रांची: आजसू पार्टी द्वारा राज्य के सभी प्रखंडों में बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओंं ने झारखंड आंदोलन के वीर सपूतों को नमन किया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वीर सपूतों और शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। सुदेश ने कहा कि एक आंदोलनकारी संगठन से एक राजनीतिक दल तक की अपनी यात्रा आजसू पार्टी ने संघर्ष, बलिदान एवं कुर्बानियों की पीड़ादायक पगडंडियों से होकर तय की है। हमने जंगलों में रातें बितायीं हंै। शोषणकारी सरकारी…
Author: आजाद सिपाही
धनबाद: गुरुवार को धनबाद परिसदन में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कोल इंडिया और बीसीसीएल दोनो संस्थाएं लोगो के साथ धोखाधड़ी कर रही है। इनके अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। कोल कंपनियां अपने कारनामों को छुपाने के लिए भी कई जगहों पर आग लगाने का काम कर रही है। श्री मरांडी ने कहा कि कोल इंडिया और बीसीसीएल का कहना है कि जमीन से कोयला निकालने के बाद पुन: उसके मालिक को जमीन वापस कर दी जाएगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार यह…
हजारीबाग: जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार की स्कार्पियो गुरुवार को हाइवे पर मुकुंदगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसी गाड़ी की चपेट में आने से डेमोटांड़ स्थित सत्यम फीड का सुपरवाइजर रितेश कुमार गुप्ता (35) की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुघर्टना में स्कॉर्पियो सवार एसपी प्रभात कुमार, बॉडीगार्ड उज्जवल कुमार (30), रामसिंह टूटी (30) और ड्राइवर सोना राम कुजूर (23) घायल हो गये। रितेश बिहार के नालंदा जिले के नुरसराय थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव निवासी सहदेव प्रसाद गुप्ता के पुत्र थे। एसपी की पत्नी को भी आंशिक चोटें आयीं। सभी को सदर अस्पताल में प्राथमिक…
रामगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा चुनाव में हुए धांधली के विरोध में गुरुवार की शाम को पुतला दहन किया गया। शहर के सुभाष चौक पर कांग्रेसियों ने राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी और झारखंड सरकार का पुतला दहन किया । इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं मुख्यमंत्री को तत्काल त्यागपत्र देने को कहें या उन्हें बर्खास्त करें। क्योंकि चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2016 में प्रथम दृष्टया सरकार…
रामगढ़: छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय पारा ओलंपिक का आयोजन किया गया है। जिस में हिस्सा लेने के लिए जिला के दिव्यांग टीम के खिलाड़ी 22 जून को रवाना हुए। रामगढ़ में एक सादे समारोह में पारा ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को विदाई दी गयी। इस मौके पर गोला की जिला पार्षद ममता देवी एवं रामगढ़ मोबाइल पेंथर के प्रभारी तिलक बहादुर ने खिलाड़ियों को विदाई दिया। इस मौके पर जिला पार्षद ममता देवी एवं पैंथर मोबाइल के प्रभारी तिलक बहादुर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सोच और हिम्मत कि मैं सम्मान करता हूं। दिव्यांग होने के बावजूद…
भुरकुंडा: भुरकुंडा थाने में डीएसपी विरेन्द्र चौधरी ने गुरूवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि सौंदा बस्ती में 11 जून की रात मोटरसाइकिल में सवार तीन अपराधियों नें कोयला व्यवसायी अनूप साव पर अंधाधुन गोलियां चलायी थी। जिसके बाद रामगढ़ पुलिस कप्तान के निर्देश पर डीएसपी विरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उसके बाद रामगढ़, भुरकुंडा और पतरातू पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करना शुरू कर दिया था। तीनों अपराधियों की हुई पहचान बुधवार को पुलिस ने छापामारी के दौरान सौंदा बगीचा मोड़ से तीन में से एक अपराधी राजू सिंह को गिरफ्तार किया। डीएसपी विरेंद्र चौधरी…
रांची: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मुथूत फाइनेंस से 28.5 किलो सोना लूटनेवाले डकैत को रांची के इंद्रपुरी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी ओमप्रकाश को कोतवाली थानेदार श्यामानंद मंडल ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा है। ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पूरी बंगाल पुलिस लगी हुई थी। रांची पुलिस को जैसे ही ओमप्रकाश के रांची में छुपे होने की सूचना मिली, तो उसने जाल बिछाया और उसे रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पांच जून को दुर्गापुर में डाला था डाका ओमप्रकाश ने अपने साथियों के साथ पांच जून को दुर्गापुर के मुथूत फाइनेंस…
रांची: दलित अत्याचार बहुल जिलों में एडिशनल एसपी की नियुक्ति की जायेगी। गुरुवार को रांची में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पूर्व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में इस बात पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभाग के दोनों राज्यमंत्री रामदास अट्ठावले और कृष्णपाल गुज्जर भी मौजूद थे। इसमें मेजबान झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और ओड़िसा के विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में एसटी, एससी के कल्याण और संरक्षण से जुड़े विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान राज्यों को बेहतर तरीके से योजनाओं के संचालन और…
रांची: झारखंड यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को पत्रकारों पर हमले के विरोध और सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष धरना दिया गया। इसमें सभी ने एक स्वर में पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर पुलिस-प्रशासन की खिंचाई की। सुरक्षा कानून बनाये जाने के मुद्दे पर आवाज बुलंद की। मांडर के थानेदार पर कार्रवाई नहीं किये जाने का विरोध किया गया। धरना के बाद यूनियन की तरफ से राज्यपाल को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना को राष्ट्रीय सरना युवा संघ, परहिया समिति समेत विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया।…
चंदवा: एसपी धनंजय सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय के नेतृत्व में चंदवा पुलिस ने टीम गठित कर दो अलग-अलग स्थानो से तीन अभियुक्त मो. शाहिद आलम उर्फ अण्डवा, तिलैयाटांड चंदवा, अवध कुमार साहू उर्फ गुड्डू हाका हुटाप चंदवा एवं संतोष कुमार उर्फ सोनू पिता जंगाली भगत (सोनू ढाबा, लाईन होटल) चंदवा को गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार को चंदवा थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुये पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि पहली सफलता थाना क्षेत्र के माल्हन…
गढ़वा: जिले के प्रभारी मंत्री सह सूबे के श्रम नियोजन मंत्री सह देवघर के विधायक राज पलिवार की अध्यक्षता में जिला योजना समिति और 20 सूत्री बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त सह सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मो अर्शी, सदस्य सह स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप षाही, जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष रेखा चौबे, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं बीस सूत्री सदस्य शाामिल हुए। बैठक के उपरांत प्रेस से मुखातिब होते हुए प्रभारी मंत्री राज पलिवार ने कहा कि पदाधिकारियों को…