Author: आजाद सिपाही

कोलंबो:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप क्वालिफायर में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में थाईलैंड को नौ विकेट से मात दी। कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम ने अपने खाते में 2 अंक जोड़ लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 29.1 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई। टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सकी। भारत के लिए मानसी जोशी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं दीप्ति शर्मा,…

Read More

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना मनमोहन सिंह से सीखें। 30-35 सालों से आर्थिक फैसलों में मनमोहन सिंह की भूमिका रही। इतने घोटाले सामने आए लेकिन मनमोहन सिंह पर दाग नहीं लगा। पीएम मोदी के बयान के बाद सदन में कांग्रेस के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया और सदन से वॉक आउट किया। कालेधन से सबसे ज्यादा पीड़ित गरीब लोग राज्यसभा में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि भ्रष्‍टाचार और…

Read More

लखनऊ/गाजियाबाद:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी तीसरी रैली को संबोधित करने गाजियाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बुधवार को जोरदार प्रहार किया और कहा कि अखिलेश ने उप्र का विनाश कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उप्र में सत्तासीन समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मोदी ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “अखिलेशजी आपने पिता का क्या किया, चाचाजी का क्या किया। बहुओं-बेटियों और भाइयों का क्या किया? यह सब जनता जानती है।”…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को जब विधानसभा में संपत्ति नुकसान विधेयक (प्रॉपर्टी डेमेज बिल) को पेश किया गया तो विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। असल में विपक्ष की मांग थी कि इस बिल में और संशोधन किए जाए। इसके बाद हंगामा करने वाले विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान को मार्शल द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने के दौरान बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में…

Read More

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हाथरस में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम किसानों के कर्ज पर कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने देश का पैसा अमीरों में बांट दिया है। नोटबंदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान लाइन में गरीब ही लगे थे। कोई अमीर नहीं लगा। देश के 50 लोगों के पास 60 फीसदी धन है। वहीं, गाजियाबाद के मुरादनगर में बोलते हुए राहुल ने कहा कि मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब ओबामा साहब बेड शीट खरीदें और उसपर…

Read More

रिजर्व बैंक से सस्ते ब्याज दरों की आस लगाए लोगों को तगड़ा झटका लगा है। आरबीआई ने ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले के बाद होम लोन की ईएमआई कम नहीं होगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को भी हुई। समिति की आज की बैठक में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। फिलहाल रेपो रेट 6.25 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट को भी 5.75 फीसदी ही रखा गया। अपने ऐलान में रिजर्व बैंक ने चालू वित्त…

Read More

चेन्नई: कार्यवाहक सीएम पन्नीरसेल्वम की बगवात के बाद शशिकला समर्थक 129 विधायकों को होटल में रखा गया है। इन विधायकों को बस के जरिए होटल तक पहुंचाया गया है और वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कल देर शाम तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शशिकला ने पन्नीरसेल्वम पर अम्मा के साथ विश्वघात करने का आरोप लगाया। इससे पहले मंगलवार देर शाम पन्नीरसेल्वम जयललिता की समाधि पर करीब 40 मिनट तक ध्यान में बैठे रहे। बाद में मीडिया से बात करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए शशिकला के परिजनों ने मजबूर कर दिया। उन्होंने…

Read More

नयी दिल्‍ली : सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा आज राज्‍य सभा पहुंची और बजट सेशन में हिस्‍सा लिया. इस दौरान उन्‍होंने क्रीम कलर की साड़ी और सन ग्लास पहनीं थीं. उन्‍होंने सांसदों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. रेखा राज्‍य सभा में अपने निर्धारित स्‍थान पर बैठीं और बजट सेशन में हिस्‍सा लिया, लेकिन कोई सवाल नहीं पूछीं. आम तौर पर रेखा सदन में कम ही दिखाई देतीं हैं. गौरतलब हो कि क्रिकेटर भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर और रेखा को 2012 में राज्‍य सभा सांसद के रूप में मनोनित किया गया था. रेखा की ही तरह सचिन तेंदुलकर भी बहुत कम…

Read More

हजारीबाग, गिरिडीह: हजारीबाग और गिरिडीह के बैंकों में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को जम कर लूट मचायी। इन बैंकों से दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 51.30 लाख रुपये की लूट की गयी। हजारीबाग से 21.30 लाख रुपये और गिरिडीह से 30 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पिस्तौल से लैस अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से चलते बने। इस दौरान उन्होंने बैंक के कर्मी-अधिकारियों को भी बंधक बनाया। हजारीबाग : आठ की संख्या में आये लुटेरे : हजारीबाग जिले के इचाक स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में अपराधियों ने हथियार के बल पर…

Read More

रांची: जेइपीसी की ओर से मंगलवार को खादगढ़ा, मधुकम, रातू रोड, में नव विकसित पंख कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। इसका उद्घाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया। इस केंद्र का नियंत्रण राजकीयकृत मध्य विद्यालय हिंदी बालक पहाड़ीटोला के अधीन होगा। एक शिक्षिका को इस केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस केंद्र में कुल 60 वैसे बच्चे, जो अभिवंचित क्षेत्र एवं वर्ग के है, उन्हें खोजकर नामांकित कराया जायेगा। अतिथियों का स्वागत क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हकीमुद्दीन अंसारी ने किया। पंख प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर राज्य परियोजना निदेशक…

Read More

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि मोमेंटम झारखंड में शामिल होने के लिए अब तक 4000 प्रतिनिधियों ने अपनी रिक्वेस्ट दर्ज करायी है। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। करीब 3,22,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के इच्छुक उद्योगपतियों ने भी हामी भर दी है। इन्वेस्टर्स समिट से करीब 10 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट झारखंड में होने की संभावना है। 5 देशों से झारखंड की पार्टनरशिप हुई है। चाइना, जापान, मंगोलिया, आॅस्ट्रेलिया और ट्यूनेशिया ने हामी भर दी है। इससे एक बड़ा फायदा झारखंड को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट मेंं किसी भी…

Read More