रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम के व्यक्ति की कल हत्या हो गयी थी। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने पाहन के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता भी उपस्थित थे। श्री मरांडी ने कहा कि स्व पाहन एक मिलनसार व्यक्ति थे। जिनकी किसी से वैमनस्यता नहीं थी। कहा कि इसके कारण हत्या का मामला गंभीर लगता है। उन्होंने राज्य सरकार से इस हत्या की जांच ईमानदार, सक्षम , वरिष्ठ…
Author: SUNIL SINGH
महुआटांड़ दामोदर नदी स्थित मंदिर के पास निकलता है मोटरसाइकिल का रेला रामगढ़। बोकारो-महुआटांड़ रजरप्पा सीमा क्षेत्र से कोयला तस्कर बड़ा खेला कर रहा है। इस मामले में पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी के राज पर सवाल भी उठने लगे हैं। रोजाना इस क्षेत्र से सैकड़ों टन अवैध स्टीम कोयला मोटरसाइकिल से ओरमांझी में खपाया जा रहा है। कोयला तस्कर बेखौफ हैं। यही वजह है कि करीब 50 किलोमीटर की दूरी बेखौफ तय करते हैं। शाम होते ही गांव का रास्ता देखने लायक होता है। तय रूट पर मोटरसाइकिल सवार अवैध कोयला लेकर ओरमांझी पहुंचते हैं। मोटरसाइकिल सवार अलग-अलग होकर मेन…
अपराध के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनबाद। जिले में बढ़ते अपराध के विरोध में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को जनाक्रोश यात्रा निकाली गयी। इसकी शुरुआत पुराना बाजार पानी टंकी स्थित तेतुलतल्ला मैदान से हुई, जो बैंक मोड़, स्टेशन रोड, डीआरएम चौक, कोर्ट रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक राज सिन्हा ने शिरकत की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में जब-जब भाजपा की सरकार बनी है, तो अपराधी या तो जेल में होते हैं या राज्य छोड़ कर भाग जाते हैं। वर्तमान…
खलारी। बिहार के सासाराम से छेका कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे खलारी के दो युवकों की डोभी जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दोनों युवक शुक्रवार की रात बलेनो कर से खलारी लौट रहे थे। इसी दौरान डोभी बाराचट्टी के पास कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में मृतक दोनों युवक सुनील मंडल और शुभम गुप्ता मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजार टांड रहने वाले थे। दोनों युवक कोयला व्यवसाय से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार…
बरवाडीह। झारखंड सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शनिवार को आठवीं दिन प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह पंचायत स्तरीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूरे पंचायत से काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी, जिसका उद्घाटन बीड़ीओ राकेश सहाय , विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रवीन कुमार, मुखिया कालो देवी, 20 सूत्री सदस्य झामुमो नेता शशि भूषण तिवारी,आरती देवी सुनीता पाल समेत अन्य अतिथियों द्वारा बारी बारी से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम…
रांची। झारखंड के मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव महसूस किया जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो राज्य में 7 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। बारिश मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी हिस्से में हो सकती है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा शामिल है। वहीं तीन दिसंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले में बारिश की संभावना है, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज शामिल है। 4 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अन्य जिलों में इस दौरान…
हरमू नदी के सुंदरीकरण पर अधिकारियों से मांगी जानकारी रांची। झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर हरमू नदी की दुर्दशा पर जुडको और नगर विकास विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। सरयू राय ने पूछा है कि आखिर कैसे वे हरमू नदी को फिर से पुनर्जीवित कर सकते हैं। सरयू राय ने यह भी पूछा कि हरमू नदी में जो ट्रीटमेंट प्लांट लगाये गये हैं, उससे पानी साफ किया जा रहा है कि नहीं। बैठक में हरमू नदी की दुर्दशा पर कड़े सवाल उठाये और पूछा कि आखिर इतनी राशि जो खर्च…
रांची। विधायक प्रदीप यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक प्रदीप यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। बताते चलें कि निचली अदालत में चल रहे यौन शोषण से जुड़े मामले को खारिज करने को लेकर दायर याचिका को झारखंड हाइकोर्ट ने बीते 1 सितंबर को खारिज कर दिया था। उसके बाद प्रदीप यादव की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी। इस पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान याचिका खारिज कर दी गयी। याचिका खारिज होने से विधायक प्रदीप यादव को करारा झटका लगा है और…
रांची। झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में सीधे नियुक्त हुए डीएसपी, होमगार्ड के जिला कमांडेंट, प्रोबेशन पदाधिकारी और कारा अधीक्षक के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसमें डीएसपी दिवाकर कुमार और रामप्रवेश कुमार, होमगार्ड के जिला कमांडेंट चारो उरांव फेल हो गये हैं। वहीं डीएसपी प्रशांत कुमार, कारा अधीक्षक प्रभात कुमार और प्रोबेशन पदाधिकारी गौरव कुमार प्रशिक्षण में पास हो गये।
दुमकाः जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र के बालीजोड गांव के पास शनिवार को एक लड़की से दिन- दहाड़े मोबाइल और रुपये की छिनताई का मामला प्रकाश में आया है। बाद में फिटकोरिया गांव की पीड़िता मनीषा कुमारी ने थाना में मामला दर्ज करायी। जानकारी के थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव की मनीषा कुमारी शनिवार दोपहर को जब प्रखंड के इंडियन बैंक से वापस घर लौट रहीं थी, इसी दौरान थाना क्षेत्र के काठीकुंड- कड़बिंधा मुख्य मार्ग पर बालीजोड पथ पर पैदल चलने के क्रम में हीरो- होंडा मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात ने पीछे से आकर धमकी देते हुए 15,600 रुपए…
दुमक। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक नलीन सोरेन और जिला परिषद अध्यक्षा जोएस बेसरा दोनों ने संयुक्त रूप से काठीकुंड प्रखंड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत तीन लाभुकों को एक लाख तीस हजार का चेक सौपा। जिसमें काठीकुंड के अस्ताजोड़ा गांव की जैगुन बीबी को 40 हजार रुपए दुमका प्रखंड के पहरुडीह गांव के मकसूद आलम को 40 हजार और शिकारीपाड़ा की रौशनजहां को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा । इस मौके पर विधायक श्री सोरेन ने कहा ,कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति अपना समुचित इलाज करा पाये,इसके…