Author: SUNIL SINGH

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा

Read More

लातेहार। लातेहार राज्य में आपात स्थिति में आम लोगों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को डायल-112 की शुरूआत की और इसका पोस्टर भी जारी किया। एसपी ने लोगों से अपने मोबाइल में डायल-112 ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।एसपी ने बताया कि डायल-112 एक इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) है। इसकी शुरूआत पूरे प्रदेश में हो चुकी है। यह ऐप डायल-100,101,108 आदि की तरह ही काम करेगा। उन्होंने बताया कि रांची में ईआरएसएस सेवा का हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिला स्तर पर गठित डीसीसी से सीधा संपर्क रहता है। ईआरएसएस…

Read More

नई दिल्ली । तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा पर जाने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में पांच राज्यों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई और तेलंगाना व मिजोरम में भाजपा का संख्याबल बढ़ा है। बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में मिचौंग तूफान से प्रभावित…

Read More

-वर्षा ऋतु में बाढ़ से सुरक्षा के लिए श्री राम अनुभव केंद्र का नहीं किया जाएगा संचालन अयोध्या । अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही योगी सरकार रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में भी विकसित कर रही है। इसी क्रम में सरयू नदी के पास गुप्तार घाट पर 75 एकड़ में श्री राम अनुभव केंद्र और पंचवटी द्वीप का निर्माण किया जाना भी प्रस्तावित है। पंचवटी द्वीप पर राम अनुभव केंद्र के निर्माण का उद्देश्य भारतीय जन मानस को अपनी वैदिक सभ्यता पर गौरव करने को प्रोत्साहित करना है, ताकि वो इसे अपने दैनिक…

Read More

नई दिल्ली । तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 01 बजे रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। रेड्डी निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 64 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है।

Read More

नई दिल्ली । राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, जितेन्द्र सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद मौजूद रहे। इस बैठक में तीनों राज्यों में ऐतिहासिक जीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। सांसदों ने उन्हें जीत की बधाई दी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला…

Read More

सुखदेव सिंह श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान के महानिदेशक बनाये गये रांची। राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक उलटफेर करते हुए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान का महानिदेशक बनाया है। उनकी जगह पर अब एल ख्यांग्ते को मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। श्री ख्यांग्ते श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर पदस्थापित थे। इसके साथ ही उनके पास वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार था।

Read More

कई और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी रांची। रांची जिला प्रशासन ने वैसे आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिन पर हाल के दिनों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर पिछले करीब 18 महीने में 100 से ज्यादा लोगों के हथियार के लाइसेंस रद्द किये गये हैं। इनमें वैसे लोगों का नाम भी शामिल है, जिनका लाइसेंस उम्र ज्यादा होने के कारण रद्द किया गया है। कई लोगों ने अपनी स्वेच्छा से भी आर्म्स के लाइसेंस को सरेंडर किया है। वहीं जिला प्रशासन कई…

Read More

रांची। शराब घोटाले के जरिये मनी लांड्रिंग करने के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की जमानत अर्जी पर रांची प्रिवेंशन आॅफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गयी है। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत अब अपना फैसला सुनायेगी। योगेंद्र तिवारी की ओर से हाइकोर्ट के अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की। इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन पर शराब घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और मनी लांड्रिंग का आरोप है। इस मामले…

Read More

जमीन पर पटक कर दो पुलिसकर्मी पकड़े रहे हाथ, तलवे पर मुंशी बरसाता रहा लाठी रांची। बरियातू थाना में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक की कथित तौर पर थानेदार सुरेश कुमार मंडल के कहने पर मुंशी ने 6 घंटे तक पिटाई की। भरमटोली से पकड़े गये रोहित मुंडा को मुंशी मुनी चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने पीटा। पुलिसकर्मी उसके तलवे पर बेरहमी से लगातार लाठियां बरसाते रहें। युवक लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक…

Read More

मुख्यमंत्री पहुंचे कोडरमा, सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष पर साधा निशाना कोडरमा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोडरमा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार का तीसरा चरण का कार्यक्रम चल रहा है। शिविरों के माध्यम से गांव और दूर दराज के इलाकों में किस तरह की समस्या है, इसका पता चलता है। पदाधिकारी और कर्मचारियों के माध्यम से इसका पता नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि पहले शिविर में 35 लाख और…

Read More