कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस को जांच जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार तक जांच पूरी नहीं होने पर मामले को सीबीआई को सौंपने की चेतावनी दी है। आरजी कर अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर हत्या करने की घटना सामने आई। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। राज्य सरकार…
Author: shivam kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के लगातार सक्रिय होने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही वर्षा के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे राज्य के 12 में से 10 जिलों में चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 338 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 488 बिजली ट्रांसफार्मर व 116 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हाेने से राज्य के कई इलाकाें में विद्युत आपूर्ति बंद हाे गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार सुबह तक…
रांची। राजधानी में आनेवाले समय में कई नये उद्योग लगेंगे। इसके लिये उद्योग विभाग और जियाडा की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जियाडा की ओर से राजधानी के लिए नये उद्योगों के आवेदन को स्वीकृत किया गया है। इसके तहत नौ नये प्रोजेक्ट्स को जियाडा ने स्वीकृति दी है। ये उद्योग रांची जिला के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र में लगाये जायेंगे। जियाडा की मानें तो इन उद्योगों के लिए काफी पहले आवेदन दिया गया था। प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति देने के साथ ही इन उद्योगों के लिए क्षेत्र आंवंटित गया है। जहां ये उद्योग लगेंगे: स्वीकृत…
रांची। निर्वाचन सदन, रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को स्टेटिस्टिकल बुक आॅफ लोकसभा इलेक्शन 2024 को लॉन्च किया। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बुक के जरिए हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित कई महत्वपूर्ण आंकड़े देखे जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यूथ वोटर्स को आकर्षित करने के लिए झारखंड इलेक्शन क्विज 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए वेबसाइट www.jharkhand.indiaelectionsquiz.com पर 16 अगस्त से 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिलों में इलेक्शन डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मियों, पदाधिकारियों को छोड़ कर कोई भी वैध…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बागडोगरा के मुनि चाय बागान इलाके में सोमवार सुबह सड़क हादसे में छह कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यह श्रद्धालु भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए पैदल जंगलीबाबा मंदिर जा रहे थे। रास्ते में एक बेकाबू कार ने इनको चपेट में ले लिया। हादसे में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने के कारण बिहार के सुजापुर से बाबाधाम के तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही कार के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार पैदल जा…
रांची। राजधानी के अरगोड़ा थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना निवासी चेतन सिंह ने सोमवार को जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स के एजेंट के खिलाफ मारपीट करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। चेतन ने कहा कि वह अपने ऑटो से रांची रेलवे स्टेशन से हरमू के विद्यानगर पैसेंजर को छोड़ने गया था। वापसी के दौरान अरगोड़ा चौक पर जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स के एजेंट ने 25 रुपये के रसीद के लिए उसके साथ मारपीट की। एजेंट ने अरगोड़ा चौक के पास रुकने का आवाज…
कोलकाता। बांग्लादेश से लगे पेट्रापोल सीमा पर तनाव के बीच एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। तीन साल से लापता गणित शिक्षक अमित कुमार आखिरकार अपने परिवार से मिल गए हैं। वे कभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बारगो गांव में अपनी शिक्षण प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें पागलपन की स्थिति में पाया गया, जब वह पेट्रापोल सीमा पर एक टूटी हुई पेड़ की शाखा के साथ मिट्टी में गणित के सवाल हल कर रहे थे। अमित कुमार, जो अपने गांव के 312 बच्चों को 14 साल तक मुफ्त गणित की शिक्षा देते रहे, अचानक से…
पूर्वू सिंहभूम। चाकुलिया स्थित भातकुंडा पंचायत की चियांबांधी में सोमवार की सुबह छह हाथियों का झुंड आ पहुंचा। गांव की रतनी सबर उस दौरान शौच के लिए निकली थी। तभी जंगली हाथियों से उसका सामना हो गया। जंगली हाथियों ने रत्नी सबर को पटक कर मार डाला। गांव में हाथी आने की सूचना मिलने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। काफी मश्शक्त के बाद हाथियों को खदेड़ा गया। इस घटना के बाद गांव में आतंक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी। इस दौरान वनपाल कल्याण महतो…
रांची। झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा मांगों को लेकर 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिन्हा ने बताया कि मुफस्सिल क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षा सहित सभी विभाग के लिपिक को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे और सभी लिपिक के लिए एक समान सेवा शर्त प्रोन्नति नियमावली को लेकर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
रांची। झारखंड सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से हर घर तिरंगा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य संग्रहालय होटवार के प्रेक्षागृह में आजादी का उत्सव कार्यक्रम हुआ। 14 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय आजादी का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नाट्य, लोकगीत नृत्य, शास्त्रीय गीत नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी। निदेशालय द्वारा आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में रविवार को पांच प्रतिभागी नाट्य कला दलों के द्वारा प्रस्तुतियां की गयीं। सभी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के अंतर्गत झारखंड कला मंदिर होटवार में प्रशिक्षणरत शास्त्रीय गीत संगीत, नागपुरी लोकगीत, मांदर वादन और मुंडारी लोकगीत नृत्य के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां…
रांची। विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार को भाजपा कार्यालय में किया गया। आठ सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की सैद्धांतिक विचारधारा, इतिहास विकास, चुनाव प्रबंधन सहित सोशल मीडिया जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है, जिसका उद्देश्य भारत को परम वैभव को शिखर पर पहुंचना है। पार्टी कार्यकर्ता इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करते हैं। अंत्योदय, एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिधि में भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि मां भारती को विश्व…