रांची। झारखंड सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त नियुक्त किया जाता है। निदेश दिया जाता है कि वे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत जिला दंडाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करेंगे। परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक…
Author: SUNIL SINGH
हेमंत सोरेन की ‘मंईयां योजना’ सिर्फ दिखावा, असली विकास भाजपा के साथ ही संभव राज्य में भाजपा सरकार बनते ही कानूनी धक्के से घुसपैठिये बाहर किये जायेंगे रांची। असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को टाटीसिल्वे में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में कहा कि हमने 20 सितंबर को भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी और आज यह यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग आयेंगे और इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जायेगा। हमें इस चुनाव में भाजपा…
रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर उर्फ गोपाल कृष्ण पातर ने सोमवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी। गौरतलब है कि राजा पीटर दो दशकों से झारखंड की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2005 में बिरसा विकास समिति के बैनर तले तमाड विधानसभा से चुनाव लड़े थे। वर्ष 2008 में तमाड उप चुनाव में झामुमो प्रमुख और तत्कालीन सीएम शिबू सोरेन को परास्त कर चर्चा में आए थे। 2009 के आम चुनाव में जदयू की टिकट पर जीते थे और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी और बताया कि इस दौरान वे दोपहर में करीब 2 बजे हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे। देश भर में आदिवासी समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार और अन्नपूर्णा देवी ने 11000 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का आॅनलाइन उद्घाटन किया। शौर्य सभागार, डोरंडा में आयोजित पोषण माह (1-30 सितंबर) के समापन समारोह में दोनों ने झारखंड सहित देशभर में पोषण अभियान को जनांदोलन का रूप देने की अपील भी की। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बापू की धरती गुजरात से पोषण अभियान का शुभारंभ हुआ था और अब भगवान बिरसा की धरती पर इसका समापन हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पोषण के प्रति जन जागरुकता फैलाना है। कुपोषण रूपी दानव को समाप्त करना है। पोषण अभियान का समापन के साथ देश भर…
रांची । मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास रोक दिया। सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग जिलों से आये आंदोलनकारी सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। मुख्यमंत्री आवास के पास सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम और कई डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि झारखंड आंदोलनकारी की मान्यता के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, राजकीय मान-सम्मान के साथ अलग झारखंडी पहचान, बेटे-बेटियों को रोजी रोजगार व…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में श्री विदेशी महतो,…
– दुर्घटना में घायल एक युवक का अस्पताल में चल रहा उपचार – दिल्ली से रात में खाना खाने आये थे नोएडा, लौटते वक्त हुई दुर्घटना गौतमबुद्धनगर । थाना सेक्टर -24 क्षेत्र के सेक्टर -11 में रविवार देर रात तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का…
चौकीदार नियुक्ति के लिए 19 सितंबर को ली गयी परिक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दी गई है. लिखित परिक्षा में बयालिस अन्यार्थियों का नियमाटली के अनुसार 13 जिलावार मेधा सूची जारी किया गया है. . यहाँ लिखित परीक्षा में सफल हुए अध्यार्थियों के लिए शारीरिक दमाता को पौक्षा दिनांक 5 अक्टूबर को प्रातः 7:00 बजे पुलिस लाइन्स लातेहार में आयोजित की गई है. सफल आभ्यर्थी कि शाला परीक्षा में शामिल होने के लिए समय का अनुपालन सुनिश्थित करने को कहा गया है.
रांची । रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है । इसी क्रम में शहर के कचहरी चौक के पास संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष आकर्षक काल्पनिक मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है। पंडाल को बनाने में कई दिनों से बंगाल के कारीगर लगे हैं। कपड़ा, फाइबर, फोम आदि का इस्तेमाल कर पंडाल निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 55 फीट और चौड़ाई 46 फीट है। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने सोमवार को बताया कि पंडाल के अंदर बन रहे राजदरबार में मां दुर्गा…
पश्चिमी सिंहभूम: कोल्हान के मनोहरपुर में मंईयां सम्मान यात्रा के समापन समारोह में कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने हेमंत सरकार की उपलब्धि बताने के साथ ही विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। कार्यक्रम के समापन के बाद कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने चाय बनाकर वहां मौजूद लोगों को पिलाई। कल्पना ने चाय बनाने का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम किचन भी संभालती हैं, हम रण भी संभालती हैंङ्घ।इससे पहले कल्पना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ऐसे…