गिरिडीह। गिरिडीह जिले के खुखरा थाना इलाके के महेशलिट्टी गांव में रविवार को तीन बच्चों सहित पिता का शव घर में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मौके पर एसडीपीओ ने चार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि पिता ने अपने तीन बच्चों का गला दबाने के बाद अपनी जान दे दी है। मृतकों में महेशलिट्टी निवासी सनाउल अंसारी (36), सनाउल की बेटियां आफरीन परवीन (12), सफाउल (6 ), जैबा नाज (8 ) शामिल हैं। बताया जा…
Author: SUNIL SINGH
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत जिला जज के 15 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए विज्ञापन संख्या-01/2024 के तहत आॅनलाइन आवेदन मंगाये गये थे। न्यायालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थी 15 अप्रैल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान 259 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिये हैं। बता दें कि वर्ष 2022 में 22 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। फाइनल रिजल्ट के बाद 13 अभ्यर्थियों…
रामगढ़ । रामगढ़ में होली पर्व के मद्देनजर डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी ने अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी कराई। उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षक बल के सहयोग से रामगढ थाना अंतर्गत कैथा, हुहुवा, बाजार समिति, गोलपार सहित अन्य जगहों में सघन और व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान 1.80 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 100 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया । छापेमारी अभियान में बाजार समिति निवासी सुमित कुमार पासवान को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया । जबकि हुहुवा निवासी राजन साव, गोलपार निवासी छोटू माली एवं…
हजारीबाग । हजारीबाग में अपराधियों ने एनटीपीसी के आधिकारि की गोली मारकर की हत्या। डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को गोली मार दी गयी है। कुमार गौरव की पीठ में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास सुबह करीब 9.30 बजे की है। घटना के बारे में हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव एनटीपीसी के…
रामगढ़ । एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने की परिकल्पना मारवाड़ी युवा मंच ने की है। इसी सपने को साकार करने के लिए हर दिन पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से रामगढ़ शहर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मंगलवार की देर रात तक लोग जांच कराने आते रहे। मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित शिविर का उद्घाटन डॉक्टर और मंच के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट एवं मधु रोग विशेषज्ञ डॉ विनय…
रांची। राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में झारखंड की हिस्सेदारी: वर्ष 2019-20 में 1.59 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 1.64 प्रतिशत हो गयी। द्वितीयक क्षेत्र ने सबसे तेज दर से और प्राथमिक क्षेत्र ने सबसे कम दर से विकास किया है। झारखंड में महंगाई दर पिछले एक साल से ज्यादातर समय 6 प्रतिशत की लक्षित दर के भीतर ही रही है। रिपोर्ट की फैक्ट फाइल राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में झारखंड की हिस्सेदारी: वर्ष 2019-20 में 1.59 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 1.64 प्रतिशत हो गयी। प्रति व्यक्ति आय: झारखंड की प्रति व्यक्ति आय कम है, वर्ष 2000-01 में…
रांची : झारखंड विधानसभा सत्र के चौथा दिन में सीपी सिंह ने इरफान अंसारी को चैलेंज कर दिया है। दरअसल इरफान अंसारी ने पीएम मोदी 15 लाख देने वाले बयान पर केंद्र सरकार को सदन में घेरा था। जिसके जवाब विधायक सीपी सिंह ने दिया। उन्होंने इरफान को चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस तरह का बयान का प्रमाण वे सदन में दिखा दें तो मैं विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दूंगा। प्रमाण नहीं दिखा पाये तो उन्हें देना होगा इस्तीफा: सीपी सिंह विधायक सीपी सिंह ने भरी सदन में कहा कि अगर मंत्री इरफान अंसारी प्रधानमंत्री…
रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले के माना गांव के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में सीमा सड़क संगठन के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। राहत की बात यह है कि 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 47 मजदूरों की तलाश जारी है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ” उत्तराखंड के चमोली जिले में इफड अंतर्गत कार्य कर रहे कई श्रमिकों की टूटे ग्लेशियर की चपेट में आने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार बीआरओ, आइटीबीपी एवं अन्य द्वारा राहत…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल जब पूरा देश महाशिवरात्रि के हर्षोल्लास में डूबा हुआ था, तब झारखंड का हजारीबाग आग की लपटों में झुलस रहा था। महाशिवरात्रि जुलूस पर कल पत्थरबाजी और हिंसक झड़प की घटना ने साबित कर दिया कि झारखंड सरकार हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम है।आगे उन्होंने कहा कि झारखंड, विशेषकर हजारीबाग में हिंदुओं के पर्व त्योहार पर हिंसा का यह पहला मामला नहीं है। विगत कुछ सालों के दौरान रामनवमी, नवरात्रि, सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि के त्योहार में लगातार…
रांची । पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को जेपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने एल. खियांग्ते के नाम का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को इस पर मुहर लगा दी है। राज्यपाल ने इस नियुक्ति के साथ आशा व्यक्त की कि इससे राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध और सुचारू रूप से होगा। इसके अलावा, उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आयेगी। उल्लेखनीय है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद…
महाकुम्भनगर । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर महाकुम्भ के दौरान रेलवे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन संभव हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने बिहार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का भी आभार जताया। वैष्णव ने कहा इन दोनों के सहयोग से रेलवे ने बेहतर समन्वय स्थापित किया और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा की सुविधा दी। रेलमंत्री ने बताया…