Author: SUNIL SINGH

धनबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम को ‘जम कर मलाई मारो’ बताते हुए कहा है कि इसे झारखंड से बाहर निकाल कर दम लेंगे। गुरुवार को स्थानीय गोल्फ ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन गरीब आदमी का बेटा है, इसलिए हेमंत सोरेन ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। चंपाई सोरेन ने क्या अपराध किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया। यहां के सत्ताधारी दलों में लोक-लाज नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन बालू से तेल निकालने में माहिर हैं। भ्रष्टाचार के आरोप…

Read More

मैं किसी से डरनेवाला नहीं, हर लड़ाई लड़ूंगा: हेमंत सोरेन डीबीटी के माध्यम से पैसे हस्तांतरित किये एक रुपये में फसल बीमा करने की योजना का उद्घाटन दूध उत्पादकों की प्रोत्साहन राशि पांच रुपये प्रति लीटर रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह किसी से डरनेवाले नहीं हैं। भाजपा के लोग चाहे कुछ भी कर लें, झारखंड के लोगों के हितों के लिए उनका अभियान जारी रहेगा। गुरुवार को धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किसान सम्मान योजना कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार की कृषि ऋण माफी योजना के तहत…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक पत्र में चाय जनजातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का अनुरोध किया है. वहां चाय जनजातियों की संख्या 70 लाख है, लेकिन उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रूप में वगीर्कृत किया गया है, जबकि झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में ये समुदाय अनुसूचित जनजातियों के रूप में मान्यता प्राप्त हैं. पत्र में कहा गया है कि चाय जनजातियों को सरकारी योजनाओं और लाभों से वंचित रखा गया है, जिससे उनकी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज महाराष्ट्र के पुणे पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान सुपर कंप्यूटिंग तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के अंतर्गत देश में विकसित लगभग 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को साझा किया है। पुणे को 20,900 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा पीआईबी की…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज दो राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम का ब्यौरा भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा नेता नड्डा आज अपने दौरे की शुरुआत ओडिशा से करेंगे। वो दोपहर 12ः10 बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एजी स्क्वायर पहुंचेंगे। नड्डा यहां डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वो 12ः35 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने स्थित होटल मेरियन पहुंचेंगे। यहां भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ओडिशा का दौरा पूरा…

Read More

पलामू। मंईयां सम्मान यात्रा के तीसरे दिन पलामू जिले पांकी पहुंचने पर बुधवार रात मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह औऱ गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने जितिया की पूजा अर्चना की। तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने जितिया की पूजा-अर्चना की औऱ अपनी संतान की दीर्घायु होने की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद रात 10:30 बजे तीनों नेत्री सड़क मार्ग से पांकी, बालूमाथ, चंदवा होकर रांची के लिए प्रस्थान कर गए। बताते चले कि मंईयां सम्मान यात्रा के तहत मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में सभा…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आदित्यपुर यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से होकर परिचालित टाटानगर- जयनगर- टाटानगर ट्रेन रद्द रहेगी। गुरुवार को रांची रेल मंडल की ओर से बताया गया कि ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर – जयनगर एक्सप्रेस वाया मुरी 27 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं जयनगर से टाटानगर जाने वाली ट्रेन संख्या 18120 वाया मुरी 28 सितंबर को रद्द रहेगी।

Read More

आज जितिया व्रत के पावन अवसर पर पलामू में माताओं-बहनों से मिलने का परम सौभाग्य मिला। आप सभी को आज के इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मंईयां सम्मान यात्रा को मिल रहा आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद अभूतपूर्व है। आप सभी का साथ ही हमारी हिम्मत है, आप सभी का आशीर्वाद ही हमारी ताकत है।

Read More

जमशेदपुर। बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी के 11 कमरों का विधायक सरयू राय ने बुधवार को शिलान्यास किया. साथ ही अपने विधायक निधि से एक डीप बोरिंग योजना का भी शिलान्यास किया. उन्होंने बताया कि इससे स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा.

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आज उनकी जयंती पर नमन किया। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रसंगों की चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अंत्योदय की उनकी अवधारणा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभाने वाली है। देश के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अविस्मरणीय रहेगा।” इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” एकात्म मानववाद और…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 से अधिक होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है । एक समय था जब आतंकवादियों के खतरों के कारण मतदान प्रतिशत एकल अंक में था। अब लोग बिना डरे हुए मतदान कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बननी तय है। आज पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा और केंद्र के साथ खड़े हैं।…

Read More