Author: आजाद सिपाही

ऑनलाइन फूड डिलिवरी सर्विस जोमैटो ने गुरुवार को माना कि उसके 1.7 करोड़ यूजर्स की जानकारी उसके डाटाबेस से हैक हो गई थी। कंपनी के पास कुल 120 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी के अनुसार यूजर्स के यूजर्सनेम और हैश्ड पासवर्ड की जानकारी हैकरों ने चुरा ली थी। हालांकि कंपनी ने ब्लॉग में लिखा है कि यूजर्स के भुगतान और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां सुरक्षित हैं। कंपनी का कहना है कि ये अलग डाटाबेस में थीं। जोमाटो ने कहा कि उसने सभी प्रभावित उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड रीसेट कर दिए हैं और उन्हें एप और वेबसाइट से लॉग आउट…

Read More

मालेगांव: मालेगांव नगर निगम चुनावों में जीत के लिए भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। बता दें कि मालेगांव में 24 मई को नगर निगम के चुनाव होने हैं। भाजपा ने मालेगांव की कुल 84 सीटों में से 77 पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां भाजपा के 77 उम्मीदवारों में से 45 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से हैं। ज्ञातव्य है कि यूपी विधानसभा चुनावों में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार ना उतारने के कारण भाजपा की काफी आलोचना हुई थी। भाजपा के इस कदम को उसकी सोच में बड़े बदलाव के रूप…

Read More

लगभग 100 साल से भारतीय वाहन बाजार में शेवरले धमाल मचाने वाली अमेरिका की वाहन जनरल मोटर्स ने इस साल के अंत तक घरेलू बाजार में अपने वाहनों की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि नियार्त के लिए वह भारत में अपना उत्पादन संयंत्र चालू रखेगी। वर्ष 1918 में शेवरले की बिक्री के जरिये जनरल मोटर्स ने पहली बार भारतीय बाजार में अपनी धमक दी थी। कंपनी ने 1928 में बॉम्बे में एक फैक्ट्री खोली लेकिन 1958 में अन्य विदेशी वाहन निमार्ता कंपनियों के साथ इसने भी भारत से विदाई ले ली। कई…

Read More

NEW DELHI : भारत ने आज के दिन 18 मई 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया था। परमाणु परीक्षण करके भारत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने ये करिश्मा कर दिखाया था। भारत के इस परीक्षण को जहां इंदिरा गांधी ने शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण करार दिया तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत को परमाणु सामग्री और ईधन की आपूर्ति रोक दी थी। इस ऐतिहासिक दिन पर पढ़िए इस परीक्षण से जुड़ी खास बातें। आपको बता दें कि 18 मई 1974 के दिन परमाणु टेस्ट की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। विस्फोट…

Read More

“अगर किसी फिल्म में इरफान हों तो कहानी का टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती। फिल्म में कुछ नहीं भी होगा तो इरफान इतने सटीक ढंग से होंगे कि उन्हीं के सहारे ढाई-तीन घंटे का वक्त कट जाएगा। तो इस फिल्म में भी बिलकुल परफेक्ट टाइमिंग के साथ राज यानी कि इरफान मौजूद हैं। ” मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार के असली कपड़ों की बिलकुल ‘असली नकल’ बनाने वाले राज का चांदनी चौक में बड़ा सा ‘स्टूडियो’ है, बंदा मर्सडीज में घूमता है, अपनी दुकान में आई एक मोटी सी लड़की को करीना कपूर कह कर महंगा लहंगा बेच सकता है,…

Read More

नई दिल्ली:  इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) अब गौतम अडानी की कंपनी सोलर इनसोलेशन से एक करार किया है जिसके तहत  इसरो सैटेलाइट्स डेटा को अडानी की कंपनी से शेयर करेगा। इसरो का इस तरह का यह पहला समझौता है।  अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में हुए करार में इसरो हर दिन सोलर रेडिएशन की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में जानकारी देगी। रिपोर्ट के अनुसार डेटा की मदद से अडानी ग्रुप की कंपनी को उत्पादन का स्तर तय करने में मदद मिलेगी। फिलहाल कंपनी इस डेटा के लिए विदेशी कंपनियों…

Read More

कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश से प्रभावित आईपीएल एलिमिनेटर के तड़के एक बजकर 30 मिनट पर समाप्त होने के बाद कहा कि आईपीएल के नियमों पर फिर से गौर करने की जरूरत है। बारिश ने एक बार केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था लेकिन आखिर में वह डकवर्थ लुईस पद्वति से सात विकेट से जीत दर्ज करके क्वालीफायर में जगह बनाने में सफल रहा। कुल्टर नाइल ने कहा, तब तक कोई नर्वस नहीं था जबकि वे तड़के 12 बजकर 40 मिनट पर आखिरी बार निरीक्षण के लिये गये। ऐसा…

Read More

झारखंड/हजारीबाग: आरजेडी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को झारखंड की हजारीबाग कोर्ट ने उन्‍हें 22 साल पुराने हत्‍या के एक मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्‍हें विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने अपने इसी फैसले के साथ ही उन्‍हें गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। जिसके बाद प्रभुनाथ सिंह को फौरन अरेस्‍ट कर जेल भेज दिया गया। हजारीबाग कोर्ट ने विधायक अशोक सिंह की हत्‍या के मामले में प्रभुनाथ सिंह के अलावा उनके दो सहयोगियों दीनानाथ सिंह और पूर्व विधायक…

Read More

कनार्टक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में लखनऊ पुलिस ने आज पांच पुलिस अधिकारियों की एसआईटी का गठन कर दिया है तथा इस टीम को 72 घंटे में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। एसएसपी दीपक कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि हजरतगंज पुलिस स्टेशन के सर्किल आफिसर के नेतत्व में पांच अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम को कहा गया है कि वह घटना के हर पहलू की गहन जांच करें और अपनी रिपोर्ट 72 घंटे में उन्हें सौंपे।…

Read More

भारत एवं सिंगापुर की नौसेना ने गुरुवार को दक्षिणी चीन सागर में सात दिन तक चलने वाला समुद्री अभ्यास शुरू किया। इस क्षेत्र को लेकर चीन ने अपना दावा प्रमुखता से रखना शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत तथा लंबी दूरी तक मार करने वाला पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी 81 एसआईएमबीईएक्स (सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास) में हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच अभियान बढ़ाना है। इस अभ्यास के दौरान समुद्र में विभिन्न अभियानगत गतिविधियों की योजना बनाई गई है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि इस…

Read More

दोस्तों आज के समय में हेल्दी चीजों का सेवन बेहद आवश्यक हो गया है. बदलते समय में जिस तरह हम इंसान तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं, उसके लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा शारीरिक मेहनत करें और स्वास्थ्यवर्धक चीजों का सेवन करें. दोस्तों हम सोचते हैं कि स्वास्थ्य वर्धक चीजें स्वादिष्ट नहीं होती. और स्वाद के लिए तरह – तरह के मिर्च-मसालों और तेल इत्यादि का इस्तेमाल करना पड़ता है. जो बेहद हानिकारक होता है. लेकिन हम आपके लिए जो ले कर आए हैं, वो है हरियाली स्प्राउट्स पुलाव. ये पुलाव काफी स्वादिष्ट और…

Read More