हजारीबाग व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त अभियान में मिली कामयाबी कुजू। हजारीबाग व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त अभियान के तहत शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा स्थित आम बागान के पूर्वी क्षेत्र के जंगली इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर राहुल तुरी उर्फ आलोक तुरी मौके पर ढेर हो गया। जबकि उसका एक सहयोगी आकाश करमाली पुलिस के हत्थे चढ़ा। वही, इनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। क्या कहा रामगढ़ एसपी अजय कुमार…
Author: shivam kumar
बुंडू। झारखंड सरकार पर्यटन के मामले में काफी सजग नजर आ रही है, कई जिलों में झारखंड के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचकर पर्यटन की दृष्टि में नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के दशम फॉल क्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर बुंडू अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, बीडीओ सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रम सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर उन्होंने दशम फॉल का चारों ओर खुद जाकर निरीक्षण किया तथा पर्यटन की दृष्टि में नई…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जामा विधायक लुईस मरांडी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।
साउथ सुपरस्टार राम चरण स्टारर ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ स्क्रीन पर आ चुकी हैं। दोनों शुक्रवार 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। दर्शकों का ध्यान इस बात पर था कि दोनों में से कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बाजी मारेगी। पहले दिन की कमाई के आंकड़ों के मुताबिक ‘गेम चेंजर’ ने ‘फतेह’ से ज्यादा कमाई की है। ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ की पहले दिन की कमाई में बड़ा अंतर है। ‘गेम चेंजर’ का पहले दिन का कलेक्शन-कियारा आडवाणी और राम चरण की ‘गेम चेंजर’ ने अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 250 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,620 रुपये से लेकर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से लेकर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में…
विशेष जोशीले अंदाज में वी विल कम बैक सून की हुंकार से रघुवर ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी -तालियों, पटाखों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से रघुवर दास का हुआ भव्य स्वागत -माहौल हुआ ऊर्जावान, रघुवर की वापसी से झारखंड भाजपा में भर गया जोश -अपनी प्रशासनिक और सांगठनिक क्षमता का परिचय दे चुके हैं रघुवर दास -झारखंड भाजपा में ओबीसी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में दिखायेंगे कमाल -फिट एंड फाइट का मंत्र देकर, कार्यकर्ताओं को दिखा दी नयी राह नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के अब तक के इतिहास…
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर की गत वर्ष में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के दिन से शुक्रवार 10 जनवरी तक 3 करोड़ 50 लाखसे अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीराम मंदिर में भगवान के दर्शन किए हैं। रामलला को भक्तों के द्वारा समर्पण में चेक और नगद के रूप में 53 करोड़ रुपए, मंदिर में रखे दान पात्रों से 24.50 करोड़ और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विभिन्न खातों में ऑनलाइन 71 करोड़ रुपए की धनराशि अब तक प्राप्त हुए हैं। ट्रस्ट के खाते में बैंक में जमा 2600 करोड़ रुपए के ब्याज के रूप में और 204…
— मुख्यमंत्री ने की यूपी रोडवेज की तैयारियों की समीक्षा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। महाकुम्भ में सभी श्रद्धालुओं के सुगम-सनज संगम स्नान के लिए यूपी रोडवेज सात हजार बसें चलाए जाने की तैयारी में हैं। मेला क्षेत्र के लिए 550 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा कि पूरे महाकुंभ अवधि तक सभी जनपदों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाए। बसों के…
महाकुंभ में श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण बने नागा साधु महाकुंभनगर। महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में पूरे भव्य स्वरूप में होने जा रहा है। इस आयोजन में जहां सनातन धर्म और आध्यात्म का ज्वार देखने को मिलेगा, वहीं नागा साधु श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। कुंभ मेले में नागा साधुओं की मौजूदगी इस आयोजन को अद्वितीय और विशेष बनाती है। इनका रहस्यमयी जीवन, कठोर तपस्या और अद्वितीय परंपराएं हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। नागा साधुओं के प्रति श्रद्धालुओं का कौतूहल नागा साधु न केवल भारतीय बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का…
सिलीगुड़ी। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने स्थानीय भाजपा विधायक शंकर घोष पर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाए है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक शहर के विकास पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने शनिवार को “टॉक टू मेयर” कार्यक्रम के दौरान उक्त टिप्पणी की। कार्यक्रम में लोगों ने मेयर को फोन कर शहर के कई वार्डों में खराब सड़कों की शिकायत की। मेयर गौतम ने इस दौरान कहा, ‘हम सभी वार्डों में सड़क, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति प्रणाली को यथासंभव बेहतर बनाने के लिए काम…
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने उन एनआरआई के बारे में पड़ताल तेज कर दी है, जिनके स्थायी पते पश्चिम बंगाल में हैं और वे फर्जी भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विदेशों में काम कर रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने कई देशों के दूतावासों और उच्चायोगों, विशेष रूप से तीन यूरोपीय देशों में, आधिकारिक पत्र भेजे हैं। इन देशों में इन फर्जी पासपोर्ट धारकों के काम करने की सूचना है। पुलिस का उद्देश्य उनकी वर्तमान स्थिति और कानूनी स्थिति का पता लगाना है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि इनमें से कई लोग, जो खुद…
