Author: आजाद सिपाही

“लालू यादव ने कहा है कि सपा और बसपा 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी तो भाजपा का मैच ओवर हो जाएगा।” राष्ट्रीय जनता दल के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव में अखिलेश और मायावती अगर मिल जाएं तो मैच ओवर हो जाएगा। लालू के इस बयान को भाजपा की लाोकसभ्‍ाा चुनाव में बड़ी हार से जोड़कर देखा जा रहा है। लालू यादव ने कहा कि इस समय देश बहुत खराब दौर से गुजर रहा…

Read More

“दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। गंगा की सफाई करने को लेकर भी समझौता हुआ है। इस्राइल के पास पानी को साफ करने की तकनीक काफी एडवांस मानी जाती है। ” भारत और इस्राइल के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें कृषि और स्पेस आार गंगा की सफाई करने को लेकर दोनों देशों के बीच हुए समझौते को अहम माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की जानकारी दी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने समझौते से संबंधित…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों के समाधान में बरती जा रही लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने गोड्डा के उपायुक्त को शोकॉज जारी किया है। वर्णवाल ने कहा कि पिछले एक माह से शिकायतों का समाधान करने में गोड्डा का प्रदर्शन बेहतर नहीं है। प्रदर्शन में सुधार के लिए मोहलत देने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखायी गयी। वर्णवाल मंगलवार को सूचना भवन सभागार में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान 11 शिकायतों की समीक्षा की गयी। रांची डीएसपी को ठोस कार्रवाई करने का निर्देश रांची के…

Read More

रांची: भाजपा ने अकूत संपत्ति को लेकर एक बार फिर हेमंत सोरेन परिवार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। सीएनटी का उल्लंघन कर आदिवासी जमीन खरीदनेवाले नेताओं पर लगातार भाजपा निशाना साध रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में जहां सोरेन परिवार को झारखंड का लालू परिवार करार दिया, वहीं, सीता सोरेन द्वारा सीएनटी का उल्लंघन कर औने-पौने दाम में जमीन खरीदने के दस्तावेज प्रस्तुत किये। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव और आदित्य साहू ने डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सीता सोरेन ने 2008 में मात्र दो लाख रुपये में 4.30 एकड़ जमीन चास नगरपालिका में…

Read More

रांची: सीआइएसएफ के डीजी ओपी सिंह ने कहा कि डॉग ट्रेनिंग स्कूल में एक अगस्त से सीआरपीएफ के 80 और झारखंड पुलिस के 50 श्वानों को ट्रेनिंग दी जायेगी। आने वाले दिनों में यहां श्वान दस्ता का प्रजनन केंद्र भी शुरू किया जायेगा। इसमें स्नीफर और ट्रेकर डॉग को विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी। पूरे देश में इसकी मांग ज्यादा है। सिंह मंगलवार को धुर्वा स्थित सीआइएसएफ मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के स्वान दस्ते को खास तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। कुछ स्वानों को अंग्रेजी में प्रशिक्षित किए जाने का पाठ्यक्रम भी…

Read More

रांची: बरियातू थाना स्थित रिम्स कैंपस के पिछले गेट के पास से पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया। युवती के गले मे नाखून और रस्सी का निशान भी थे। शव को देख लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंचे बरियातू थानेदार धनंजय श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है, मगर मामले में कुछ खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो…

Read More

पिपरवार: पिपरवार थाना क्षेत्र के अशोका परियोजना कार्यालय के पीछे करीब छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की रात में जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने पांच-छह डंपर चालकों को जम कर पीटा और उनके पास से नगद पैसा एवं मोबाइल लूट कर भाग निकले। अपराधियों के द्वारा हथियार की पिटाई से घायल टीसीपीएल कंपनी का चालक रामकिशुन नोनिया ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे अचानक जंगल की ओर से हथियारबंद अपराधी निकले और पत्थर से डंपर पर हमला कर दिया, जिससे डंपर नंबर जेएच01बीटी-3466 का शीशा टुट गया। गाड़ी रूकते ही अपराधियों ने डंटा से चालक…

Read More

रांची: मौसी बाड़ी में आठ दिनों की मेहमानी के बाद जगन्नाथ स्वामी मंगलवार को भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग घर लौट गये। दर्शन-पूजन और भगवान को मुख्य मंदिर पहुंचाने के लिए फिर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसी बाड़ी में सुबह पांच से छह बजे तक विग्रहों की पूजा-अर्चना की गयी। विशेष भोग लगाया गया। फिर भगवान के सर्वदर्शन सुलभ हुए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने विग्रहों का दर्शन-पूजन कर श्रद्धा अर्पित की। दिन के ढाई बजे मंदिर का पट बंद कर दिया गया। साथ ही नरसिंहजी, सुदर्शन चक्र, श्रीगरुड़जी, श्रीबलदेवजी, माता सुभद्राजी और श्रीश्री जगन्नाथ स्वामी का रथ के…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को भारत दर्शन पर आये 2016 बैच के प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारियों ने झारखंड भ्रमण के क्रम में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब गरीबों की आवाज बनें। सेवा का उद्देश्य केवल कर्तव्यों का निर्वहन नहीं बल्कि गरीबों, शक्तिहीनों और वंचितों को न्याय दिलाना है, ताकि समाज निश्चिंत होकर सो सके। राष्ट्र बिना किसी बाधा के विकास कर सके, इसके लिए आपको जागना होगा। सभी प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारियों ने कहा झारखड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। आइजी प्रिया दुबे के साथ केरल के आइपीएस विमलादित्य के नेतृत्व में…

Read More

रांची: इस बार सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष संयोग लेकर आ रहा है। 10 जुलाई से शुरू होने वाला सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही समाप्त होगा। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सायंकाल सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बन रहा है। यह स्थिति मास पर्यंत शिव उपासना के लिए श्रेष्ठ है। इससे पहले 1997 में इस प्रकार का संयोग बना था। ऐसा संयोग कई वर्षों में एक बार आता है। इस संयोग में भगवान शिवजी की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। अमूमन सावन में चार सोमवार पड़ते हैं, लेकिन इस बार भक्तों को…

Read More

देवघर: देवघर में बिहार-झारखंड के आला अधिकारियों ने बैठक कर आपसी तालमेल से श्रावणी मेला को सफल बनाने का निर्णय लिया है। स्टेट को-आॅर्डिनेशन की बैठक में भागलपुर मुंगेर और संथाल परगना के आयुक्त और डीआइजी के आलावा इन जिलों के डीएम और एसपी और श्रावणी मेला से जुड़े तमाम अधिकारी शामिल हुए। श्रावणी मेला के दौरान दोनों राज्य के जिला प्रशासनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर सहमति बनी। अस्थायी थाना चौकी खुलेगी संथाल परगना आयुक्त की ओर से बिहार के इलाकों में एक अस्थायी थाना-चौकी खोले जाने की गुजारिश की गयी। वहीं बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर…

Read More