नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम शृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के आगाज की पूर्व संध्या पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इस संवाददाता सम्मेलन का विस्तृत विवरण पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जारी किया है। शेखावत ने कहा है कि इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के नागरिकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे वाली अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने खुद अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। उसके स्थान पर तिरंगा (भारतीय ध्वज) लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए सभी से ऐसा करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से harghartiranga.com पर तिरंगा के साथ सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया। एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ”इस साल स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए हम फिर से #HarGharTiranga को एक…
रांची। राज्य सरकार ने राज्य निःशक्तता आयुक्त के पद के लिए फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इस पद के लिए 20 अगस्त तक आवेदन मंगाये गये हैं। इस पद के लिए पूर्व में भी विज्ञापन (पीआर नं 303322, 27-7-24) जारी किया गया था और आवेदन मंगाये गये थे। इसे निरस्त करते फिर से योग्य कैंडिडेट से आवेदन करने को कहा गया है। समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखंड की ओर से इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अनुसार, आयुक्त के पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक और योग्यता रखने वाले सरकारी सेवा में कार्यरत…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक्स हैंडल पर लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के अचानक निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने उन्हें कई दशकों से जाना है और पिछले कुछ वर्षों में जब वे बीमार थे और घर पर ही रहते थे, मैंने उनसे कई बार मुलाकात की थी। इस दुख की घड़ी में मेरी सच्ची संवेदनाएं मीरा दी (पत्नी) और सुचेतन…
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए या उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रात को एक्स हैंडल पर यह मांग की। उन्होंने पोस्ट किया है, “सरकार और विपक्ष को मिलकर एक सर्वसम्मति बनानी चाहिए या तो विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए या उन्हें राष्ट्रपति-नामित राज्यसभा सीट प्रदान करनी चाहिए। यह उनका सम्मान करने का कम से कम तरीका…
रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की तीन सदस्यीय टीम 11 से 13 अगस्त तक संथालपरगना क्षेत्र का भ्रमण करेगी। आयोग की तीम सदस्यीय टीम में डा. आशा लकड़ा, जाटोतु हुसैन व निरुपम चाकमा शामिल हैं। 26 जुलाई की रात केकेएम कालेज पाकुड़ के छात्रावास परिसर में पुलिस की ओर से बेरहमी पूर्वक आदिवासी छात्रों की पिटाई की गई थी। इस घटना में व 18 जुलाई की शाम महेशपुर प्रखंड स्थित गायबथान (जिला पाकुड़) गांव में जमीन विवाद को लेकर बाबुरजी हेंब्रम के बीच मारपीट हुई थी। 28 जुलाई को आयोग की ओर से नोटिस जारी कर मुख्य सचिव झारखंड…
रांची/डुमरी। सरकार अपनी ही जनता के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। राज्य में हेमंत सोरेन तो स्थपित हैं, लेकिन युवा विस्थापित हो गये हैं। इनकी गलत नीतियों के चलते युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे या दो वक्त की रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने को विवश हैं। सरकार को नये पदों और अवसरों का सृजन करना चाहिए था, परंतु ये खाली पड़े पदों को भरने में भी विफल रही है, जिसका खामियाजा यहां के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उक्त बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने डुमरी के केवी हाइ स्कूल में आयोजित मिलन…
रांची। निजी क्षेत्र में स्थानीय को नौकरी नहीं देने के मामले में झारखंड सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में निजी क्षेत्र के 3909 कंपनियों और प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा है। साथ ही 20 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। वर्तमान में राज्यभर में 7,083 नियोजक निबंधित हैं। इन्होंने अब तक 11,106 स्थानीय को ही नौकरी दी है। बताते चलें कि झारखंड के निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 संपूर्ण राज्य में 12 सितंबर 2022 से प्रभावी है। क्या कहता है नियम जिस भी निजी कंपनी, दुकान और अन्य…
-ग्राम प्रधानों को दी जानेवाली सम्मान राशि बढ़ी रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके तहत किसानों का वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऋण माफी योजना की सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ा कर दो लाख रुपये किया गया है। वहीं, पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जानेवाली सम्मान राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बिहार राज्य परिवहन निगम के…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय कारीगरों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बधाई! हम अपने देश में हथकरघा की समृद्ध विरासत और जीवंत परंपरा पर बहुत गर्व करते हैं। हम अपने कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना करते हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ होने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट पर मंगलवार देररात उग्रवादियों ने साकेत साहू और बलराम साहू के छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उग्रवादियों ने बालू ढुलाई में लगे चार ट्रबो, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन में आगजनी की है। इस घटना से इलाके में दहशत है। लेवी को लेकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। चर्चा है कि जेजेएमपी कमांडर राहुल तुरी उर्फ अलोकजी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह उग्रवादी संगठन झारखंड जन…