नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। वो रांची प्रवास के दौरान अपने दिनभर के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री शाह के आज के रांची कार्यक्रम का विवरण साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, शाह सबसे पहले दोपहर एक बजे बिरसा मुंडा चौक पहुंचेंगे। वो यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर मैदान धुर्वा जाएंगे। धुर्वा में दोपहर डेढ़ बजे भाजपा…
Author: SUNIL SINGH
देवघर । श्रावणी मेला 22 जुलाई से मेला शुरू होगा। मेले में आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला व मंदिर प्रशासन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भक्तों को इस दौरान हर साल की तरह अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया जायेगा। 22 जुलाई को कांचा जल पूजा के बाद बाबा मंदिर में अरघा लगया जायेगा। उसके बाद बाबा की दैनिक सरदारी पूजा होगी। दैनिक सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद पुरोहित समाज के लोग भी अरघा के माध्यम से ही पूजा करेंगे। बाबा मंदिर में लगने वाले मुख्य व तीन बाह्य अरघा की मरम्मत…
रांची । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पेपर लीक केस में रांची में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के छात्रावास से गुरुवार रात एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, सुरभि कुमारी सॉल्वर गैंग में शामिल है। वह रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उससे रांची में पूछताछ की जा रही है। पटना में हुई गिरफ्तारी के बाद इस छात्रा का नाम सामने आया था। इस केस में झारखंड के किसी मेडिकल कॉलेज…
रांची । आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का लगातार दाैरा हाे रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल (20 जुलाई) रांची पहुंच रहे हैं। वो विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। शाह भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने लिए धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जाएंगे। यहां पर शाह भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीते सांसदों का अभिनंदन करेंगे। साथ…
बोकारो। बोकारो में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह जिले के सेक्टर 9 स्थित हटिया मोड़ में फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। अपराधियों ने 5-7 राउंड ताबड़तोड़ गोली चलाई। मृतक की पहचान शंकर रवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 14.4 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में उत्तरप्रदेश के एटा निवासी मोहित परासर और बिहार के बेतिया निवासी विकास कुमार सिंह शामिल है। बरामद गांजा की कीमत सात लाख 22 हजार आंकी गयी है। उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने गुरुवार को बताया कि आरपीएफ रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर लगातार अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15027, संबलपुर गोरखपुर एक्स्प्रेस में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी…
देवघर । राज्य सरकार ने देवघर और बसुकीनाथ श्रावणी मेला के दौरान विधि व्यवस्था संधारण भीड़ एवं अपराध नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं की पोस्टिंग 18 जुलाई से 19 अगस्त तक की है। सभी पदाधिकारी को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है और वह उपायुक्त के अधीन रहेंगे। ये अधिकारी देवघर भेजे गए राजेश कुमार ,मनोज कुमार गोप, मुकेश कुमार, ओम प्रियदर्शी गुप्ता , संजय कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार गुप्ता , कंचन मुखर्जी, ललित नारायण तिवारी, संजय कुमार, मनोरंजन झा, लक्ष्मण यादव ,कमलेश कुमार दास , मोहम्मद हुसैन, श्री रविनंदन…
रांची । ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को भुवनेश्वर से रांची पहुंचे । हटिया रेलवे स्टेशन पर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। रघुवर दास दिन भर रांची में रहने के बाद शाम में देवघर के लिए रवाना होंगे। स्वागत करने वाले में ललित नारायण ओझा, उमेश यादव, रोमित नारायण सिंह, शुभम कुमार जायसवाल, तरुण जायसवाल, रिंकू शेख, जॉनी वॉकर खान, डॉ अनिल कुमार, अंकित कुमार सिंह, रिंकू कुमार सिंह, विनय कुमार, अभिजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रांची । मुहर्रम काे लेकर 17 जुलाई को राजधानी रांची के विभिन्न अखाड़ों से जुलूस निकाली जाएगी, जिसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी कार्यालय से सूचना जारी की गई है। इसमें 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन जुलूस की समाप्ति तक बंद रहेगा। जारी सूचना में रांची शहर के अन्य मार्गों में मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट करने की बात लिखी है। ट्रैफिक रूट में बदलाव -किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा। -शहीद चौक से अपर…
नई दिल्ली । भारतीय राजनयिक विक्रम मिस्त्री ने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। वह देश के 35वें विदेश सचिव बने हैं। इससे पहले उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता रणदीप जायसवाल ने उनके पदभार ग्रहण करने की जानकारी साझा की। विक्रम मिस्त्री स्पेन, म्यांमार और चीन में भारत के राजदूत रहे हैं। उन्हीं के कार्यकाल में चीन के साथ भारत का गलवान घाटी को लेकर गतिरोध पैदा हुआ था जिसमें स्थिति को संभालने में उनकी बड़ी भूमिका रही थी। उन्होंने विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लिया। क्वात्रा सेवानिवृत हो गए हैं।
सरायकेला । झारखंड में रविवार रात बारातियों से खचाखच भरी एक बस बिजली लाइन की चपेट में आ गई। इससे पूरी बस में करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए। यह बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू जा रही थी। बताया गया है कि गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली लाइन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से पीड़ित बारातियों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज…