– गूंज उठे जय-जय श्रीराम के जयकारे – रामलला के महल का चमक रहा है कोना-कोना – पहले दिन लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान अयोध्या । रोम-रोम में श्रद्धा-भक्ति-विश्वास… आस्था पथ पर बढ़ते रामभक्त, जय-जय श्रीराम के उद्घोष, ऐसा भक्तिमय माहौल और अद्भुत नजारा आज रामलला दरबार का है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को दर्शन का पहला दिन है। आम लोगों के लिए जब मंदिर खोला गया तो लोगों में पहले अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरी अयोध्या एवं श्रीराम मंदिर परिसर राममय है। रामलला के…
Author: SUNIL SINGH
ईडी की हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद झारखंड में सियासी कोहराम मचा हुआ है। झामुमो ने इस दौरान आरोप लगाया है कि 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। इसे लेकर रांची एयरपोर्ट पर एक एयरक्राफ्ट तैयार रखा गया था। उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाने की योजना थी।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 20 जनवरी को जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर मुख्यमंत्री के भाषण देने का वीडियो जारी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। श्री मरांडी ने कहा कि 20 जनवरी की रात सीएम आवास से सटे एलपीएन शाहदेव चौक पर जहां धारा 144 लागू थी, वहां मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों के साथ कानून की धज्जी उड़ा रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि इडी अधिकारियों की सुरक्षा एवं उन्हें भाड़े पर लाये गये तीर-धनुष से लैश लोगों से बचाने के लिए आये सीआरपीएफ अफसरों-जवानों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा करने…
राज्य की खनिज-संपदा से दूसरे राज्य हुए रोशन: हेमंत सोरेन रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का असर आज भी कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है। ऐसी विपरीत स्थिति में भी हमारी सरकार ने एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए बिना कोई अपरा-तफरी के राज्यवासियों और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित रखने का काम कर दिखाया है। कोरोना संक्रमण की धुंध छंटी ,राज्य सरकार ने रोजगार सृजन को लेकर एक बेहतर रणनीति बनायी। दूसरे प्रदेश से लौटे मजदूर सहित यहां के किसान, गरीब, जरूरतमंदों को कई योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया।…
लोकपाल मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो एवं राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लोकपाल के समक्ष लंबित कार्यवाही में हस्तक्षेप करने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि लोकपाल पूरे मामले की स्वतंत्र रूप से जांच करेगा और यह निर्णय लेगा कि जांच का आदेश देना है या नहीं।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इनमें प्राथमिक विद्यालयों वर्ग एक से पांचवीं के लिए 5478 और उच्च प्राथमिक कक्षा छह से आठवीं तक के लिए 1754 पद शामिल हैं। बताते चलें कि पूरे राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के लिए 4401 पद स्वीकृत हैं। इनमे 689 उर्दू शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की गयी है, जबकि 3712 पद रिक्त हैं। ऐसे में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के स्वीकृत पदों को प्रत्यर्पित…
सियावर रामचंद्र की जय। सियावर रामचंद्र की जय। श्रद्धेय मंच, सभी संत एवं ऋषिगण, यहां उपस्थित और विश्व के कोने-कोने में हम सबके साथ जुड़े हुए सभी रामभक्त, आप सबको प्रणाम, सबको राम-राम। आज हमारे राम आ गए हैं! सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गये हैं। इस शुभ घड़ी की आप सभी को, समस्त देशवासियों को, बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हुआ हूँ। कितना कुछ कहने को है… लेकिन कंठ अवरुद्ध…
रांची। श्रीराम जयराम, जय जय राम…के जयकारे के साथ सोमवार को सुबह से ही राजधानी के रज-रज में उल्लास, उमंग और उत्साह की प्रतिष्ठा दिखी। दिन चढ़ने के साथ ही पूजा-अर्चना, भंडरा का दौर भी शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। रामभक्ति की ऐसी बयार चली कि सभी इसमें सराबोर हो गये। समय के साथ इस उत्सवी उमंग के बीच रज-रज में उल्लास प्रवाहित और प्रतिष्ठित होता दिखा। अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में हो गयी है। रांचीवासी अपने आराध्य प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए पलके बिछाये हुए…
500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह दिन आया है। आज अंतर्मन में भावना ऐसी है कि शब्द नहीं मिल पा रहे हैं। मन भावुक है। भाव विभोर है। आज देश का हर सनातनी ऐसा ही महसूस कर रहा होगा। यह एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है, जब भारत का हर नगर अयोध्या धाम है। भारत का हर रास्ता अयोधा धाम आने को आतुर है। आज हर जिह्वा राम-राम जप रही है। पूरा राष्ट्र राम का नाम जप रही है। ऐसा लगता है, हम त्रेता युग में आ गये हैं। आज गांव-गांव और शहरों में संतोष का भाव है। भारत…
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गयी है। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो मानो उनका सपना पूरा हो गया है। उनका जीवन सुखद हो गया है। कइयों के नयन भी भीग गये। इसी क्रम में राम मंदिर आंदोलन में पहली पंक्ति में शामिल साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती भी भव्य राम मंदिर को अपनी आंखों के सामने देख अपने आंसू नहीं रोक पाई। दोनों गले लगकर खूब रोईं। समझा जा सकता है कि आज इनका भी वर्षों का सपना पूरा हुआ है। साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती ने…
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। रामलला अब विराजमान हो गये हैं। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो लगा की यह जीवन सुखद हो गया है। कइयों के नयन भीग गये। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर स्वर्ण और रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद सोने से बना है। आज 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है है। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी…