गाजियाबाद । देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार में प्रचंड बहुमत के साथ तीन राज्यों मध्य प्रदेश राजस्थान झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय होने तथा चौथे राज्य तेलंगाना में भी अपनी बढ़त होने पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर नेहरु नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर सभी को भाजपा की जीत की बधाई दी। इसके पश्चात् सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यालय देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को सीधे बधाई देने निकल पड़े।…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों की मतगणना में निर्णायक बढ़त पर इन राज्यों की जनता विशेषकर महिलाओं और युवाओं का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जन कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। वहीं तेलंगाना की जनता को भी उन्होंने भाजपा का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स कर कहा, जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन…
पाकुड़। गत 29 एवं 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर 2023 को मंडल कार्यालय हावड़ा के अति विशिष्ट कक्षा में हुई तीन दिवसीय बैठक में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने भाग लिया तथा रेल कर्मचारियों के समस्याओं को रेल प्रशासन के समक्ष रखा। शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से पाकुड़ में रेलवे डॉक्टर की उपलब्धता को सप्ताह में 6 दिन सुनिश्चित कर लिया गया । साथ ही परिचालन विभाग में कार्यरत गेटमैन के लिए गेट अलाउंस, कोटाल पोखर ऑपरेटिंग गेट में काम करने…
मनातू अफीम उन्मूलन अभियान के तहत मनातू पुलिस ने पोस्ता खेती को नष्ट किया। अभियान का नेतृत्व SI जितेंद्र मिश्रा कर रहे थे। इस दौरान पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के सिलदाग गांव और जंगल क्षेत्र में लगे पोस्ता खेती को नष्ट किया गया। करीब 9 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती की गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा यह अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैक्टर लगाया गया था। ट्रैक्टर से पोस्ता लगे खेती की जोताई कर उसे नष्ट कर दिया गया। अभियान की भनक लग जाने के कारण पोस्ता खेती करने…
दुमका कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अगुवाई में भारतरत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई, ये कांग्रेस के धरोहर थे। 1950 से लेकर 1962 तक इन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की थी। आजादी के पूर्व भी इनका योगदान देशवासी भूल नहीं पाएंगे। ये कानून के विद्वान थे। नमक सत्याग्रह आंदोलन में गांधी जी के साथ इनकी भूमिका अविस्मरणीय है। महाराष्ट्र और बिहार के ये बड़े नेताओं में शुमार थे।1947 में इन्होंने भारत के खाद्य और कृषि मंत्री…
रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम के व्यक्ति की कल हत्या हो गयी थी। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने पाहन के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता भी उपस्थित थे। श्री मरांडी ने कहा कि स्व पाहन एक मिलनसार व्यक्ति थे। जिनकी किसी से वैमनस्यता नहीं थी। कहा कि इसके कारण हत्या का मामला गंभीर लगता है। उन्होंने राज्य सरकार से इस हत्या की जांच ईमानदार, सक्षम , वरिष्ठ…
महुआटांड़ दामोदर नदी स्थित मंदिर के पास निकलता है मोटरसाइकिल का रेला रामगढ़। बोकारो-महुआटांड़ रजरप्पा सीमा क्षेत्र से कोयला तस्कर बड़ा खेला कर रहा है। इस मामले में पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी के राज पर सवाल भी उठने लगे हैं। रोजाना इस क्षेत्र से सैकड़ों टन अवैध स्टीम कोयला मोटरसाइकिल से ओरमांझी में खपाया जा रहा है। कोयला तस्कर बेखौफ हैं। यही वजह है कि करीब 50 किलोमीटर की दूरी बेखौफ तय करते हैं। शाम होते ही गांव का रास्ता देखने लायक होता है। तय रूट पर मोटरसाइकिल सवार अवैध कोयला लेकर ओरमांझी पहुंचते हैं। मोटरसाइकिल सवार अलग-अलग होकर मेन…
अपराध के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनबाद। जिले में बढ़ते अपराध के विरोध में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को जनाक्रोश यात्रा निकाली गयी। इसकी शुरुआत पुराना बाजार पानी टंकी स्थित तेतुलतल्ला मैदान से हुई, जो बैंक मोड़, स्टेशन रोड, डीआरएम चौक, कोर्ट रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा ने शिरकत की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में जब-जब भाजपा की सरकार बनी है, तो अपराधी या तो जेल में होते हैं या राज्य छोड़ कर भाग जाते हैं। वर्तमान…
खलारी। बिहार के सासाराम से छेका कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे खलारी के दो युवकों की डोभी जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दोनों युवक शुक्रवार की रात बलेनो कर से खलारी लौट रहे थे। इसी दौरान डोभी बाराचट्टी के पास कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में मृतक दोनों युवक सुनील मंडल और शुभम गुप्ता मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजार टांड रहने वाले थे। दोनों युवक कोयला व्यवसाय से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार…
बरवाडीह। झारखंड सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शनिवार को आठवीं दिन प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह पंचायत स्तरीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूरे पंचायत से काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी, जिसका उद्घाटन बीड़ीओ राकेश सहाय , विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रवीन कुमार, मुखिया कालो देवी, 20 सूत्री सदस्य झामुमो नेता शशि भूषण तिवारी,आरती देवी सुनीता पाल समेत अन्य अतिथियों द्वारा बारी बारी से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम…
रांची। झारखंड के मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव महसूस किया जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो राज्य में 7 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। बारिश मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी हिस्से में हो सकती है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा शामिल है। वहीं तीन दिसंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले में बारिश की संभावना है, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज शामिल है। 4 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अन्य जिलों में इस दौरान…