Author: shivam kumar

कोलकाता। बांग्लादेश से लगे पेट्रापोल सीमा पर तनाव के बीच एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। तीन साल से लापता गणित शिक्षक अमित कुमार आखिरकार अपने परिवार से मिल गए हैं। वे कभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बारगो गांव में अपनी शिक्षण प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें पागलपन की स्थिति में पाया गया, जब वह पेट्रापोल सीमा पर एक टूटी हुई पेड़ की शाखा के साथ मिट्टी में गणित के सवाल हल कर रहे थे। अमित कुमार, जो अपने गांव के 312 बच्चों को 14 साल तक मुफ्त गणित की शिक्षा देते रहे, अचानक से…

Read More

हुगली। आगामी 15 अगस्त 2024 को देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसके लिए पूरे देश में तैयारियां जोरों पर है। आजादी की 77वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। इसके लिए देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच तिरंगा बांट रहे हैं। इसी क्रम में हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कमेटी के सदस्य पंकज राय लोगों के बीच जाकर उन्हें तिरंगा बांट रहे हैं और उन्हें…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहे आंदोलन के बीच, छात्रों की मांगों को मानते हुए अस्पताल की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) रैंक के अधिकारी को अस्पताल की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से एसीपी को हटाया गया है। आर.जी. कर अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चौथे मंजिल पर स्थित सेमिनार कक्ष से बरामद किया गया था। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता के राजकीय आर.जी. कर अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने प्रिंसिपल की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने प्रिंसिपल को तत्काल सस्पेंड कर जांच की मांग की है। रविवार रात उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें शुभेंदु ने लिखा, “आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के प्रशासनिक कार्यों और हाल ही में हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद उनकी भूमिका पर गहन सवाल उठ रहे हैं। उनके तुरंत निलंबन और पद से हटाया जाना चाहिए।” अधिकारी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 91 फीसदी और न्यूनतम 69 फीसदी रहने…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के वाणावार स्थित सिद्धश्वर मंदिर में हुई भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संत्पत परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थ ना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगाों के समुचित इलाज कराने का निर्दश दिया है।

Read More

रांची। नेपाल हाउस स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय के कमरा नंबर 211 में आग लगने से कई दस्तावेज जल कर खाक हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट सचिव अनिल प्रसाद के दफ्तर में आग लगी है। तीन दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर खुला था। सुबह जब कर्मी पहुंचे तो देखा कि आग के कारण कमरे का सारा सामान जला हुआ है। एसी, कुर्सी, टेबल समेत कई सामान जल गये हैं। आग लगने से सरकारी फाइलों का भी नुकसान हुआ है। आग के कारण दीवार काली हो गयी है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजा ज़ब्त करते हुए एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के रोहतास जिले के रहनेवाला है। उपनिरीक्षक वीपी यादव ने सोमवार को बताया कि स्टेशन चेकिंग ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन नार्कोश के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा। संदेह होने पर जांच करने पर बैग से भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। तत्काल इस मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार…

Read More

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउथी को उपमहाद्वीप में टीम के कुछ आगामी मैचों से बाहर रखा जा सकता है। साउथी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम की अगुआई करेंगे, जिसमें पांच स्पिन गेंदबाजी विकल्प शामिल हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार दोनों मैच गाले में खेले जाएंगे, लेकिन उनका इन सभी मैचों या भारत के खिलाफ होने वाले तीन टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं है। पिछले सीजन में चार घरेलू टेस्ट मैचों में केवल छह विकेट लेने वाले साउथी अगर इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे तो उप-कप्तान टॉम…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में 40 स्वर्ण पदक, 44 रजत और 42 कांस्य पदक सहित कुल 126 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चीन रहा, जिसने 91 पदक जीते, इनमें 40 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। तीसरा स्थान पर 45 पदकों के साथ जापान रहा, जिसने 20 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। वहीं, भारतीय दल 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा, जिसमें एक रजत पदक और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 117 भारतीय एथलीटों के दल ने ओलंपिक 2024…

Read More

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक चमकदार, सितारों से सजे समापन समारोह के बाद शानदार तरीके से समाप्त हो गया। समारोह की शुरुआत एक क्लासिक संगीत प्रदर्शन के साथ हुई और फ्रांस के तैराक लियोन मार्चैंड एक लालटेन में ओलंपिक मशाल लेकर स्टेड डी फ्रांस पहुंचे, जहां समापन समारोह आयोजित किया जा रहा था। स्टेडियम के अंदर राष्ट्रों की परेड शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद उत्साही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। आईओसी शरणार्थी और ओलंपिक टीम तथा फ्रांस के ध्वजवाहकों ने इसका नेतृत्व किया। मनु भाकर, श्रीजेश ने किया भारतीय दल का नेतृत्व पेरिस…

Read More