Author: SUNIL SINGH

रांची। राज्यस्तरीय एकदिवसीय प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन 16 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार मोराबादी में होगा। यह आयोजन अधिवक्ता परिषद झारखंड के द्वारा किया गया है। यह जानकारी अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने दी। उन्हाेंने बताया कि पूरा कार्यक्रम तीन सत्रों में होगा, जो प्रात: 10:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगा, जिसमें पूरे राज्य से लगभग 750 अधिवक्ताओं के सम्मिलित होने की संभावना है। राजेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र कृष्णा, अध्यक्ष झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद होंगे एवं इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रांची दौरे के देखते हुए शहर के बड़े इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। राष्ट्रपति 19 सितंबर को रांची आएंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद 20 सितंबर को वह नामकुम स्थित भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समरोह में शामिल होंगी। सुरक्षा के लिहाज से 19 और 20 सितंबर को एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से राजभवन, राजेंद्र चौक, सदाबहार चौक के 200 मीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गर्यो है। इस दौरान इन इलाकों और कार्यक्रम स्थल के क्षेत्रों में ड्रोन, पाराग्लाइडिंग, हॉट…

Read More

रांची उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और मौत हो गयी है। जमशेदपुर का एक युवक बहाली की दौड़ में भाग लेने के लिए रांची आया था। खबर है कि दौड़ पूरी करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी।आनन फानन में उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। युवक की पहचान मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला के रूप में हुई है।

Read More

नई दिल्ल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इडी केस में उन्हें पहले जमानत मिल चुकी है। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल से 177 दिन बाद बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले इसी घोटाले के एऊ केस में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 12 जुलाई को जमानत दी थी। जमानत पर कोर्ट की शर्तें अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जा सकेंगे। केस से जुड़ी कोई सार्वजनिक चर्चा नहीं करेंगे। जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर…

Read More

रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर विशेष रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है। इस तैयारी के तहत झारखंड में अगले कुछ दिनों के अंदर भाजपा के कई बड़े नेताओं का कार्यक्रम होना है। झारखंड में 15 सितंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को आवास की सौगात देंगे। वहीं, 21 सितंबर को गृह मंत्री परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। भाजपा आए दिन बैठक कर चुनावी रणनीति और सीटों…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट से राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती दी थी। याचिका खारिज होने के बाद अब ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई शुरू करेगा। इरफान अंसारी की याचिका पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार राय की कोर्ट में सुनवाई हुई। इरफान अंसारी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की। दुमका सिविल कोर्ट ने 2022 में इरफान के खिलाफ किया था चार्जफ्रेम दरअसल साल 2018 में दुष्कर्म की…

Read More

रांची। झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की अपील पर गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने एकल पीठ का आदेश बरकरार रखा है, पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने को लेकर 4 जनवरी 2024 को आदेश दिया था, जिसे राज्य सरकार ने हाइकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी थी। पूर्व में हाइकोर्ट की खंडपीठ में…

Read More

पलामू ।मेदिनीनगर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार शाम समाप्त हो गयी है। नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने सभी छह सूत्री मांगों को पूरा करने का निर्णय लिया है। रांची में वार्ता के बाद मांगे पूरी करने पर हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। बतातें चलें कि झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 23 अगस्त से मेदिनीनगर नगर निगम समेत पूरे राज्य के कर्मी अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए थे। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन की छह सूत्री मांगों पर राज्य के नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही केशव महतो कमलेश लगातार झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनमें ऊर्जा भरने का काम कर रहे हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को देवघर जिले के विभिन्न विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचेंगे। यहां पर एक निजी होटल में जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय…

Read More

रांची। जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआइटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित स्वर्णरेखा नदी से चार युवकों के शव बरामद हुए हैं। सभी शव मंगलवार की देर रात 11 बजे बरामद किये गये हैं। मृतकों में नेवरी गांव के सोएब अंसारी, चुटू गांव के शाहिद अंसारी, आसिफ अंसारी और मकसूद अंसारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, चारों युवक नदी में मछली मारने गये थे। अचानक बारिश होने के कारण नदी में पानी का बहाब तेज हो गया और चारों पानी में डूब गये। हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस मृतकों के शरीर पर चोट के निशान मिले…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित बड़गाई जमीन मामले को लेकर झारखंड पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो सक्रिय हो गई है। बड़गाई जमीन घोटाले को लेकर एसीबी की टीम राजधानी रांची, चाईबासा और हजारीबाग में छापेमारी कर रही है। बड़गाई जमीन घोटाले मामले में रांची के बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस मामले की जांच एसीबी कर रही है। इधर, हजारीबाग में सदर अनुमंडल कार्यालय और उनके आवास पर एसीबी की टीम पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम पर्याप्त सुरक्षाबलों की उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय या आवास पर अंदर…

Read More