मुख्यमंत्री ने झारखण्ड आंदोलनकारी के आश्रित को प्रदान किया नियुक्ति पत्र। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी -35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा झारखण्ड आंदोलनकारियों के आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित पत्नी को किया गया सम्मानित_ ◆ स्वतंत्रता सेनानी स्व धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी श्रीमती चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट,…
Author: SUNIL SINGH
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है, इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा। इस मौके…
भारत की समृद्ध विरासत और विविधता के जरिए जगाई देशभक्ति की भावना लखनऊ । हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए… गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कण-कण, गण तंत्र की गौरव गाथा की अमर कहानी गा रहा है। राष्ट्रीय पर्व 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को सादगीपूर्वक आकर्षक तरीके से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का ऐसा संगम दिखा कि हर आंख गर्व से चमक उठी। सेना के जवान अलग-अलग हथियारों-उपकरणों का गणतंत्र दिवस परेड में अपनी जौहर का प्रदर्शन करने के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदोस्थान हमारा… जैसे देशभक्ति तरानों पर कदमताल…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगाध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव काल में हम यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जिसकी मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं। गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की देता है प्रेरणा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का…
भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू हुए 74 साल पूरे हो चुके हैं। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुए मुख्य समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड में भारत की सैन्य ताकत से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरी भव्यता के साथ दिखी। परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की 9 झांकियां शामिल हुईं। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुईं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर,…
बिहार में तेजी से बदलते सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दरवाजा बंद होता है, तो दरवाजा खुल भी जाता है। सुशील मोदी के इस बयान को जेडीयू की एनडीए में पुनर्वापसी को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मिलने के बाद पटना वापस लौटने के पहले सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू के साथ समझौते पर चुप्पी साध ली। लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अगला 48 घंटा बिहार की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।इधर, बिहार…
नीतीश कुमार की लंका में आग लगने वाले मोदी के हनुमान और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान क्या एनडीए में चिराग जलाएं रखेंगे? सत्ता परिवर्तन के बीच राजनीतिक गलियारों में इसी यक्ष प्रश्न का जवाब ढूंढा जाने लगा है। बिहार विधान सभा में तीसरे नंबर की पार्टी के नेता बन कर रह गए नीतीश कुमार क्या चिराग को साथ साथ झेल पाएंगे? या चिराग पासवान जिन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के बारे में नीतीश कुमार की नकारात्मक टिप्पणी सुनी थी, क्या वो एक प्लेटफार्म पर सहज रह पाएंगे?गुरुवार को जब स्थितियां जदयू के एनडीए में आने के अनुकूल…
सूर्य की तरह चमक रहा है लहरी-अवनि का नाम… इस गान के साथ जब राजपथ पर मध्य प्रदेश की झांकी गुजर रही थी, तब सबकी निगाहें यही आकर टिक गई थी। मध्य प्रदेश की झांकी इस बार आत्मनिर्भर नारी की थीम पर थी। कैसे मध्य प्रदेश की बेटियां प्लेन से लेकर खेत खलिहान तक में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है, जिस पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश को गर्व है।एमपी की झांकी में सबसे आगे फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी की प्रतिरूप लड़ाकू विमान के साथ बनी थी। इसके बाद स्व सहायता समूह की महिला कलाकार मटके पर पेंटिंग…
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के मूर्ति का स्वरूप बदल गया। रामलला की मूर्ति गढ़ने वाले अरुण योगीराज ने बताया कि जब उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन किए तो मंत्रमुग्ध रह गए। उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि रामलला को उन्हीं ने गढ़ा है। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले वह दस दिनों तक अयोध्या में ही रहे। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के विग्रह के भाव बदल गए। उनकी आंखें जीवंत हो गई और होठों पर बाल सुलभ मुस्कान आ गई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उनके विग्रह में देवत्व का भाव आ गया। रामलला की…
-झामुमो महासचिव ने साधा निशाना रांची। झामुमो ने राज्यपाल को निशाने पर लिया, खासकर उनके उस बयान को लेकर, जिसमें उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 20 जनवरी को राज्य सरकार के द्वारा सीआरपीएफ के खिलाफ की गयी प्राथमिकी गलत है। यह सरकार की गलती भी है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से कई सवाल भी पूछे हैं। साथ ही कहा है कि राज्यपाल भाजपा नेताओं की जुबान बोल रहे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ उनका दिया गया वक्तव्य अप्रत्याशित एवं अनावश्यक है। उनकी जो भी व्याकुलताएं हैं, वे सार्वजनिक मंच पर नहीं,…
लखनऊ । कई जगहों पर ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन के घटक दलों में खटपट के कारण उप्र कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गयी है। इससे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ गयी है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर ही कांग्रेस कुछ सीटों को जीतने की उम्मीद कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें यदि सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ तो पिछली बार मात्र एक लोकसभा सीट पर विजय पाने वाली कांग्रेस इस बार शून्य पर भी जा सकती है। इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ यदि कांग्रेस लड़े तभी प्रदेश…