Author: SUNIL SINGH

, पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने तीन वाहनों को फूंक दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जलाए गए सभी वाहन हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह से संबंधित हैं। विधायक कमलेश कुमार सिंह के भाई विनय कुमार सिंह हैदरनगर में डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण करवा हैं। इसी कड़ी में बुधवार की रात भाकपा माओवादियों का एक दस्ता डंडिला के इलाके में पहुंचा था और एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को फूंक…

Read More

खूंटी । रथयात्रा का नाम आते ही लोगों के मन में आोडिशा के पुरी का ऐतिहासिक रथयात्रा के साथ ही रांची के जगन्नाथपुर की रथायात्रा कौंध जाती है, लेकिन रथयात्रा का प्रचलन सदियों से राजा-रजवाड़ों के यहां होता आ रहा है। छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ में निकलनेवाली रथयात्रा की बात को ही लें, तो पुराने राजवंश के सदस्यों का दावा है कि जरियागढ़ में लगभग ढाई सौ वर्षों से रथयात्रा निकाली जा रही है। भले ही राजप्रथा को समाप्त हुए कई दशक गुजर गये हों, लेकिन कोरोना संकट के दो वर्षों को छोड़ दें, तो जरियागढ़ की रथायात्रा कभी…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। धामी ने उन्हें राज्य की जनता की ओर से पुनः रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नैनीताल में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए रक्षा संपदा की भूमि राज्य सरकार को देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री से पर्यटन नगरी नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार…

Read More

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। तलाशी अभियान कांडा-पोनी इलाके में चलाया गया। यहां 9 जून को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर गोलीबारी की थी। उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई थी। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हुए थे। खबर लिखे जाने…

Read More

रांची । साई सेंटर, बैंगलोर में आठ जुलाई से 31 अगस्त तक जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित है। इसमें झारखंड के पांच खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। इन पांच खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं तथा एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिला की रहने वाली है। राष्ट्रीय हॉकी कैंप में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ओम बिरला बुधवार को 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। ओम बिरला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई दी और आसन तक पहुंचाया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रोटेम स्पीकर के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन में कहा, ”आदरणीय अध्यक्ष जी, यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्र भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल की बरसी पर आज सत्याग्रहियों को नमन किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर सभी का पुण्य स्मरण करते हुए लिखा है, ”भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल (25 जून, 1975) का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन।”

Read More

नीट पेपर लीक मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों को झारखंड के देवघर से हिरासत में लिया गया था. हिरासत में लेने के बाद इनसे पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में की जांच EoU कर रही है, उसी ने इन चारों को गिरफ्तार किया है. इन चारों आरोपियों पर साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इन चारों की गिरफ्तारी से इस मामले की कई परतें और खुल सकती हैं. , नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में लातूर पुलिस ने फरार…

Read More

 अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। सुपर-8 के 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक जीती और उसके 2 पाॅइंट हैं। अफगानिस्तान ने 2 मैच जीते और 4 पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में एंट्री की। अब 27 जून को त्रिनिदाद में सुबह 6 बजे अफगानिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया इसी दिन रात 8 बजे गयाना में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगी। आज बांग्लादेश से मुकाबले में राशिद खान ने टॉस जीतकर…

Read More

रांची।  कल्पना सोरेन ने काफी कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय मंचों पर उनकी उपस्थिति से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को नया लोकसभा चुनाव के साथ संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। कल्पना सोरेन ने इस दौरान ना सिर्फ हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में बेहतर कार्य कर दिखाया, बल्कि आगे भी उनमें अपार संभावनाएं हैं। कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी यही वजह है कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की भी तैयारी चल रही है। केंद्रीय समिति में उन्हें महत्वपूर्ण पद…

Read More

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के 21 पदाधिकारी सोमवार को दिल्ली जाएंगे। बैठक में चंपाई सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को भी बुलाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर खास तौर पर बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इसमें सांगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे। चार राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा व जम्मू कश्मीर में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने 24 से 27 जून तक यह बैठक बुलाई…

Read More