Author: SUNIL SINGH

रांची। जिले के एसपी के साथ एडीजी अभियान कोर्ट के सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. यह समीक्षा बैठक शुक्रवार (20 अक्टूबर) को दिन के 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी. इसे लेकर सभी जिले के एसएसपी और एसपी को भाग लेने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले डीजीपी अजय कुमार सिंह के द्वारा बीते पांच सितंबर को झारखंड के सभी कोर्ट और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर राज्य के डीजीपी अधिकारियों के साथ बैठक किए थे. पेशकार पर हुआ था हमला बता दें कि जमशेदपुर कोर्ट में कार्यरत एक पेशकार पर हुए हमले के बाद हाईकोर्ट…

Read More

नई दिल्ली । वैश्विक दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार में गिरावट बढ़ती नजर आई, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली करके स्थिति को कुछ हद तक सुधारने की कोशिश की। हालांकि बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लगातार लाल निशान में ही बने हुए थे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.47…

Read More

बेगूसराय । केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के आय में वृद्धि, उनके सम्मान और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। खाद की पर्याप्त उपलब्धता, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, किसान सम्मान और कृषि फीडर सहित कई अभियान चलाए जा रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के प्रवास पर आए गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बताया कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो दूरदर्शी सोच के साथ अपने विजन से देश का समग्र विकास शुरू किया। किसानों के कल्याण और उत्थान…

Read More

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा एवं नामांकन रैली…

Read More

पलामू  पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह इलाके के ईंट भट्ठा में नाबालिग से काम करवाया जा रहा था। इसी क्रम में ईंट का ढेर नाबालिगों पर गिर गया। इस घटना में तीन नाबालिग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना में जख्मी तीनों नाबालिग रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी इलाके के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के इलाके में ईंट भट्टा का संचालन हो रहा था। ईंट भट्ठा में नाबालिगों से कार्य लिया जा रहा था। बुधवार देर रात नाबालिकों से ही…

Read More

रांची । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का वातावरण है। सभी इलाकों में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा के पंडाल बनाएं गए हैं। दशमी के दिन मोरहाबादी सहित अन्य स्थानों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर दुग्गल ने गुरुवार को बताया कि अब तक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाने का ट्रेडिशनल तरीका होता था, जिसमें प्रतीक स्वरूप तीर धनुष होता था। लेकिन पुतले में बिरादरी के कोई स्वयंसेवक मशाल से आग लगा देते थे। इस बार…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी दो नवंबर से छह नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी निलंबित इंजीनियर इन चीफ बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल की मुश्किलें बढ़ने वाली है. रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट ने मुकेश मित्तल के खिलाफ नन बेलेबल (गैर जमानती) वारंट जारी किया है. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अब मुकेश मित्तल के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. बीरेंद्र राम के काले धन को सफेद करने का आरोप बीरेंद्र राम पर टेंडर घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और उसे अलग-अलग जगह निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है. वहीं बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए रांची एसएसपी को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. दरअसल झारखंड हाईकोर्ट में एडवोकेट कलर्क (मुंशी) सुबोध कुमार ने एक याचिका दाखिल की थी. इस याचिका में कहा गया था कि 29 सितंबर को उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद उसने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया. लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. प्राथमिकी दर्ज ना होने पर सुबोध कुमार ने एसएसपी को भी मामले की जानकारी दी. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं…

Read More

लखनऊ  पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में आंधी और पानी के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। कई जगहों पर हरी मटर की बुआई हो गयी है, उन पर प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही रबी की फसल भी पीछे हो जाएगी। मिर्च और अन्य सब्जी की खेती पर भी इसका खराब प्रभाव पड़ा है। इस संबंध में सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. ए.बी. सिंह का कहना है कि टमाटर की फसल पर इस मौसम ने ज्यादा असर डाला है। इससे फलों में सड़न पैदा होने का अंदेशा बढ़ गया है। किसानों को पौधों के प्रति सचेत रहने…

Read More

बीजिंग । चीन की राजधानी बीजिंग में बेल्ट ऐंड रोड फोरम की बैठक में 130 देशों के प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श जारी है। बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद हैं। फोरम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ब्लाक टकराव की फैलाई गई बात मनगढ़ंत है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मौके पर जिनपिंग ने अपने संबोधन में आर्थिक जबरदस्ती और ब्लॉक टकराव की बात को सिरे से खारिज कर दिया। जिनपिंग ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। जिनपिंग ने इस…

Read More