Author: आजाद सिपाही

“भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा गया। ” दरअसल, बुधवार को हुई विधायकों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) महागठबंधन तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा, अमित शाह ने कहा है कि भाजपा की हर राज्य में सरकार होगी। ऐसे में उनकी कोशिश है कि गठबंधन टूटे। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा गया। आरएसएस-भाजपा महागठबंधन तोड़ना चाहती है। लोग इस साजिश को…

Read More

“भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि चीन को उकसाने से पहले देश को अपनी रक्षा तैयारियों को ध्यान में रखना चाहिए। ” दरअसल, सहयोगी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले डेढ़ महीने से जारी डोकलाम विवाद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। ठाकरे ने कहा कि चुनाव तो झूठे वादों के दम पर जीते जा सकते हैं, लेकिन जंग खुद की प्रशंसा करके नहीं जीती जा सकती। ठाकरे ने शिवसेना के…

Read More

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 399 रन बनाये। भारत और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। लंच तक जहां भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर 115 रन तो वहीं ड्रिंक ब्रेक तक कुल स्कोर 335 रनों तक पहुंचा था। टीम इंडिया ने पहले दिन टी ब्रेक तक दो विकेट पर 282 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से शिखर धवन ने 190 रन बनाये। टी ब्रेक के बाद कप्तान कोहली भी कुछ…

Read More

मशहूर वकील राम जेठमलानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केस छोड़ने का फैसला किया है। अब वो केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के द्वारा दायर मानहानि केस में दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल का बचाव नहीं करेंगे। जेठमलानी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि अब मैं केजरीवाल का वकील नहीं हूं। राम जेठमलानी ने केजरीवाल से 2 करोड़ रुपये फीस भी मांगी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह लिखित रूप से जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने वकील राम जेठमलानी को जेटली…

Read More

रांची: झारखंड में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश अब आफत बन गयी है। मंगलवार को बारिश कई क्षेत्रों के लिए अमंगल साबित हुई। रांची के रातू रोड में एक आॅटो पर पेड़ गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा गढ़वा में कांडी थाना क्षेत्र के सुनपुरा में सत्येंद्र राम का छह वर्षीय पुत्र विकास कुमार पंडी नदी में बह गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उधर हजारीबाग के कटकमसांडी के बाझाटोका निवासी मनु उरांव बाझा नदी की धारा में बह गया। उसके शव की तलाश की जा रही है। भारी बारिश के…

Read More

गढ़वा/भवनाथपुर: 21वीं सदी में जहां लोग मंगल ग्रह पर रहने का सपना देख रहे हैं। वहीं प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जो हुआ, उसे जानकार आप भी हतप्रभ रह जायेंगे। सड़क नहीं होने के कारण एक प्रसूता समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। दर्द से छटपटाते हुए उसने एक आहर के बांध पर ही बच्चे को जन्म दिया। परेशानी इस कारण भी ज्यादा बढ़ गयी कि एक ओर सड़क नहीं थी, दूसरी ओर मूसलाधार बारिश हो रही थी। हालांकि सूचना मिलने के बाद गांव की काफी महिलाएं वहां जुट गयीं। उन्होंने प्रसूता की मदद की। हुआ…

Read More

गढ़वा: नगर परिषद के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नदी में कर रहे शौच को लेकर मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने नदी में शौच कर रहे नागरिकों को माला पहनाया गया और गुलदस्ता देकर गांधीगिरी के माध्यम से उन्हें नदी में अर्थात खुले में शौच करने से मना किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के पदाधिकारियों ने हिदायत देते हुए कल से नदी में शौच नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी कहा कि शौच करते पकड़े जाने पर पांच सौ रूपये जुमार्ना लगाया जायेगा। इस अवसर पर बोलते हुए नप के पदाधिकारियों ने कहा कि अनुमंडल…

Read More

रांची: पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश का भयावह असर पूरे झारखंड समेत राजधानी रांची में भी दिख रहा है। पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। शहर के मेन रोड में भी चलने की स्थिति नहीं है। निचले इलाके टापू बन गये हैं। जगह-जगह पेड़ गिरे हैं। जिंदगी की रफ्तार थम सी गयी है। हर ओर पानी कीचड़ और गंदगी का अंबार लग गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूलों में काफी कम उपस्थिति देखी गयी। बच्चे घर से निकल ही नहीं सके। कुछ स्कूलों को बंद भी कर दिया गया है। दर्जनों…

Read More

रांची: राज्य की नौ रेल परियोजनाओं से विकास के द्वार खुलेंगे। 6 रेल परियोजनाओं पर वर्तमान में काम हो रहा है। 4 रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अर्जन का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही रेल सेवा प्रारंभ की जायेगी। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने मंगलवार को झारखंड की रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए ये बातें कहीं। अधिकारियों को एक्टिव मोड में काम करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भू अर्जन में रैयतों को नये कानून के तहत तुरंत मुआवजा दें। उनकी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करें। प्रतिदिन की प्रगति और आवेदनों के…

Read More

बालूमाथ: बारिश ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़कर रख दी। शनिवार रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को रुक रुक कर जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन के बाद हालात सामान्य होंगे। सबसे अधिक दिक्कत तेज हवा के कारण आयी। कुछ एरिया में बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गये। जिस वजह से बिजली बाधित रही। उधर, टूटी सड़कों ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। प्रखंड में बीते पांच दिन से बिजली गुल होने से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। पूरा प्रखंड बिजली की समस्या से जूझ रहा है। अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों की परेशानी…

Read More

पटना: बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन पर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों बिहार में महागठबंधन जुटाने की संभावनाओं में लगे हुए हैं। लालू ने नीतीश के रुख को भांपते हुए उनके बाद के प्लान ‘बी’ पर भी काम करना शुरू कर दिया है। लालू इन दिनों दलितों को एक कर मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन बनाने पर भरसक काम कर रहे हैं। इसके लिए लालू बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो और दलित नेता मायावती और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी को एक राजनीतिक मंच पर लाने के…

Read More