Author: SUNIL SINGH

रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को झामुमो और कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये, झारखंड में झामुमो और कांग्रेस किसी भी स्थिति में सरकार नहीं बना पायेगी। सरमा ने कहा कि ये लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि आपने (भाजपा) क्या दिया? साहब, सत्ता में आप हैं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आप बैठे हैं, और पूछते हमसे हैं कि आपने सूबे की जनता को क्या दिया। सरमा ने कहा कि सूबे की जनता को देना हमारा नहीं, बल्कि आपका (झामुमो) काम…

Read More

रांची/बोकारो। झारखंड सरकार स्वास्थ्य संरचना को बेहतर बना रही है। बोकारो में 100 सीट वाले मेडिकल कॉलेज और 500 बेड वाले अस्पताल की योजना बनायी गयी है। तेनुघाट में 50 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जायेगा। हजारीबाग के ऐतिहासिक झील का पुनरूद्धार होगा। बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में राज्य निधि से निर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन करते हुए कई योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सीएम ने फूलों की पंखुड़ियां उड़ेलकर लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में आए आम लोगों से सीधा संवाद…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की सुबह 10.30 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा जारी पोस्टर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड का 1.36 लाख करोड़ बकाया राशि लौटाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि कल (दो अक्टूबर) को जब प्रधानमंत्री झारखंड में होंगे, तो हमारा हक हमें लौटायेंगे. इसका मुझे पूर्व विश्वास है। हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है कि यह हक समस्त झारखंडियों का है। यह हमारे मेहनत और हमारे जमीन का पैसा है. इसे मांगने के कारण ही मुझे बिना किसी कारण के…

Read More

रांची । सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को झारखंड में पवार ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 4 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। दरअसल पिछले वर्ष जनवरी में झारखंड हाईकोर्ट ने प्रेम प्रकाश को बेल देने से इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद प्रेम प्रकाश ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रेम प्रकाश की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ में सुनवाई हुई। प्रेम…

Read More

रांची। रांची में 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोराबादी मैदान में रैली के दौरान कार्यकतार्ओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, बीडी राम समेत 21 आरोपियों की ओर से लालपुर थाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ ने अर्जुन मुंडा समेत 21 आरोपियों के खिलाफ लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं अधिवक्ता शहबाज…

Read More

गिरिडीह। सेवा में लापरवाही करने एवं ग्रामीण से रकम वसूली के आरोप में गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोमवार की देर रात हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने दीपेश कुमार को पीरटाड़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व थाना प्रभारी गौतम कुमार पर बालू लोड गाड़ी को जब्त करने के बाद पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने जब्त बालू लोड गाड़ी के साथ बालू लोड गाड़ी के चालक को भी…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा रैप की दो कंपनी को भी लगाया गया है। एडीजी अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम -1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर…

Read More

दुमका । दुमका में आयोजित परिवर्तन सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव बहुत करीब है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर दिन नयी घोषणाएं कर रही है। लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्होंने क्या किया, यह सबको पता है। राज्य की जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पिछले पांच वर्षों में सिर्फ कमाई और जनता को लूटने में लगी रही। अब राज्य सरकार योजनाओं की सौगात दे रही है, लेकिन जो जमीन उन्होंने लूटी थी, उसी का पैसा बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक नौकर के घर से इतने करोड़ रुपये मिल सकते हैं, तो…

Read More

गरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को यहां सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की चहारदीवारी के निर्माण कार्य के अलावा बेंगाबाद महिला महाविद्यालय का शिलान्यास किया। मौके पर स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार भी उपस्थित थे। सकल नामांकन अनुपात (जीइआर) में वृद्धि के उदेश्य से आवश्यकता के आधार पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में महिला महाविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ सोमवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। इसमें अकादमिक सह प्रशासिनक ब्लॉक, एक सौ बिस्तरों का छात्रावास, एक बीएचके क्वार्टर, स्टाफ क्वार्टर, प्रिंसिपल क्वार्टर, सड़क, पार्किंग, नाला,…

Read More

दुमका। दुमका में सोमवार को परिवर्तन यात्रा के समापन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की पूजा करके आया हूं कि राज्य की हेमंत सरकार का अंत होना चाहिए। राज्य की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने झारखंड के लोगों के साथ अन्याय किया है। हेमंत सरकार जितना झूठ बोल सकती थी, उतना झूठ बोल कर आगे बढ़ती गयी। बदलाव होकर रहेगा मोहन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लाखों-करोड़ों का घोटाला हुआ है। हेमंत सोरेन जी, अब कोई आपको कुछ कहे या न कहे,…

Read More

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड का दौरे पर आ रहे हैं। वह बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास का मिलेगा तोहफा : प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत 1360 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1380 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 120 आंगनवाड़ी, 250 बहुद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं। इसके अलावा, वह पीएम जनमन के…

Read More