वर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। इस बार उन्हें 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए तिथि, समय और स्थान बताने को कहा है। इससे पहले जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री से 20 जनवरी को सीएम हाउस में करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे बड़गाईं अंचल में बरियातू स्थित 8.46 एकड़ जमीन के बारे में सवाल किए गए थे। ईडी ने पूछा था कि वह जमीन किसके कब्जे में है। इस जमीन को किसने किससे खरीदा था।
Author: SUNIL SINGH
साइबर क्राइम पर आधारित रिसर्च को अमेरिकन पब्लिकेशन हाउस ‘ ब्लूम्सबरी ‘ ने किया है प्रकाशित मंगलवार को एनएसएफयूं के कांफ्रेंस हॉल में हुआ विमोचन नेशनल ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन, केंद्रीय गृह सचिव समेत गुजरात के मंत्री भी रहे मौजूद घाटशिला। इंडियन सोसाइटी आफ क्रिमिनोलाजी ( आइएससी) एवं नेशनल फारेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी ( एनएफएसयू) द्वारा आयोजित एक समारोह में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो पुस्तकों का आधिकारिक विमोचन किया। अमेरिकन पब्लिकेशन हाउस ब्लूम्सबरी द्वारा साइबर क्रिमिनोलाजी पर आधारित दोनों ही पुस्तक में एक-एक रिसर्च पेपर का सम्बन्ध झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से है। इन दोनों ही…
आदिवासी एकता महारैली के मद्देनज़र आदिवासियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों से सम्बंधित मुद्दे के मसौदे का विमोचन कल 24 जनवरी को रांची पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों से जुड़े मुद्दे पर कभी भी किसी भी हाल में समझौता नहीं हो सकता. श्री तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर आदिवासी संगठन और समान विचारधारा के लोग एवं संगठन न केवल लड़ेंगे बल्कि वह निश्चित रूप से जीतेंगे भी. आज राजधानी स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत…
सांसद ने कहा मोदी जी के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से मिला यह गौरव। क्षेत्र की जनता को समर्पित है यह अवार्ड। रांची। रांची के सांसद श्री संजय सेठ का चयन दादासाहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद श्री संजय सेठ को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादासाहब फाल्के संस्थान के द्वारा संसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना गया है। सांसद का यह चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे एक महान व्यक्तित्व थे, जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि बालासाहेब ठाकरे एक महान व्यक्ति थे। उनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है। बाला साहब अनगिनत लोगों के दिलों में अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति दृढ़ समर्पण और गरीबों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण जीवित हैं।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस का पुण्य स्मरण किया। राष्ट्रपति ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध निडरता से लड़ने के…
– गूंज उठे जय-जय श्रीराम के जयकारे – रामलला के महल का चमक रहा है कोना-कोना – पहले दिन लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान अयोध्या । रोम-रोम में श्रद्धा-भक्ति-विश्वास… आस्था पथ पर बढ़ते रामभक्त, जय-जय श्रीराम के उद्घोष, ऐसा भक्तिमय माहौल और अद्भुत नजारा आज रामलला दरबार का है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को दर्शन का पहला दिन है। आम लोगों के लिए जब मंदिर खोला गया तो लोगों में पहले अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरी अयोध्या एवं श्रीराम मंदिर परिसर राममय है। रामलला के…
ईडी की हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद झारखंड में सियासी कोहराम मचा हुआ है। झामुमो ने इस दौरान आरोप लगाया है कि 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। इसे लेकर रांची एयरपोर्ट पर एक एयरक्राफ्ट तैयार रखा गया था। उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाने की योजना थी।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 20 जनवरी को जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर मुख्यमंत्री के भाषण देने का वीडियो जारी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। श्री मरांडी ने कहा कि 20 जनवरी की रात सीएम आवास से सटे एलपीएन शाहदेव चौक पर जहां धारा 144 लागू थी, वहां मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों के साथ कानून की धज्जी उड़ा रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि इडी अधिकारियों की सुरक्षा एवं उन्हें भाड़े पर लाये गये तीर-धनुष से लैश लोगों से बचाने के लिए आये सीआरपीएफ अफसरों-जवानों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा करने…
राज्य की खनिज-संपदा से दूसरे राज्य हुए रोशन: हेमंत सोरेन रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का असर आज भी कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है। ऐसी विपरीत स्थिति में भी हमारी सरकार ने एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए बिना कोई अपरा-तफरी के राज्यवासियों और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित रखने का काम कर दिखाया है। कोरोना संक्रमण की धुंध छंटी ,राज्य सरकार ने रोजगार सृजन को लेकर एक बेहतर रणनीति बनायी। दूसरे प्रदेश से लौटे मजदूर सहित यहां के किसान, गरीब, जरूरतमंदों को कई योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया।…
लोकपाल मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो एवं राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लोकपाल के समक्ष लंबित कार्यवाही में हस्तक्षेप करने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि लोकपाल पूरे मामले की स्वतंत्र रूप से जांच करेगा और यह निर्णय लेगा कि जांच का आदेश देना है या नहीं।