Author: आजाद सिपाही

वॉशिंगटन: पांचवीं श्रेणी के शक्तिशाली तूफान इरमा के राज्य की ओर बढ़ने की खबरों के बीच तटीय फ्लोरिडा में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को स्थान खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इरमा के रविवार को फ्लोरिडा पहुंचने का अंदेशा है और जिस तरह का इसका वेग है, यह समूचे फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है। फ्लोरिडा में अधिकारियों ने 56 लाख लोगों को स्थान खाली करने का आदेश दिया है। यह राज्य की तकरीबन एक चौथाई आबादी है। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी है कि जो लोग स्थान…

Read More

अमेरिका की धरती पर भारतीय सेना अमरिकी सैनिकों के साथ 14 सितंबर से संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास करेगी। 14 से 27 सितंबर तक वाशिंगटन स्थित ज्वाइंट बेस लेविस मैकोर्ड में आयोजित यह भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-2017 दोनों देशों के बीच आयोजित होने वाला 13वां संयुक्त युद्धाभ्यास है। इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं को संयुक्त रूप से ब्रिगेड स्तर पर युद्धाभ्यास का मौका मिलेगा। साथ ही दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां एक दूसरे के संगठनात्मक सैन्य ढांचों सहित युद्ध कौशल प्रणाली के बारे में रूबरू होंगी और ऑपरेशनल कार्रवाई से जुड़े अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेंगी। मध्य…

Read More

हैदराबाद:  पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध रखने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों संदिग्धों को शहर के टोली चौकी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है। तीनों से उत्तर प्रदेश में एक आतंकवादी घटना को अंजाम देने की साजिश में कथित संलिप्तता को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी उनसे किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रहे हैं।

Read More

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर शनिवार सुबह 9.10 बजे रायपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकरा गया, जिसके कारण विमान को आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में 170 यात्री सवार बताए जा रहे हैं और सभी सुरक्षित हैं। हवाईअड्डा के एक अधिकारी संतोष ढोके ने बताया, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 827 वाले विमान ने जैसे ही माना विमानतल से उड़ान भरी, एक पक्षी विमान के इंजन से टकरा गया। इसके बाद जोर के धमाके के साथ विमान का संतुलन बिगड़ने लगा। पॉयलट ने इसकी सूचना तत्काल एटीसी को दी। उन्होंने बताया,…

Read More

सीवान:  बिहार के सीवान जिले के महादेवा क्षेत्र में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में कथित रूप से दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक निर्माणाधीन घर में बन रहे सैप्टिक टैंक में चार मजदूर सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर गए। इसके बाद मजदूरों की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, उसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया और सीवान के सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने चारों…

Read More

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर जवाबी हमला बोलते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्हें शर्म आती है कि कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश के हैं और कभी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। दिग्विजय ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। चौहान ने कहा, “मुझे तुलसी दास की चौपाई याद आती है- जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही।” उन्होंने कहा, “मैं शर्मिदा हूं कि वह (दिग्विजय) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहे हैं और देश की…

Read More

गुरुग्राम: रायन इंटरनैशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की हत्या के बाद ऐक्शन में आई गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और 7 दिन में जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की बात कही है। सीएम ने इस हत्या को जघन्य करार दिया है। इस बीच आरोपी कंडक्टर अशोक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रद्युम्न नाम के दूसरी…

Read More

सिरसा (हरियाणा): डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय की सघन तलाशी के दूसरे दिन आज सुरक्षा एजेंसियों को गुरमीत राम रहीम की गुफा से उसकी शिष्याओं के हॉस्टल तक जाने वाली एक सुरंग एवं रास्ते का पता चला। डेरा परिसर की तलाशी के दौरान पटाखे बनाने का एक अवैध कारखाना और रसायन भी मिले। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पिछले महीने बलात्कार के जुर्म में 20 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी। राज्य के सूचना और जन संपर्क विभाग के उप निदेशक सतीश मेहरा ने बताया कि डेरा प्रमुख के ठहरने के स्थान गुफा में एक रास्ता…

Read More

हिमालय बचाने को उत्तराखंड में ईको टॉस्क फोर्स की दो कंपनियां गठित होंगी। इसमें 200 पूर्व सैनिकों को भर्ती कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कराया जाएगा। हिमालय दिवस पर आयोजित सतत विकास सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हिमालय संरक्षण के लिए थ्री सी और थ्री पी का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि थ्री सी यानी केयर, कंजर्व और को-ऑपरेट तथा थ्रीपी यानी प्लान, प्रोड्यूस और प्रमोट के जरिए हिमालय को बचाया जा सकता है। सीएम ने कहा गंगा की परिकल्पना हिमालय के बिना नहीं हो सकती। हिमालय भारत का…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) के विरोध में होने वाले राज्य में किसी भी आन्दोलन को रोका जाए। मेडिकल की एक दलित अभ्यर्थी एस. अनीता द्वारा आत्महत्या करने के बाद से राज्य में विरोध तेज हो गया है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को सरकार को यह भी निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने और सामान्य जनजीवन को बाधित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ कानून के तहत मुकदमा चलाएं। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन…

Read More

बेंगलुरु: पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस में संघ का हाथ बताने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चिकमंगलूर के कोप्पा पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में यह कहा गया है कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ कोई सबूत है तो वे उस पेश करें और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले दिल्ली में बीजेपी ने गौरी की हत्या के लिए संघ को दोषी ठहराने पर राहुल गांधी की निंदा की। दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी…

Read More