Author: shivam kumar

रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की 16 अगस्त को रांची में सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचेंगे। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन होगा और शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

Read More

रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की मारवाड़ी कॉलेज कमिटी का गठन सोमवार को किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रांची विश्वविद्यालय संयोजक सौरभ शर्मा तथा अरविंद सेठ उपस्थित थे। कमिटी इस प्रकार है : अध्यक्ष : पवन कुमार। कार्यकारी अध्यक्ष: सक्षम झा। वरीय उपाध्यक्ष : सिमरन सिंह, राज यादव, अभिषेक चौधरी, अभिजीत कुमार, आर्यन केशरी। उपाध्यक्ष: अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार, अंश कुमार, अनुराग पांडे, पुरुषोतम कुमार, निखिल कुमार। महासचिव : अभिषेक प्रजापति। सह सचिव : फिलिप मिंज, प्रेम मिश्रा, आशीष कुमार, अमन यादव। कोषाध्यक्ष: अमन यादव। सह कोषाध्यक्ष : विक्की…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा है कि न किताबें मिली, न साइकिल मिली और न ही मिली पोशाक। इस गठबंधन सरकार में बच्चे भी हुए हताश। शैक्षाणिक सत्र को शुरू हुए तीन महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन छात्रों को ना तो किताबें मिली हैं, ना साइकिल मिली है, और ना ही स्कूली पोशाक मुहैया करायी जा सकी है। झारखंड के भविष्य को नंगे पैर स्कूल जाने को विवश किया जा रहा है। बच्चों को तैर कर जाना पड़ रहा स्कूल बाबूलाल ने लिखा है:…

Read More

रांची | श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर से रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्राचीन राम मंदिर, बहू बाजार, गणपत नगर, मचकुन टोली से होते हुए शास्त्री मैदान पहुंची और हनुमान चालीसा पाठ के साथ समाप्त हुई। यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत 5000 लोग शामिल हुए। लोगों में झंडे को पकड़ने की होड़ थी। झंडा 650 फीट लंबा था। पिछले तीन वर्षों से तिरंगा पदयात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है। शास्त्री मैदान में नाटक के जरिए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने सुरेश साहू,…

Read More

रांची। रांची के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर है। ट्रिपल आईटी रांची, एनआईएएमटी रांची, बीआईटी मेसरा में जोसा काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर सीसैब काउंसिलिंग के माध्यम से नामांकन लिया जा रहा है। सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) की ओर से स्पेशल राउंड-2 की काउंसिलिंग के लिए सीट अलाटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें इस सत्र स्पेशल राउंड के बाद कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ट्रिपल आईटी में क्लोजिंग रैंक 46,345, बीआईटी मेसरा में 22,317 व एनआईएएमटी में क्लोजिंग रैंक 91,174 रहा। रांची के प्रमुख संस्थानों के विभिन्न विषयों…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के बाद रांची विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की तादाद राज्य में सबसे अधिक बढ़ी है। वहीं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम इजाफा हुआ है। लोकसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की संख्या और विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के आंकड़ों की तुलना से इसका पता चलता है। रांची विधानसभा सीट से अभी विधायक पूर्व नगर विकास मंत्री और पूर्व विधानसभाध्यक्ष सीपी सिंह तथा लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कद्दावर आदिवासी नेता रहे साइमन मरांडी के पुत्र दिनेश विलियम मरांडी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड की मतदाता…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में 15 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के कई जिलों में इस बार हुई अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिली है। आज कैसा रहेगा मौसम आज मौसम विभाग ने पाकुड़ और साहिबगंज के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। संथाल प्रमंडल के कई इलाकों में आज बारिश होगी। पाकुड़ और साहिबगंज के साथ- साथ गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर औऱ धनबाद के इलाकों मे भी आज अच्छी बारिश होगी। इन इलाकों में अलर्ट जारी किया…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के कोनार डैम में एक गिद्ध पड़ा हुआ मिला है। उसकी पीठ पर एक डिवाइस लगा है। गिद्ध के पैर में रिंग लगा हुआ है। गिद्ध काफी थका हुआ भी लग रहा है। डिवाइस में ढाका बांग्लादेश लिखे होने की बात कही जा रही है। यह डिवाइस सेटेलाइट ट्रैकिंग के लिए लगाया जाता है। माना जा रहा है कि ढाका के पक्षी विज्ञानियों ने इसकी ट्रैंकिंग करने के लिए यह डिवाइस लगाया होगा। वल्चर पर विशेष काम करने वाले पक्षी विज्ञानी डॉ सत्यप्रकाश बताते हैं कि नेपाल का डिवाइस लगा हुआ वल्चर पहले भी हजारीबाग…

Read More

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, निरुपम चकमा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य, जटोथू हुसैन, मिरिंडा इंदुगम राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक सोमवार को पाकुड़ पहुंचे। उन्होंने महेशपुर विधानसभा के गायबथान गांव का दौरा किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने 18 जुलाई को आदिवासी और मुस्लिम के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में पीड़ित आदिवासी महिला से मुलाकात की। आशा लकड़ा ने कहा कि आदिवासी महिला को बुरी तरह से मारा गया है। यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमीन कब्जा कर रखा है।…

Read More

रांची। हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से सूचना आयोग में नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि लोकायुक्त समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, जिस पर अदालत ने सरकार को एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा। अदालत अब 6 सितंबर को इस जनहित याचिका पर सुनवाई…

Read More

रांची। रांची नगर निगम के नये प्रशासक संदीप सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक अमित कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, सहायक प्रशासक मुकेश कुमार, चंद्रदीप कुमार, निहारिका तिर्की, निकेश कुमार, सूरज प्रकाश सिंह चौधरी, निगम के अभियंतागण एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Read More