Author: आजाद सिपाही

यूरोप : ब्लैक डेथ नामक जिस गिरोह ने इटली में 20 वर्षीय जिस ब्रिटिश मॉडल क्लोइ येलिंग को अगवा किया था, उस गिरोह ने मॉडल को मध्य पूर्व के देशों को बेचने की योजना बनाई थी.बता दें कि येलिंग फोटो शूट के लिए इटली के मिलान शहर गई थीं. वहां से उसका अपहरण कर लिया गया था. इस के बारे में येलिंग के वकील फ्रांसिस्को पेस्की ने बताया कि अपहर्ताओं द्वारा छोड़े जाने से पहले जब उसे शॉपिंग के लिए ले जाया गया तब वो बेहद दबाव में थीं. ब्लैक डेथ नामक एक गिरोह ने अगवा कर पांच दिनों के…

Read More

सीरिया के रक़्क़ा शहर को आईएस ने अपनी राजधानी घाेषित कर रखा है अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेनाओं ने अब आईएस (इस्लामिक स्टेट) के सबसे बड़े गढ़ कहे जाने वाले सीरिया के रक़्क़ा शहर पर हमले तेज कर दिए है. बिजनेस स्टैंडर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया है कि ऐसे ही एक हमले में 30 आम नागरिकों की मौत हो गई है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से ख़बर में बताया गया है कि मरने वालों में 14 बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं. सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट (एसओएचआर) के मुताबिक यह…

Read More

बीजिंग: सिक्किम में डोकलाम पर भारत और चीन के बीच बने सीमा विवाद पर चीनी अखबार ने युद्ध का काउंट-डाउन शुरू कर दिया है। चाइना डेली अखबार ने अपने सम्पादकीय में भारत को चेताते हुए लिखा है कि चाइना और भारत के बीच युद्ध का काउंट डाउन शुरू हो गया है। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर लगातार विवाद गहराता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच जून से ही जुबानी जंग जारी है। इसी बीच चीन के एक चाइना डेली अखबार ने भारत और चीन के बीच युद्ध का काउंट-डाउन भी शुरू कर दिया है।…

Read More

तेहरान:  ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को शामिल न करने पर हुई अलोचना के एक दिन बाद बुधवार को दो महिलाओं को उप राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया। ईरान में उप राष्ट्रपतियों को राष्ट्रपति कार्यालय से संबद्ध विभागों की जिम्मेदारी दी जाती है। बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार, मासूमा इब्तेकार को परिवार और महिला मामले और लाया जोनेयदी को कानून मामले का उप राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। एक अन्य महिला शाहीनदोख्त मोवलावर्दी को नागरिक अधिकारों के लिए राष्ट्रपति का सहायक नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूहानी…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उस पर इतनी फायरिंग करेंगे कि दुनिया ने कभी देखी नहीं होगी। ट्रंप ने एकबार फिर कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका को धमकियां देना बंद करे। इससे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह गुआम आईलैंड में मिसाइल हमला करने की प्लानिंग कर रहा है। प्रशांत महासागर स्थित गुआम आईलैंड में अमेरिका का आर्मी बेस है। डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों न्यू जर्सी में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका को…

Read More

नई दिल्ली:  जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव ने बुधवार को कहा कि इतिहास के साथ चल रही छेड़छाड़ देश हित में नहीं है। राज्यसभा में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष सत्र में शरद यादव ने कहा, सच्चा इतिहास भविष्य का आधार तय करता है। अगर आप इस आधार की एक ईंट के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं, तो इस पर बनी इमारत ढह जाएगी। आजकल हम इतिहास के साथ छेड़छाड़ की अनेक घटनाएं देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ऐसा माना जाता है कि अगर कोई देश या समुदाय अपने इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश…

Read More

नई दिल्ली:  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गर्वनर बिमल जालान ने बुधवार को कहा कि कृषि ऋण ‘जरूरत के आधार पर’ केवल एक बार माफ किया जाना चाहिए और इसे नीति में नहीं बदलना चाहिए। जालान ने यहां थिंक टैंक थिंकर्स और पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा आयोजित ‘अर्थशास्त्र और प्रशासन’ कार्यक्रम के इतर कहा, कृषि ऋण माफी एक बार ठीक है, लेकिन आपको इसे नीति नहीं बनानी चाहिए। नहीं तो लोग ऋण लेकर उसका प्रयोग अन्य कामों के लिए करने लगेंगे। यह जरूरत पर आधारित होनी चाहिए। इससे पहले आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल और एसबीआई (भारतीय स्टेट…

Read More

पश्चिम मिदनापुर (पश्चिम बंगाल):  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुजरात में मंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक उठापटक के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल की जीत को तानाशाही पर लोकतंत्र की जीत करार दिया है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता ने बुधवार को यहां एक जनसभा में ‘भाजपा भारत छोड़ो’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, सभी ने देखा कि गुजरात में मंगलवार को क्या हुआ। पूरी रात तानाशाही और लोकतंत्र के बीच संघर्ष चला और हमें खुशी है कि अंतत: लोकतंत्र की जीत हुई। ममता ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की यह जीत जन…

Read More

नई दिल्ली: सीमा पर चीन के साथ गतिरोध के बीच रक्षामंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में आज कहा कि भारतीय सशस्त्र बल देश की सुरक्षा के सामने उत्पन्न किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि 1962 के युद्ध से सबक लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर के 1948 में कब्जाए गए हिस्सों को वापस पाने की देश के लोगों में प्रचंड इच्छा है। महात्मा गांधी द्वारा 1942 में शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष चर्चा में जेटली ने कहा कि इन दशकों…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने आज भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर संसद में विशेष सत्र बुलाई, जिसमें एक ऐसा प्रस्ताव पास किया गया जिसका इंतजार आजादी के बाद से सभी लोगों का था और खास कर स्वतंत्रता सेनानियों का यह एक सपना था। दरअसल संसद में विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में साल 2022 तक भारत को समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए लोसकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें साल हन एक स्वच्छ, समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाने का…

Read More

चंडीगढ़:  हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला और उसका दोस्त आशीष कुमार बुधवार अपराह्न चंडीगढ़ पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस इन्हें आईएएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के मामले में पूछताछ के लिए ले गई है। भारी ड्रामे के बीच दोनों आरोपी सेक्टर-26 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे। विकास और उसका दोस्त एन्डेवर एसयूवी कार से बारिश के बीच चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मीडिया और कांग्रेस प्रदर्शनकारियों से आरोपियों को दूर रखने के लिए पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर सुरक्षा घेरा बना रखा था। अपने आधिकारिक आवास पर सुभाष बराला ने बेटे का…

Read More