Author: आजाद सिपाही

नई दिल्ली: देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव पांच अगस्त को होगा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के जिन 3 कैंडिडेट्स पर चर्चा है, उनमें केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल और बिहार से सांसद हुकुमदेव नारायण सिंह शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अगर आवश्यक हुआ तो मतदान पांच अगस्त को होगा। इसके लिए संसद के दोनों सदनों के 790 सदस्ट वोट डालेंगे।…

Read More

बाड़मेर: धरती पर भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर ही अगर अंधविश्वास का शिकार हों और उसका निशाना मरीज को बनाया जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। ऐसा ही एक वाकया राजस्थान में सामने आया। सोनड़ी निवासी एक महिला को जब परिजन जिला अस्पताल ले गए तो इस इलाज से पहले बाकायदा डॉक्टर ने अगरबत्ती जलाई और इसके बाद बाल पकडक़र महिला को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद भी महिला को होश नहीं आया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो बाड़मेर जिला अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र बोहरा का है। इसमें डॉ. बोहरा अस्पताल…

Read More

वाराणसी में गुरुवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। रोहिनयां क्षेत्र में एक समाजसेवी संस्था से जुड़कर कई सालों से काम करने वाली फ्रांस की एक उम्रदराज महिला मारपीट और दुष्कर्म की शिकार हो गई। संस्था का चौकीदार वारदात को अंजाम देकर फरार है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फांसिसी महिला ने सुबह पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस आरेापी की तलाश कर रही है। बताया गया कि फ्रांसिसी महिला 40 वर्षों से बनारस में रह रही थी। वह शूलटंकेश्वर में समाजसेवी संस्था किरण से जुड़कर…

Read More

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन तोड़ा नहीं जा सकता, चाहे इसके लिए कोई कितनी ही कोशिश करे। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का जनता दल (यूनाइटेड), राजद और कांग्रेस हिस्सा हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “लालू और नीतीश (कुमार) का गठबंधन अटूट है। यह गठबंधन छेनी से भी नहीं तोड़ा जा सकता।” उन्होंने कहा, “एक लोमड़ी की तरह (भारतीय जनता पार्टी के नेता) सुशील मोदी गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं होंगे।” लालू प्रसाद रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो…

Read More

अहमदाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘गो-भक्ति’ के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जा सकती। यहां साबरमती आश्रम में दिए गए भाषण में मोदी ने कहा, “समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है।” साबरमती आश्रम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “गो-भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी। महात्मा गांधी आज होते तो इसके खिलाफ होते।” पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे। वहां से वह 100वीं वर्षगाठ मना रहे साबरमती आश्रम पहुंचे और उन्‍हें श्रद्धांजलि…

Read More

गंगटोक:  सेना प्रमुख बिपिन रावत सिक्किम में सीमा पर भारतीय तथा चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध के बीच सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, सेना प्रमुख सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे और सीमाई इलाकों का दौरा कर सकते हैं। सिक्किम सेक्टर में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन किया है और डोका ला क्षेत्र के लालटेन इलाके में इस महीने की शुरुआत में भारत के दो अस्थायी बंकरों को नष्ट कर दिया। चीन के रक्षा मंत्रालय ने सीमा पर झड़प की पुष्टि की,…

Read More

कंट्रोलरेट ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (ईएनजीजी ईक्यूपीटी), आयुध कैंप, पुणे कंट्रोलर ने 26 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई है। अन्य जानकारियों पर एक नजर : स्टेनोग्राफर, पद : 03 योग्यता – मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड/ संस्थान से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। – शॉर्टहैंड लेखन की गति 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। – इंग्लिश में टाइपिंग की गति 50 शब्द प्रतिमिनट और हिंदी में टाइपिंग की गति 65 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टेक्निशियन (सेमी स्किल्ड), पद : 06 योग्यता – 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। – साथ…

Read More

बीजिंग: चीन ने गुरुवार को कहा कि सीमा पर गतिरोध को लेकर ‘अर्थपूर्ण वार्ता’ तभी होगी जब भारतीय सैनिकों को ‘चीनी क्षेत्र’ से वापस बुला लिया जाएगा। चीन के इस बयान का यही अर्थ निकलता है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति तभी प्रदान करेगा, जब दोनों पक्ष डोंगलोग क्षेत्र में विवाद का निपटारा कर लेंगे। चीन ने डोंगलोंग को अपना क्षेत्र बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “हम भारतीय पक्ष से आग्रह करते हैं कि वह अपने सैनिकों को अपनी सीमा में वापस बुलाए।” उन्होंने कहा, “विवाद के निपटारे के लिए यही शर्त है और…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के दौरान मंत्री रहे आजम खान सीएम अखिलेश के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे, हालांकि अब दोनों नेताओं को जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है, लेकिन आज भी आजम-अखिलेश के संबंधों की चर्चा होती रहती है। दरअसल बीते दिन आजम खान ने सेना को लेकर बेहद ही घिनौना बयान दिया था, जिसके खिलाफ बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य कई दलों के नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की, आजम के बयान पर पलटवार करते हुए यूपी की भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को कहा कि आजम…

Read More

केन्द्र सरकार के वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को लागू करने को लेकर 30 जून की आधी रात को संसद में बुलाए गए समारोह का हिस्सा नहीं बनेगी कांग्रेस। यह जानकारी कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। उन्होंने कहा कि आधी रात को आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम गरिमा के खिलाफ है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी सरकार जीडीपी में आर रही गिरावट पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बहरी है, उसे चीख पुकार सुनाई नहीं देती। आजाद ने बताया कि आजादी के बाद सिर्फ तीन कार्यक्रम आधी रात को संसद…

Read More

कनॉट प्लाजा रेस्ट्रान्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बोर्ड में चल रही कलह के चलते दिल्ली में मशहूर फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड के 50 में 43 रेस्तरां अस्थाई तौर पर बंद हो गए है। गुरुवार को सीपीआरएल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली में चल रहे 55 से 43 मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां को गुरुवार से बंद करने का फैसला कर लिया है। कनॉट प्लाजा रेस्त्रां (सीपीआरएल), विक्रम बक्शी और अमेरिकी मैकडोनाल्ड के बीच 50-50 फीसद साझेदारी का ज्वाइंट वेंचर है। यह उत्तर और पश्चिम भारत में फास्ट फूड चेन का संचालन करते हैं। सीपीआरएल के पूर्व प्रबंध निदेशक विक्रम बक्शी जो 168…

Read More