विशेष पूर्वांचलियों पर टिप्पणी से केजरीवाल ने खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली -जोश में होश खोना कोई केजरीवाल से सीखे, यूपी-बिहार के वोटरों को फर्जी बोलना महंगा पड़ेगा -70 विधानसभा सीटों में दो दर्जन सीटों पर पूर्वांचली वोटरों का दबदबा -दिल्ली की लड़ाई में यूपी-बिहार की एंट्री से भाजपा को मिल गयी संजीवनी -चौतरफा घिरने के बाद अब रक्षात्मक मुद्रा में दिख रही आम आदमी पार्टी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कड़ाके की सर्दी के बावजूद दिल्ली की राजनीतिक गर्मी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के चुनाव प्रचार अभियान के केंद्र…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड राज्य में गैर असैनिक सेवा (नॉन एससीएस) के छह अधिकारी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत होंगे। इन अधिकारियों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, कार्मिक विभाग ने इसकी जानकारी यूपीएससी और भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय को इमेल के माध्यम से भेज दी है। अब इस संबंध में अधिसूचना की जल्द जारी होने की उम्मीद है। इन अधिकारियों को मिलेगा आईएएस का दर्जा: गैर असैनिक सेवा से आईएएस में प्रमोशन पाने वाले इन छह अधिकारियों में महिला अधिकारियों का भी समावेश है।…
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामले की जांच कर रही सीआईडी को अब इस मामले में आम लोगों से भी मदद मिल रही है। सीआईडी ने विज्ञापन जारी कर आम लोगों से मदद मांगी थी, ताकि पता चल सके कि वाकई परीक्षा परिणाम में कोई गलती हुई है या नहीं, ताकि जांच की दिशा बेहतर हो सके। डीजीपी ने दी जानकारी झारखंड सीआईडी की टीम को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर अब तक 40 से अधिक शिकायतें मिली हैं। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि आम लोगों की ओर से सीआईडी को व्हाट्सएप चैट, फोटो और वीडियो…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है। राज्यपाल रांची के गुरुनानक स्कूल सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित ‘पूर्व सैनिक महासम्मेलन के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पूर्व सैनिक सीमाओं की रक्षा के प्रहरी रहे हैं और आज भी वे समाज के प्रेरणास्रोत और गौरव हैं। उनका अनुशासन, साहस और समर्पण हमारे लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक…
नई दिल्ली। अगले महीने 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड ने रविवार सुबह 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। कप्तान के रूप में सेंटनर के लिए यह पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा। 15 सदस्यीय टीम में विल ओ’रुरके, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी शामिल हैं। तीनों अपना पहला सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी केन विलियमसन और टॉम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में प्रदर्शनी का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों से बातचीत की और उनकी परियोजनाओं को देखा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री देशभर के 3,000 गतिशील युवा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री दस विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए सर्वश्रेष्ठ निबंधों का संकलन भी जारी करेंगे। इन विषयों में प्रौद्योगिकी, स्थिरता, महिला सशक्तीकरण, विनिर्माण और कृषि जैसे…
नई दिल्ली। पिछले साल 5 नवबंर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में निर्वाचित होने वाले डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ट्रम्प-वेंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री आने वाले प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ उस अवसर पर अमेरिका का दौरा करने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें भी…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलाें को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने एवं ऑटोमेटिक हथियार बरामद हाेने की खबर है। इनकी संख्या बढ़ सकती है, हालांकि पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बीजापुर एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की आसूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। उन्हाेंने कहा…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। महान भारतीय संत, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं और विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें भारत के एक महान सुपुत्र के रूप में याद किया जाता है। उनकी जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक…
शिमला। हिमाचल प्रदेश की वादियां एक बार फिर ताजा बर्फबारी के बाद सफेद चादर में ढंक गई हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा और शिमला जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा और घना कोहरा छाया है। राज्य में बर्फबारी और बारिश के चलते शीतलहर तेज हो गई है। आधा दर्जन शहरों का पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार गोंदला में छह, कोठी, खदराला, केलंग और शिलारू में पांच-पांच, जोत…
इम्फाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने जेलमोल गांव से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामानों में एके-56 राइफल और मैगजीन, .303 राइफल और मैगजीन, 9 मिमी देशी पिस्तौल और मैगजीन, 12मिमी सिंगल बैरल राइफल, तीन 12मिमी सिंगल बैरल देशी राइफल, चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड (नं. 36) शामिल हैं। एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान, मोरेह, तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत चवांगफई और गोवाजांग गांव क्षेत्रों से दो आईईडी (लगभग 1 किलोग्राम) और एक आईईडी (लगभग 5 किलोग्राम) बरामद…
