“देश में पहली जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद अभी भी कारोबारियों पर काफी संख्या में पुराना माल बचा हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि अगर बचे हुए माल पर संशोधित कीमत नहीं छापी तो निर्माताओं को जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।” सरकार ने जीएसटी के लागू होने के बाद पहले के बचे हुए माल पर कीमत को लेकर भ्रम दूर करते हुए कहा था कि प्रकाशित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के साथ संशोधित कीमत को लेकर स्टीकर के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है, यानी पुराने माल पर अब पहले के एमआरपी के…
Author: आजाद सिपाही
मुंबई: BJP की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में कहा है कि हर समय मोदी-मोदी का नारा लगानेवाले लोग पीएम मोदी को डुबो देंगे। सामना ने अपने संपादकीय में लिखा, ‘आज, देश ऐसे नीच लोगों से सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है..ये जो ‘मोदी-मोदी’ चिल्लाने वाले ढीठ लोग हैं, वास्तव में प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’ शिवसेना ने शुक्रवार को अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा हर समय ‘मोदी मोदी’ का नारा लगाने को लेकर रोष जाहिर किया और चेताया कि ये ‘भक्त’ प्रधानमंत्री को डूबो देंगे। शिवसेना…
रांची: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खाना खिलाना भाजपा के दलित कार्यकर्ता भगत बाल्मिकी को महंगा पड़ गया। मकान मालिक ने उसे एक ही झटके में बिना अल्टीमेटम दिये घर से निकाल दिया। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भगत बाल्मिकी के यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर पार्टी के एक कार्यक्रम के तहत 8 जून को भोजन किया था। अभी महीना पूरा भी हुआ नहीं था कि मकान मालिक ने भगत बाल्मिकी से मकान खाली करवा दिया। चार साल से जनता फ्लैट में रह रहे थे भगत दरअसल, पिछले महीने की आठ तारीख…
रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने पांच वर्ष की उम्र से ऊपर के ऐसे सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने का निर्देश दिया है, जिनके मां-पिता या अभिभावक सजायाफ्ता हैं, अथवा जेलों में बंद हैं। जेल में मां के साथ बंद ऐसे बच्चों की प्रोफाइलिंग करें तथा उन बच्चों को आवासीय, आश्रम या गुरुकुल स्कूलों में एडमिशन कराया जाये। मुख्य सचिव गुरुवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। सजायाफ्ता कैदियों का स्थानांतरण सेंट्रल जेलों में करें मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी हार्डकोर अपराधियों…
रांची: राज्य के 20 बड़े नक्सलियों पर इनाम की अनुशंसा की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में अनुशंसा पत्र गृह विभाग को भेजा है। वहां से इसे मुख्यमंत्री को भेजा जाना है। सीएम की सहमति के बाद इनाम की घोषणा कर दी जायेगी। सूची में एमसीसीआइ, जेजेएमपी और पीएलएफआइ के उग्रवादी भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजी गयी अनुशंसा में गिरिडीह के किशोरचंद उर्फ तूफान, पांडेयडीह का टुपलाल महतो, दुमका के काठीकुंड की पुतुल कुमारी, चार्लेस, सनातन बासकी, बोकारो की सुनीता, टाटीझरना के छोटू मांझी, बिहारी मांझी, नवाडीह के बलदेव मांझी, महुआटांड़ के कुंवर मांझी…
रांची: इस सावन बाबाधाम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार देवघर के श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किये गये हैं। इस बार 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर तैनात किये जा रहे हैंं, जो अब तक के आंकड़े में सबसे ज्यादा है। पिछले तीन वर्षों का आंकड़ा वर्ष 2014 में 750 अधिकारी और 5540 पुलिसकर्मी की तैनाती हुई थी। वर्ष 2015 में यह आंकड़ा थोड़ा कम हो गया था। उस वर्ष 718 अधिकारी और 4800 पुलिसकर्मी तैनात हुए थे। 2016 में 1177 अधिकारी और 9290…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम मृतक के छोटे भाई ने दिया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे का इलाज जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में किया जा रहा है। इस दौरान हमलावर भी घायल हो गया। उसका इलाज पुलिस कस्टडी में किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टि…
देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। 46 वर्षों के बाद अजीतानंद ओझा सरदार पंडा की गद्दी पर विराजमान हो गये। पूरे विधि-विधान एवं परंपरा के साथ सरदार पंडा की ताजपोशी की गयी। गुरुवार की सुबह से ही बाबा मंदिर में अनुष्ठान शुरू हो गया था। गद्दी संभालने से पहले मंदिर प्रांगण में ही अजीतानंद ओझा का मुंडन हुआ। गंगा समेत देश की सात प्रमुख नदियों और समुद्र के जल से उनका अभिषेक हुआ। चांदी की छतरी में गद्दी तक घर के बड़े बुजुर्ग उन्हें लेकर आये। 28वें सरदार पंडा के रूप में…
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को समृद्धि और विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए बिजली एक मूलभूत आवश्यकता है। दिसंबर 2018 तक राज्य के 32,000 गांवों के 68 लाख परिवार तक बिजली पहुंचायी जायेगी। 2019 तक दो-तिहाई संचरण लाइन पहुंचाने का कार्य होगा। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर जैसे 11 जिलों के शहरी क्षेत्र की सारी बस्तियों में दुर्गा पूजा तक एलइडी स्ट्रीट लाइट लगा दी जायेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन मानगो (बालीगुमा) के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। सीएम ने पश्चिम सिंहभूम के 220/132/33 केवी…
इत्र बनाने के लिए मशहूर कन्नौज अब जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों पर नकेल कसने के लिए ‘बदबूदार बम’ बनाया है। यह कैप्सूल की तरह होगा। इसे आंसू गैस छोड़ने वाली बंदूक के जरिये फायर किए जाने पर धुआं उठेगा, जिसकी गंध को बर्दाश्त करना लोगों को मुश्किल हो जाएगा। कन्नौज स्थित फ्रेग्नेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर (एफएफडीसी) के वैज्ञानिकों ने ‘दुर्गंध युक्त बम’ बनाया है। एफएफडीसी के प्रधान निदेशक शक्ति विनय शुक्ला ने कहा कि दुर्गंध फैलाने वाले रसायन को एक छोटे कैप्सूल में रखा जाएगा। इन कैप्सूल को आंसू गैस छोड़ने वाली बंदूक के जरिए फायर किया जा सकता है।…
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने गुरुवार को ‘जियोफाई जियो जीएसटी’ स्टार्टर किट लांच किया, जिससे व्यापारियों को जीएसटी फाइल करने की सेवा दी जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक रिलायंस इस स्टार्टर किट की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसमें एक बिलिंग एप और कर की फाइलिंग के लिए जियो का जीएसटी सॉफ्टवेयर समाधान है। इसके साथ एक साल के लिए असीमित कॉल और 24 जीबी डेटा दिया गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी जियोजीएसटी कर पेशेवरों की सेवाएं भी दे रही है जो व्यवसायों के लिए कर र्टिन फाइल करने के लिए अधिकृत हो…