Author: shivam kumar

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव के तहत श्रीराम मंदिर में श्री रामलला का वैदिक विधान के साथ अभिषेक प्रारम्भ हो गया है। 11 बजे से गर्भगृह में श्रीरामलला का अभिषेक चल रहा है। उसके बाद अंगद टीला पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इस उपलक्ष्य में सोनू निगम, शंकर महादेवन व मालिनी अवस्थी समेत कई मशहूर कलाकारों द्वारा गाया गया भजन भी रिलीज किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप चरम पर है। पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को घनघोर बादलों का डेरा है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शिमला, मनाली सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में घने बादलों के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जैसे मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से सुबह की दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सिमट गई है। देहरा गोपीपुर, सुंदरनगर, मंडी और हमीरपुर में भी कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी समस्याओं का…

Read More

डिमा हसाओ (असम)। डिमा हसाओ के उमरांग्सू में कोयला खदान में फंसे दो और खनिक के शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान बरामद किए गए हैं। अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 03 शव आज बरामद किए गए। पहला शव बुधवार को खदान से निकाला गया था। बचाव अभियान अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार बचाव अभियान के दौरान शनिवार सुबह 11:45 के करीब तीसरे खनिक शव बरामद किया गया। इसके बाद करीब एक बजे खदान से चौथे खनिक का शव बरामद किया गया। इनमें से एक की पहचान सूरोज ओयोरी उम्र…

Read More

काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से नियंत्रित नेशनल असेंबली के समक्ष तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। विपक्ष ने मादुरो पर चुनावी धांधली से जीत का आरोप लगाते हुए दावा किया कि चुनाव में उसे जीत मिली है। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के दावेदार एडमंडो गोंजालेज को अमेरिका सहित कई देशों द्वारा निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी गई। मादुरो के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ही विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि सरकार ने इसका खंडन किया है। वेनेजुएला की राजनीतिक अस्थिरता…

Read More

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर ड्रग्स और नारकोटिक्स के धंधेबाजो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना पर भारत-नेपाल सीमा से सटे जिला के घोड़ासहन स्थित सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान और उसके संचालक के आवासीय मकान पर छापेमारी की गयी।यहां से पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद किया है। टीम को लीड कर रहे सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के अनुसार उक्त दवा दुकान के संचालक सुरेन्द्र जयसवाल के घर व दुकान से बरामद किये भारी मात्रा में नशीला दवा व इंजेक्शन की गिनती ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं मजिस्ट्रेट की निगरानी…

Read More

अररिया। सिकटी थाना पुलिस ने शनिवार की अगले सुबह 216 लीटर नेपाली देशी शराब एवं तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।सिकटी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्करों का समूह बाइक से शराब तस्करी कर आने वाला है। सूचना के सत्यापन को लेकर सिकटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्ती के तहत छापेमारी की।पुलिस की गाड़ी को देख तस्करों ने बाइक से भागने की भी कोशिश की,लेकिन पुलिस ने खदेडकर सबों को पकड़ लिया।मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया,जबकि एक तस्कर मौके से फरार…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना जिले में आम आदमी पार्टी (आआपा) से विधायक गुरप्रीत सिंह बस्सी उर्फ गोगी की गोली लगने की मौत हो गई। गोगी लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे उस समय हुई जब गोगी एक कार्यक्रम से लौटने के बाद अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। गोली उनके सिर के आर-पार हो गई। परिजन व सुरक्षा कर्मी गोगी को लुधियान के डीएमसी अस्पताल में लेकर भी गए, जहां करीब दो बजे डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गोगी शुक्रवार रात बुड्ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को जारी की गी जानकारी में बताया गया है कि 11 जनवरी को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और जम्मू और कश्मीर संभाग के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके 81वें जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और आशीर्वाद लिया। इस दौरान सामूहिक रूप से केक भी काटा गया। इस अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, विधायक बसंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक लूईस मरांडी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री…

Read More

रांची। राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले पांच दिनों में 132 एकड़ अफीम की गैरकानूनी खेती को नष्ट किया है। कब-कब हुई कार्रवाई -दो जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे, नामकुम और अनगड़ा थाना क्षेत्रों में 34.5 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। इनमें बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 एकड़, सोनाहातु में 2.5 एकड़, तमाड़ में 3.5 एकड़, दशमफॉल में 12 एकड़, राहे में दो एकड़ और अनगड़ा थाना क्षेत्र में पांच एकड़ शामिल हैं। -तीन जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे एवं नामकुम थाना क्षेत्रों में 34 एकड़ में अफीम की खेती…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार जरिये अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव के मामले में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने कार्रवाई की। जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से सात ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया। किसी भी ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। इसलिए…

Read More