Author: आजाद सिपाही

अपराधियों का तांडव से लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है. जिसके कारण सरकार के तमाम दावे पुरी तरह से फेल नजर आते दिख रहा है. देर रात अपराधियों ने बिहार के छपरा जिले में एक दवा कारोबारी की गोली मार हत्या कर दी है. मृतक व्यवसायी का नाम दिनेश शर्मा बताया जा रहा है. मृतक व्यवसायी बीजेपी के रिविलगंज प्रखंड कमिटी में महासचिव भी रह चुके हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह कल रात भी मृतक अपनी दुकान बंद कर रिविलगंज के शेखपुरा स्थित अपने घर जा रहे थे. तभी…

Read More

देश के कई ऐसे युवा हैं जो अपना भविष्य गवर्नमेंट सेक्टर में सवारना चाहते हैं. इसलिए वो कड़ी मेहनत करते हुए सरकारी भकेंसी के इंतजार में बैठे रहते हैं. ताकि वो परीक्षा में शामिल हो सके और उतीर्ण होकर नौकरी पा सके हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बहाली बहुत दिनों पर आती है. जिसके कारण कई छात्र मजबूरन अपने जीवन यापन के लिए दुसरे क्षेत्र की और कमाने खाने लिए चले जाते हैं. कोई खेती में लगा जाता है तो कोई मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. जबकि जो थोड़े अधिक पढ़े लिखे…

Read More

गिरिडीह: शौचालय निर्माण योजना में साढ़े दस करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में पीएचइडी वन के पूर्व कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसकी पुष्टि नगर थाना प्रभारी ने की है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 एसवीएम के तहत विभाग को शौचालय निर्माण के लिए बड़ी धनराशि आवंटित की गयी थी। इसमें से 10 करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपये का हिसाब नहीं दिया गया था। इस संबंध में विभाग ने कई बार लिखित और मौखिक हिसाब देने को कहा, लेकिन पूर्व अभियंता कुमार नीरज ने हिसाब नहीं दिया…

Read More

साहेबगंज: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ताला मरांडी को अपने पुत्र के नाबालिग लड़की के साथ विवाह के मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गयी। गोड्डा कोर्ट ने विधायक को जमानत दे दी। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व ताला मरांडी के बेटे की शादी नाबालिग लड़की से हुई थी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद उन्हें गंवाना पड़ा था।

Read More

रांची: पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। झारखंड स्टेट क्राइम कंट्रोल एक्ट एडवाइजरी कमिटी ने सरकार के आग्रह को अस्वीकार कर दिया है। इससे उन पर लगा सीसीए हटाने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की ओर से पूर्व मंत्री की डिटेंशन अवधि तीन माह बढ़ाने का आग्रह किया गया था। 18 अप्रैल को खत्म हो गयी थी अवधि कमिटी ने समय समाप्त होने के कारण का हवाला देते हुए सरकार के आग्रह को अस्वीकार कर दिया है। विदित हो कि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव की डिटेंशन बढ़ाने की अवधि 18 अप्रैल…

Read More

रांची: दिल्ली के विभिन्न स्थानों में रह रहे झारखंड के 29 बच्चों को शुक्रवार को रांची लाया गया है। इसमें 24 लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। सभी को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह तीन बजे रांची रेलवे स्टेशन पर लाया गया। बताया जाता है कि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सेवक राम लोहरा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम एक सप्ताह पूर्व दिल्ली गयी थी। टीम दिल्ली के अलग-अलग स्थानों और शेल्टर होम से बच्चों को रेस्क्यू कर रांची लायी है। सभी बच्चों को प्रेमाश्रय में रखा गया है। सभी से पूरी जानकारी लेकर उनके परिजनों से संपर्क…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैशी के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने झारखंड राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से उनके आवास पर शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने मंत्री सीपी सिंह को बताया कि 28 मार्च 2017 को गृह विभाग द्वारा अविलंब 72 घंटे के अंदर सभी बूचड़खाने बंद करा दिये गये। इसके कारण 5 लाख से ज्यादा कुरैशी समाज के लोग बेरोजगार हो गये हैं। रोजगार नहीं रहने के कारण उनकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति प्रभावित है। अचानक बूचड़खाने बंद करा दिये जाने के कारण ये लोग संकट में आ गये हैं और इनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न…

Read More

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के गोसाइ टोली में महावीर मंडल के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल ठाकुर (40) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की है, जब बाबूलाल स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कमल अग्रवाल की दुकान के पास ब्रेकर के कारण उनकी स्कूटी धीमी हुई और पीछे से पल्सर पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली बाबूलाल के कान के पीछे लगी। गोली लगने के बाद भी बाबूलाल ने अपराधियों पर झपट्टा मारा, जिससे तीनों अपराधी बाइक समेत गिर गये। बाबूलाल ने हथियार पकड़े अपराधी…

Read More

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, रात में गायब हुई एक बच्ची युवक के घर में बालू के ढेर में गर्दन तक दबी अवस्था में पायी गयी थी। इसके बाद लोगों ने आरोपी के घर को भी तोड़ डाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना सुकसारी गांव की है। यहां 5 साल की बच्ची बीती रात अपनी दादी के साथ सो रही थी। इसी बीच वह गायब हो गयी। बच्ची की मां की नींद खुली, तो बच्ची को बिस्तर पर ना देख दाले शोर मचाया। मौके…

Read More

गढ़वा: रमकंडा थाना की पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर सिराजुद्दीन अंसारी उर्फ सिराज उर्फ शकल पिता सुजा अंसारी को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी रमकंडा थाना क्षेत्र के सिसुआ गांव का रहनेवाला है। इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी सिराज अपने गांव किसी से लेवी लेने आया है। इसी सूचना के आधार पर रंका थाना प्रभारी प्रकाश रजक को सदल बल के साथ उसके घर एक रणनीति के तहत भेजा गया। यहां से उसे गिरफ्तार कर लिया…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य में निवेश को लेकर अब जिलों का दौरा करेंगे। वह विभिन्न जिलों में परिस्थितियों के अनुसार निवेश और उद्योगों की स्थापना का माहौल तैयार करेंगे। इसे लेकर सभी जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि जिलों की भौगोलिक और अन्य परिस्थिति के अनुसार रिपोर्ट तैयार करें कि वहां किस प्रकार का निवेश हो सकता है। मुख्यमंत्री जिलों के भ्रमण के दौरान इस रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। इसके आधार पर ही आगे की रणनीति बनेगी। कहा जा रहा है कि अगले माह से सीएम का जिलों का दौरा शुरू हो सकता…

Read More