कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर बुधवार से जारी छापेमारी में आयकर विभाग ने अब तक 300 करोड़ से अधिक नकदी जब्त की है। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें गिनने के लिए मंगवायी गयी मशीनें भी खराब हो गयीं। सूत्रों के मुताबिक नोट आलमीरा, बैग आदि में भरे हुए थे। अब तक 157 बैग बैंक भेजे गये गये हैं। एक बैग में लगभग 4 करोड़ रुपये हैं। नोटों की गिनती शुक्रवार को भी जारी रही। नोटों को गिनने में अभी दो दिन का और समय लगेगा। इसके बाद आधिकारिक रूप से जब्त…
Author: SUNIL SINGH
मुंबई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने शनिवार को तड़के महाराष्ट्र में 44 जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने इन सबके पास से मोबाइल फोन और लैपटाप सहित कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। हालांंकि अभी तक एनआईए की ओर से इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार एनआईए को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आज तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से महाराष्ट्र के पुणे में…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को एक्स पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
गाजियाबाद । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर गंभीर सिंह को सौंपा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में तमाम भाजपाई कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए तथा प्रदर्शन किया। संजीव शर्मा ने कहा कि झारखण्ड राज्य से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के राज्य सभा सांसद के परिसरों से लगभग 200 करोड़ रुपयों से अधिक की नकदी बरामद हुई है, किसी के पास इतनी बड़ी मात्र में नकदी बरामद होना चिंतनीय और गंभीर…
गिरिडीह। अवैध कोयला खदान में एक बालक गिर गया। खदान की गहराई एक सौ फीट से अधिक है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, सीसीएल प्रबंधन एसके सिंह, जीएम बासप चौधरी भी मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों की भी भीड़ लग गयी। वहीं लोगों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है, लेकिन अभी तक बच्चे को निकाला नहीं गया है। बताया जाता है कि सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में कोयला केअवैध खनन का काम वर्षों से चल रहा है। इस इलाके में कई खदान अभी भी हैं, जिसका मुहाना खुला हुआ है। वार्ड पार्षद…
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है. सबसे पहले इन राज्यों में तय होगा कि यहां मुख्यमंत्री कौन बनेंगे, इसके लिए झारखंड के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय जनजातीय मामलों के साथ-साथ कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. रांची की निवर्तमान मेयर को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें मध्यप्रदेश का…
सांसद धीरज साहू के रांची, लोहरदगा के अलावा ओड़िशा स्थित ठिकानों पर आइटी रेड जारी रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े तीन राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार से शुरू हुई आयकर की छापामारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक ठिकानों से 300 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद होने का अनुमान है। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी राशि की पुष्टि नहीं की गयी है। बुधवार को 50 करोड़ तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। गुरुवार सुबह से ही…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा
लातेहार। लातेहार राज्य में आपात स्थिति में आम लोगों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को डायल-112 की शुरूआत की और इसका पोस्टर भी जारी किया। एसपी ने लोगों से अपने मोबाइल में डायल-112 ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।एसपी ने बताया कि डायल-112 एक इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) है। इसकी शुरूआत पूरे प्रदेश में हो चुकी है। यह ऐप डायल-100,101,108 आदि की तरह ही काम करेगा। उन्होंने बताया कि रांची में ईआरएसएस सेवा का हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिला स्तर पर गठित डीसीसी से सीधा संपर्क रहता है। ईआरएसएस…
नई दिल्ली । तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में पांच राज्यों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई और तेलंगाना व मिजोरम में भाजपा का संख्याबल बढ़ा है। बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में मिचौंग तूफान से प्रभावित…
-वर्षा ऋतु में बाढ़ से सुरक्षा के लिए श्री राम अनुभव केंद्र का नहीं किया जाएगा संचालन अयोध्या । अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही योगी सरकार रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित कर रही है। इसी क्रम में सरयू नदी के पास गुप्तार घाट पर 75 एकड़ में श्री राम अनुभव केंद्र और पंचवटी द्वीप का निर्माण किया जाना भी प्रस्तावित है। पंचवटी द्वीप पर राम अनुभव केंद्र के निर्माण का उद्देश्य भारतीय जन मानस को अपनी वैदिक सभ्यता पर गौरव करने को प्रोत्साहित करना है, ताकि वो इसे अपने दैनिक…