Author: shivam kumar

नई दिल्ली। शुक्रवार 10 जनवरी को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार साप्ताहिक आधार पर दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। इसके साथ ही इसके पहले के दो सप्ताह से जारी तेजी के सिलसिले पर भी ब्रेक लग गया। जानकारों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर बनी अनिश्चितता, रुपये की कमजोरी और निगेटिव ग्लोबल सेंटीमेंट्स के कारण पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट का शिकार हुआ। शुक्रवार को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1,844.20 अंक यानी 2.32…

Read More

पटना। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) का राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री रहे आलोक मेहता पर शिकंजा कसता जा रहा है। उनकी कई कंपनियों से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तफ्तीश के दौरान मिले सबूतों और दर्ज बयानों के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बिहार स्थित “वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक” से करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़े का है। इस घोटाले में बैंक के चेयरमैन सहित सीईओ और कई अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। इस मामले की तफ्तीश के दौरान मिले सबूतों और दर्ज बयानों के आधार पर चार…

Read More

अररिया। 70वीं बीपीएससी परीक्षा को फिर से किए जाने और बहाली की परीक्षा में पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद को अररिया में एआईएमआईएम और भीम आर्मी का समर्थन मिला। पप्पू यादव के युवा शक्ति के कार्यकर्ता समेत एआईएमआईएम और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बिहार बंद के तहत बाजार में जबरन दुकानों को बंद कराया। बंद के समर्थक बाजार में घूम घूमकर समूह में बंद कराते नजर आए।वहीं बंद के समर्थकों ने सड़क पर उतरते हुए एनएच 27 फोरलेन सड़क को जाम कर आवागमन को…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक नई स्मार्ट रोड परियोजना की शुरुआत की जा रही है, जो रांची रेलवे स्टेशन को रिंग रोड से जोड़ेगी। पथ निर्माण विभाग ने इस स्मार्ट रोड को बनाने के लिए योजना तैयार की है, जो रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर से शुरू होकर रिंग रोड तक जाएगी। स्मार्ट रोड की प्रमुख विशेषताएँ: साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग: इस स्मार्ट रोड में साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित होगा। साथ ही, पैदल चलने वालों के लिए भी पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा। सोलर पैनल से संचालित स्ट्रीट…

Read More

गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर उमेश सिंह(35) की मलेशिया में मौत हो गई।रविवार को सुबह में उसकी मौत होने की सूचना परिजनों को मिली । बताया गया कि शनिवार रात 10 बजे ही युवक ने वीडियो कॉल से अपने परिजनों से बात की थी।परिजनों को क्या पता था कि सात घंटे बाद उन्हें उसकी मौत की खबर मिलेगी। मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो निवासी चेतलाल सिंह के पुत्र हैं। वह मलेशिया में एफजीभी कंपनी में काम करता था।उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महान युगद्रष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युग प्रवर्तक, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाले, आध्यात्मिक गुरू और युवाओं से प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोटिशः प्रणाम किया है। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवेकानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा है कि सभी देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श हमें सिखाते हैं कि हर युवा के भीतर बदलाव लाने की शक्ति है। आइए, इस दिन पर हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और एक समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा है कि देश की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल…

Read More

रांची। शहर के हिंदपीढ़ी इलाके से दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस लगातार तकनीकी शाखा के सहयोग से सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रांची के कांटाटोली चौक के मंगल टावर के पास आधार कार्ड को सुधरवाने गई थी। इस दौरान दोनों का मोबाईल फोन ऑफ हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शनिवार रात शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि ऑटो में बैठने के दौरान मोबाइल छीन कर दोनों का अपहरण कर लिया गया है। युवतियों की पहचान रहनुमा प्रवीण (20) और…

Read More

नई दिल्ली। अगले महीने 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो को सौंपी गई है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में प्रमुख अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को शामिल नहीं किया गया है। उनके अलावा खराब फार्म से जूझ रहे लिटन दास को भी स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। वरिष्ठ खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और ऑलराउंडर महमूदुल्लाह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सात टी20 मैच खेल चुके…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंदी के आत्महत्या के मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद में कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियो में हडकंप व्याप्त है।उल्लेखनीय है कि बीते 5 जनवरी को रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंद कैदी मुन्ना साह ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली,जिसकी जांच सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने की। जांच में कैदी की आत्महत्या में डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियो के लापरवाही सामने आयी है, जिसके बाद एसपी ने रघुनाथपुर थाना के दारोगा भीम सिंह, ओडी पदाधिकारी नंदनी कुमारी और…

Read More

भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि स्वामी जी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के यूथ आईकान हैं। स्वामी जी के विचार वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। शैलेंद्र ने कहा कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है। मनुष्य…

Read More