झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के राजकुमार की जनजातीय समाज को लेकर कथनी और करनी में अंतर पर प्रहार की है। श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और उसके राजकुमार राहुल गांधी आदिवासी और दलित की बात करते है। उनके हक अधिकार और मान सम्मान की बात करते हैं लेकिन जब राहुल गांधी झारखंड़ के खूंटी जिला पहुंचे वहां से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित झारखंड़ के अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी का पैतृक गांव उलिहातू है।जहां पर उनके वंशज रहते हैं। राहुल गांधी खूंटी में रहे लेकिन उनके…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल की दो अहम उपलब्धियां और आने वाले तीसरे कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकता देश के सामने रखी है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो के साथ लिखा है-”मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब और आने वाले 10 वर्षों के विकास का रोडमैप। हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा।” भारतीय जनता पार्टी ने बेहद ईमानदारी के साथ देश को बताया है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के गड्ढे…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक की विधानसभा स्थित शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का अंगवस्त्रम् व पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा स्टेट बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
रांची । पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का 18 वीं शादी का सालगिरह बुधवार को है। हेमंत की पत्नी कल्पना ने एक्स के जरिए ट्वीट किया है कि झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त सोरेन ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा। बुधवार को हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर…
रांची झारखण्ड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार द्वारा पुनः एसआईटी का गठन किया गया है। इस कार्य हेतु संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इससे संबंधित आदेश वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा जारी कर दिया गया। मालूम हो कि झारखण्ड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023, 28 जनवरी 2024 को निर्धारित था। परन्तु परीक्षा संचालन के पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस घटना के उपरांत तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व…
पारंपरिक अंदाज में राहुल का हुआ स्वागत रांची। दिन-सोमवार। समय-1.52 बजे। राहुल गांधी काले रंग की इनोवा (सीजी 10 बीपी-2800) पर सवार होकर विकास पहुंचते हैं। यहां पहले ही अलर्ट किया जा चुका है कि राहुल गांधी का काफिला आ रहा है। कुछ सेकेंड ही बीते होंगे कि सायरन की आवाज आती है। सभी लोग अलर्ट हो जाते हैं। 12वें नंबर पर काले रंग की इनोवा कार में राहुल गांधी सवार थे। उनके देखते ही लोग राहुल गांधी जिंदाबाद। न्याय योद्धा आया है, अब मिलेगा न्याय…के नारे लगाने लगते हैं। लोगों के उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत की तैयारी…
हुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी की यात्रा राज्य में प्रवेश की थी। इस दौरान पाकुड़, देवघर, धनबाद और बोकारो होते हुए यह यात्रा अब राजधानी रांची पहुंची है।भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी राची के शहीद मैदान पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस नेताओं के अलावा सीपीआइ के नेता मौजूद हैं। जयराम रमेश और कन्हैया कुमार भी मंच पर हैं। इसी बीच चंपाई सोरेन की सरकार ने आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।वहीं, विश्वास मत जीतने पर सभा को संबोधित कर रहे राहुल…
रांची। झारखंड में नव निर्वाचित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार ने बहुमत पास कर लिया है। आज विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में कुल 47 विधायकों ने सरकार को अपना समर्थन दिया, जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा है। झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार बनने के साथ ही झामुमो समर्थकों में जश्न का माहौल है। सत्र के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन के बाहर निकले, तो लोगों ने उनके नाम पर जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व सीएम ने भी हाथ जोड़कर…
रांची। झारखंड में सियासी उथल-पुथल का दौर सोमवार को थम गया। वहीं, झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन के बहुमत साबित करने के बाद राहुल गांधी ने थोड़ी देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि रांची में एचईसी परिसर के ऐतिहासिक शहीद मैदान में जनसभा से कुछ मिनट पहले और झामुमो-कांग्रेस-राजद-सीपीआई (एमएल) गठबंधन द्वारा विधानसभा के पटल पर भाजपा और उसके सहयोगियों को करारी शिकस्त देने के कुछ मिनट…
हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया रांची। राज्यसभा सदस्य सह वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की इडी द्वारा गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने से पहले मामले के गुण-दोषों को सुनना चाहिए था। सिब्बल ने इसके साथ ही अदालत से इसको लेकर मानदंड तय करने का आग्रह भी किया कि लोगों को सुप्रीम कोर्ट का रुख कब करना चाहिए। सिब्बल ने आरोप लगाया कि सोरेन को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चाहती है कि कोई भी…
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है। प्रभारी सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पर प्रभारी सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग रांची और प्रभारी सचिव उत्पाद विभाग रांची, प्रबंध निदेशक जुडको का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार जियाडा के पद पर पद स्थापित शशि रंजन को अपने कार्यों के साथ निदेशक खान…