar
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी ओली का संसद की बैठक न बुलाकर एक के बाद एक अध्यादेश से शासन चलाने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में विरोध शुरू हो गया है। ओली सरकार को समर्थन करने वाली पार्टी नेपाली कांग्रेस के ही कई नेताओं ने एक साथ कई अध्यादेश लाने के सरकार के कदम का विरोध किया है। सरकार का विरोध करने वालों में पार्टी अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के निकट माने जाने वाले नेता ही शामिल हैं। देउवा के निकट माने जाने वाले पूर्व विदेश मंत्री एनपी साउद ने ओली के लगातार अध्यादेश लाने के फैसले से गठबंधन की नींव में ही दरार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए माता वैष्णो देवी कटरा से तीन विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। डॉ. सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा कि महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने महाकुंभ में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए कटरा-प्रयागराज के बीच 3 विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है। पहली विशेष ट्रेन 24 जनवरी के लिए तय की गई है जो कटरा श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज…
काठमांडू। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर नेपाल के कई शहरों में आज दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सबसे भव्य दीपोत्सव जानकी मंदिर जनकपुरधाम में दिखा जहां नगरवासियों ने सवा लाख दीप जलाकर वर्षगांठ मनाई। जनकपुरधाम के जानकी मंदिर प्रांगण में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जानकी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से किए गए इस आयोजन में जनकपुर उपमहानगरपालिका तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह अपने मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के साथ मौजूद रहे। इसी तरह जनकपुरधाम के मेयर मनोज साह की…
रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने हाल ही में अलकायदा से जुड़े संदिग्ध शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। झारखंड एटीएस के अनुसार, शाहबाज का इस्तेमाल अलकायदा मॉड्यूल में भर्ती के लिए किया जा रहा था। शाहबाज ने खुलासा किया कि मजदूर वर्ग और कम पढ़े-लिखे लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी संगठन में शामिल किया जाता है। ब्रेनवॉश से आतंकी नेटवर्क तक की कहानी शाहबाज जो पेशे से राजमिस्त्री है, उसकी दोस्ती चान्हो गांव निवासी एनामुल अंसारी से थी। एनामुल ने उसे 6 महीने तक अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित किया। अगस्त 2024 में…
ढाका। बांग्लादेश में लगातार हिंसा और कट्टरपंथी बर्बरता का सामना कर रहे हिंदू सहित दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पूर्वाग्रह भरा रवैया सामने आया है। ऐसे हमलों को रोकने में अपनी विफलता पर पर्दा डालते हुए बांग्लादेश सरकार ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुए ज्यादातर हमलों को राजनीतिक करार दिया है। सरकार का कहना है कि हिंसा की कुछेक घटनाएं ही सांप्रदायिक थीं। 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से लगातार हिंदू आबादी के खिलाफ कट्टरपंथियों की हिंसक मुहिम को लेकर दुनिया भर में आलोचना का सामना…
बोगोटा। दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई है। विमानन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पैसिफिक ट्रैवल द्वारा संचालित यह विमान जुराडो से मेडेलिन के रास्ते में बुधवार को लापता हो गया था। विमान का मलबा एंटिओक्विया के उत्तर-पश्चिमी कोलंबियाई विभाग के उर्राव के एक ग्रामीण इलाके में मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में चालक दल के दो सदस्य और आठ यात्री सवार थे। एंटिओक्विया के जोखिम प्रबंधन विभाग के निदेशक कार्लोस रियोस पुएर्टा ने कहा कि दुर्भाग्य से विमान में सवार कोई भी जीवित नहीं बचा…
लंदन। सिख यूथ यूके समूह के जरिए चैरिटी दान (डोनेशन) केस में धोखाधड़ी के मामले में ब्रिटेन की एक अदालत ने ब्रिटिश सिख भाई-बहन (कलदीप सिंह और राजबिंदर कौर) को दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई है। राजबिंदर कौर (55 वर्ष) को धन शोधन और 50 हजार ब्रिटिश पाउंड मूल्य की चोरी के छह मामलों तथा ब्रिटेन के चैरिटीज एक्ट 2011 की धारा 60 के तहत एक मामले में दोषी ठहराया गया, जो जानबूझकर या लापरवाही से चैरिटी आयोग को गलत या भ्रामक जानकारी प्रदान करने से संबंधित है।उसके भाई कलदीप सिंह लेहल (43 वर्ष) को भी चैरिटीज एक्ट…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी(आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि वे केवल वादे करते हैं और बाद में इन्हें भूल जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में रविवार काे पत्रकार वार्ता में हरदीप पुरी ने कहा कि 2020 में चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से 10 वादे किए थे। लेकिन वह इन वादों को पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम रहे। उन्हाेंने कहा कि 2020 के दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे मुफ्त…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में बहुचर्चित ‘इमरजेंसी’ की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जिसे अभिनेता-निर्देशक कंगना रनौत और अनुपम खेर ने होस्ट किया। कंगना द्वारा निर्देशित, इमरजेंसी भारत के सबसे विवादास्पद और अशांत अध्यायों में से एक में गहराई से उतरती है, एक ऐसा युग जब लोकतंत्र को निलंबित कर दिया गया था, और राष्ट्र एक चौराहे पर खड़ा था। कंगना द्वारा इंदिरा गांधी का प्रभावशाली चित्रण और जयप्रकाश नारायण के रूप में अनुपम खेर सहित अन्य कलाकारों के साथ, यह फिल्म दर्शकों को एक गहन राजनीतिक यात्रा पर ले जाती है, जिसमें अनियंत्रित शक्ति और लोकतंत्र की…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,800 रुपये से लेकर 79,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,150 रुपये से लेकर 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज भी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में…
