भारत में 21 सितंबर, गुरुवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है, जोकि शुक्रवार यानि 29 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लोग माता के नाम का व्रत रखते है और इन 9 दिन तक माता की विशेष पूजा भी करते हैं। इन नवरात्रों के दौरान देवी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार, नवरात्र में देवी से संबंधित ये 5 चीजें घर में लाने से देवी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा होती है। जानिए वो 5 चीज जिनको नवरात्रों के दौरान घर में लाने से देवी माँ की विशेष कृपा…
Author: आजाद सिपाही
मुबंई: दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कास्कर अब ठाणे पुलिस की गिरफ्त में है. इकबाल की गिरफ्तारी को लेकर रोज नई कहानियां सामने आ रही हैं. इकबाल को अरेस्ट करने में सुपर एनकाउंटर एस्पेसलिस्ट कहे जाने वाले प्रदीप शर्मा और उनकी टीम ने अहम रोल अदा किया. वहीं, अब यह बात भी सामने आई है कि कैसे सादे पोशाक में एक लेडी कॉप ने इस मिशन में सबसे बड़ा रोल प्ले किया. बता दें कि इकबाल को पिछले दिनों पुलिस ने उगाही के आरोप में अरेस्ट किया. क्या रहा लेडी कॉप का रोल? जानकारी के मुताबिक, सलवार-कमीज में एक महिला अफसर…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में आज आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमला पुलिस की बस पर ग्रेनेड से हुआ जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि सीआरपीएफ के 7 जवान समेत 17 पुलिसवाले घायल हुए हैं। ग्रिनेड हमले में जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री नईम अख्तर बाल-बाल बच गए। इस हमले में नईम अख्तर का ड्राइवर घायल हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि खबर है कि ग्रेनेड हमला 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ। हमले में दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल…
नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को साफ कहा कि म्यांमार से भारत में घुस आए रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी नहीं हैं और इस सच्चाई को हमें समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरणार्थी का दर्जा प्राप्त करने की एक प्रकिया होती है और इनमें से किसी ने भी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। गौरतलब है कि बौद्ध बहुल देश म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ हिंसा बढ़ने पर बड़ी तादाद में पलायन हो रहा है। इससे भारत और बांग्लादेश प्रमुख तौर पर प्रभावित हुए हैं। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इन रोहिंग्या शरणार्थियों को डिपॉर्ट करेगा।…
कोलकाता: दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस का समय निर्धारित करने को लेकर विरोधियों के निशाने पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जमकर पलटवार किया. मूर्ति विसर्जन और मोहर्रम जुलूस को लेकर ममता सरकार ने जो व्यवस्था बनाई है उसे लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में आज फैसला आना है लेकिन उससे पहले ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के पॉम एवेन्यू में एक पूजा पंडाल में अपने भाषण में विरोधियों पर जमकर हमला बोला. हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम की खबर के मुताबिक ममता ने कहा कि जब मैं दुर्गा पूजा या गणेश उत्सव का…
नई दिल्ली: निसान मोटर कंपनी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, कंपनी ने पूरे विश्व में 150 मिलियन व्हीकल बनाया है। निसान के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, कंपनी को 100 मिलियन व्हीकल का रिकॉर्ड बनाने में करीब 73 साल का लंबा समया लगा है। जबकि दावा किया जाता है कि कंपनी ने 50 मिलियन व्हीकल महज 11 सालों में बनाए थे। जबकि कंपनी ने 84 साल में 150 मिलियन के आंकड़े को छू लिया है। निसान ने अपने 84 साल पूरे होने पर दुनियाभर में अपने कर्मचारी, स्टेकहोल्डर्स, डीलर्स, और ग्राहको को निसान से जुड़े रहने के…
वैसे इंण्डस्ट्री में करीना के प्यार के चर्चे ने मीडिया में खूब चर्चाएं बटोरी, करीना को लोग प्यार से बेवो भी पुकारते है। बता दें की करीना ने अभी तक बॉलीवुड में अनेकों किरदारों के रूप में अभिनय किया है। इनकी नाम की चर्चा ऑनस्क्रीन से ज्यादा ऑफस्क्रीन में होती है। करीना अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से की थी। करीना बोलीं: बहुत हो गया, अब मेरा हर फैसला तैमूर के साथ ही होगा साल 2000 में करीना ने बॉलीवुड में एंट्री मारी, उसके बाद लगातार एक के बाद एक हिट फिल्में देकर अपने काम का लोहा मनवाया,…
“दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सुपरस्टार कमल हासन से उनके आवास पर मुलाकात की।…” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सुपरस्टार कमल हासन से उनके आवास पर मुलाकात की। जिस समय यह मुलाकात हुई है, वह काफी महत्वपूर्ण है। लंबे समय से कमल हसन के राजनीति में आने की बात हो रही है। ऐसे में केजरीवाल का उनसे मिलना काफी मायने रखता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात के जरिए केजरीवाल तमिलनाडु में राजनीतिक तलाश रहे हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को चेन्नई एयरपोर्ट पर कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन ने…
सिविल सेवा परीक्षा में छात्रों की उम्र और उनकी सफलता को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद सिविल सेवा परीक्षा में सुधार पर बहस एक बार फिर से तेज हो गई है। सरकार गंभीरता से इस मामले पर विचार कर रही है कि कैसे इस परीक्षा में केवल गंभीर छात्र ही शामिल हों और इसमें बैठने की न्यूनतम उम्र क्या हो? सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में प्रशासनिक सुधार पर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की समिति इन मामलों पर आगामी बैठक में विचार कर सकती है।…
नयी दिल्ली: भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का दिल्ली के आरआर अस्पताल में निधन हो गया । 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 98 वर्षीय अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के एक मात्र अधिकारी रहे, जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई। यह सेना में फील्ड मार्शल के ओहदे के बराबर है। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्जन सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से लौटकर…
रांची: रघुवर सरकार की उपलब्धियों के 1000 दिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। इस कड़ी में सोमवार को झारखंड की कई महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का शिलान्यास होगा, जिनकी बाट लोग जोह रहे थे। रांची के विधानसभा मैदान में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों 5500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही एनएचएआइ की सड़कों का भी शिलान्यास होगा। आगाज आज, दुमका में 22 को समापन सीएम रघुवर दास पांचों प्रमंडलों में विशाल रैली करेंगे। इसकी शुरुआत सोमवार को रांची में होनेवाली रैली से होगी। वहीं…