Author: SUNIL SINGH

कैबिनेट की बैठक में राजीव रंजन को चंपई सोरेन सरकार में महाधिवक्ता बनाने पर मुहर लगी कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व में जो बजट सत्र बुलाया गया था, उसे रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बजट सत्र का नया कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा। पहले नौ फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला था। वहीं, विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है। इस लेकर कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि विनय कुमार चौबे तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला मामले में पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। इडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 5 दिनों की रिमांड पर इडी को सौंपने का निर्देश दिया है। रिमांड की अवधि शुक्रवार से शुरू हो रही है। इससे पहले गुरुवार को इडी की ओर से हेमंत से पूछताछ के लिए 10 दिनों की डिमांड का आग्रह किया गया था, जिस पर एक घंटा 32 मिनट बहस हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए आदेश के लिए शुक्रवार…

Read More

रांची। झारखंड में जबतक फ्लोर टेस्ट नहीं हो जाता, राजनीति में संभावनाओं का दौर जारी रहेगा. राजभवन में चंपई सोरेन ने बतौर मुख्यमंत्री, सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद वहां मौजूद विधायक बाहर निकले और सीधा एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि एक बार फिर हैदराबाद रवानगी की तैयारी है.जानकारों की माने तो उनका कहना है कि फ्लोर टेस्ट दिन सभी विधानसभा में मौदूद होंगे. इधर फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है. उससे पहले कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव…

Read More

माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय श्री चम्पाई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर माननीय श्री आलमगीर आलम एवं माननीय श्री सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। माननीय राज्यपाल ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में जो याचिका दायर की है, उसमें कई आरोप लगाये गये हैं। याचिका में कहा गया है कि आरोपी हेमंत सोरेन को पीएमएलए, 2002 की धारा 65 और 19 (3) के साथ सीआरपीसी की धारा 167 के तहत 10 दिनों की रिमांड पर सौंपा जाये। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पीएमएलए की धारा 66 (2) के तहत झारखंड सरकार के साथ साझा की गयी जानकारी के आधार पर भानु प्रताप प्रसाद, राजस्व उप निरीक्षक के खिलाफ कई केस दर्ज किये गये थे। इसकी…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चंद्रशेखर व जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ से हेमंत सोरेन को याचिका वापस लेने की अनुमति नहीं मिली। हेमंत सोरेन की ओर से गुरुवार को याचिका वापस लेने के लिए हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई। अदालत को बताया गया हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अदालत में मामले को मेंशन किया गया, जिसके बाद शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की गई है। इसलिए, इस याचिका को वापस लेने की अनुमति प्रदान की जाए। ईडी की ओर…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (शुक्रवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद (हरियाणा) के सूरजकुंड का दौरा करेंगी। वो दोपहर बाद यहां 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का उद्घाटन करेंगी। मेले का समापन 18 फरवरी को होगा। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। मेले में 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। बड़े और छोटे दोनों मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चे भी प्रस्तुति देंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेले का उद्घाटन करेंगी। विभाग ने दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, सेवारत…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सचित्र संक्षप्ति सूचना साझा की है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े चार बजे प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि भारत की यह सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024) है।

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आज (शुक्रवार) भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। पार्टी ने ईडी के इस समन को पहले की तरह गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है। ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पांचवां समन जारी कर पूछताछ के लिए आज बुलाया है। केजरीवाल पिछले चार समन पर भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं। केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर , 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी को जारी समन पर ईडी के सामने पेश होने से…

Read More

रांची । झारखंड की सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी कल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ संथाल में प्रवेश करेंगे। तीन फरवरी को पाकुड़ से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा गोड्डा होते हुए देवघर पहुंचेगी। यहां सभी यात्री मोहनपुर मैदान में भोजन करेंगे। इस दौरान राहुल देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक(वीआइपी चौक) तक पदयात्रा करते हुए आंबेडकर चौक, रोहिणी, देवीपुर, बुढ़ई, भिरखीबाद के रास्ते जगदीश से गिरिडीह के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। राहुल तीन फरवरी को सरकंडा चौक होते हुए शहीद स्तंभ गोड्डा पहुंचेंगे। 11 बजे…

Read More

झारखंड में गहराती सियासी संकट के बीच सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से जल्द सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। चंपई सोरेन ने कहा कि हमने बुधवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हमने राज्यपाल से जल्दी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी कहा है कि वह जल्द निर्णय लेंगे। वहीं इडी को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड गुरुवार को नहीं मिली। कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है।…

Read More