लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। वहीं प्रदेश में स्वच्छता अभियान की ओर प्रेरित करने वाली उनकी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ प्रदेश में टैक्स फ्री भी हो गई है। योगी शुक्रवार को लखनऊ के मिलेनियम स्कूल में स्वच्छता को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने कहा, फिल्मों का उद्देश्य या सरकार की नीतियां लोगों और समाज को ध्यान में रख कर बनाई…
Author: आजाद सिपाही
नई दिल्ली: सरकार भारत 22 ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेट फंड) जारी करने जा रही है, जिसमें 22 सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बेची जाएगी। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को संसद को यह जानकारी दी और उन्होंने कहा कि सरकार इन 22 सरकारी कंपनियों का विनिवेश करने जा रही है।
बीजिंग: चीन के एक सैन्य विशेषज्ञ ने कहा है कि उनका देश डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस नहीं हटाएगा, क्योंकि अगर वह ऐसा करता है तो भारत को भविष्य में उसके लिए समस्या खड़ी करने का प्रोत्साहन मिलेगा। नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी ऑफ द पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डिफेंस में सहायक प्राध्यापक यू दोंगशियोम ने कहा कि अगर भारतीय रणनीतिकार और नीति-निर्माता यह सोचते हैं कि चीन वापस लौट जाएगा तो वह गलती कर रहे हैं। यू ने कहा कि भारतीय सैनिकों को बिना शर्त तत्काल वापस हो जाना चाहिए। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ में…
“बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले की घटना के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेतदार बताया है।” कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस घटना पर कहा कि कुछ देर पहले राहुल गांधी पर भाजपा ने सीमेंट की ईंटों से हमला किया। इस घटना में एसपीजी के लोगों को चोट पहुंची है। इस घटना की स्पष्ट रुप से निंदा की जानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुजरात में राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने ट्विट किया, भाजपा ने…
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के लिए फिलहाल एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टाटा समूह और अमेरिकी एयरोस्पेस दिग्गज लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 लड़ाकू विमान का संयुक्त रूप से भारत में उत्पादन करने के लिए इस साल पेरिस मोटर शो में जून में हस्ताक्षर किया था। इसके बीच यह बयान आया है। इस सौदे के तहत लॉकहीड अपने टेक्सस के फोर्टवर्थ स्थित संयंत्र को भारत शिफ्ट करेगी। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, फिलहाल भारतीय वायु सेना के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने…
अहमदाबाद: भारी बारिश के बाद भयंकर बाढ़ का प्रकोप झेल रहे गुजरात के लोगों से मुलाकात के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को बनासकांठा पहुंचे, बता दें कि बनासकांठा वह इलाका है जहां बाढ़ ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। लिहाजा राहुल गांधी ने भी यहां के लोगों से मुलाकात करने के लिए दौरा किया। लेकिन राहुल को अपने इस दौरे के दौरान यहां के लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यहां के लोगों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। तो वहीं कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि दौरे के दौरान राहुल गांधी…
रांची: पुलिस की दरिंदगी एक बार फिर सामने आयी है। इस बार पुलिस का कहर कुछ इस कदर बरपा कि युवक को फांसी लगानी पड़ी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने पीएमओ, डीजीपी समेत 14 अधिकारियों को मेल से सुसाइड नोट भेजा। इसके बावजूद भी पुलिस उस युवक को नहीं खोज पायी। सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्ती दिखायी है। उन्होंने डीजीपी डीके पांडेय को निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई कर…
रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान ने एक मिसाल पेश कर दी। आॅस्ट्रेलिया में भी पनामा कांड में मुकदमे शुरू हो गये हैं, फिर भारत में यह मामला दबाया क्यों जा रहा है। यहां, नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर उनके यहां छापेमारी की गयी, जबकि पनामा मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन समेत 424 लोगों के नाम हैं। उनके यहां नरेंद्र मोदी और अमित शाह छापेमारी क्यों नहीं करवा रहे हैं? लालू प्रसाद गुरुवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बच्चों में ही भावी भारत दिखायी दे रहा है। जीवन की सहज उन्मुक्तता से ही विज्ञान के क्षेत्र में नयी खोज की संभावना बनती है। विज्ञान से राष्ट्रीयता और आत्मनिर्भरता दोनों को बढ़ावा मिलता है। विज्ञान के माध्यम से कृषि विज्ञान, रसायनिक विज्ञान, नाभिकीय विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, ऊर्जा विज्ञान आदि के माध्यम से हम विज्ञान को हम जन-जन और गांव-गांव तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में दो दिवसीय इसरो पब्लिक आउटरिच इवेंट एंड एक्जीबिशन और रोबोटिक लैब्रोटरी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। अंतरिक्ष विज्ञान…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोग विकास चाहते हैं। अब विकास बुनियादी सुविधाएं और रोजगार को केंद्र में रखकर करना होगा। गरीबी-पलायन से दूर झारखंड को खुशहाल बनाना है। वह गुरुवार को टीएसी की बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव दिये, यह सकारात्मक है तथा टीएसी की सबसे बड़ी ऊर्जा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो लाख आदिवासी जो भूमिहीन हैं, सरकार उन्हें भूमि देगी। रघुवर दास ने यह घोषणा की कि राज्य के सभी नियुक्तियों और नामांकनों में यह आदेश जारी कर दिया गया है कि जाति…
रांची: झारखंड की राजनीति में पिछले लगभग एक साल से सीएनटी और एसपीटी एक्ट को लेकर चल रहे विवाद को गुरुवार को लगभग सुलझा लिया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई टीएसी की बैठक में सीएनटी एक्ट की धारा 49 (1) में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया। विकास कार्यों के लिए अब सरकार भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का सहारा लेगी। इसके तहत सरकार इस कानून में स्टेट एमेंडमेंट बिल लायेगी। कारण भूमि अधिग्रहण को लेकर गुजरात, यूपी और चंडीगढ़ में राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया है। सीएनटी की धारा-49…